प्रदीप पूर्णकर हत्याकांड के विरोध में डोंबिवली में कैंडल मार्च, आरोपियों को फांसी देने की मांग

Pradeep Purnakar Murder Case Candle March: प्रदीप पूर्णकर हत्याकांड के विरोध में डोंबिवली में कैंडल मार्च निकाला गया। राम पूर्णकर ने 19 तारीख से क्रमिक भूख हड़ताल का ऐलान किया।
Pradeep Purnakar Murder Case Dombivli Candle March
कैंडल मार्च(सोर्स: नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • छत्रपति शिवाजी महाराज चौक से इंदिरा गांधी चौक तक कैंडल मार्च निकाला गया

  • आगरी-कोली समुदाय के लोगों ने प्रदीप पूर्णकर हत्याकांड में न्याय की मांग की

  • प्रदर्शनकारियों ने मीनाक्षी शिंदे और उनके पति को गिरफ्तार करने की मांग की

Pradeep Purnakar Murder Case Dombivli Candle March: प्रदीप पूर्णकर हत्याकांड को लेकर ठाणे जिले में लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मामले में आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने और कथित मास्टरमाइंड्स की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अलग-अलग जगहों पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी कड़ी में डोंबिवली में स्थानीय लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर अपना विरोध जताया। इस मार्च में राम पूर्णकर भी शामिल हुए।

प्रदर्शनकारियों ने हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपियों को फांसी की सजा देने और इस अपराध की साजिश में शामिल बताए जा रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

मास्टरमाइंड्स की गिरफ्तारी की मांग

डोंबिवली के छत्रपति शिवाजी महाराज चौक से शुरू हुआ कैंडल मार्च रेलवे स्टेशन के पास स्थित इंदिरा गांधी चौक तक निकाला गया। इसमें स्थानीय आगरी-कोली समुदाय के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

हाथों में मोमबत्तियां लेकर पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने प्रदीप पूर्णकर को श्रद्धांजलि दी और उनके लिए न्याय की मांग उठाई। इस दौरान लोगों ने आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने के साथ ही मीनाक्षी शिंदे और उनके पति राजेंद्र शिंदे को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने इन दोनों को कथित मास्टरमाइंड बताया है। हालांकि, इस संबंध में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही हो सकेगी।

Pradeep Purnakar Murder Case Dombivli Candle March
किताबों से निकलकर अंतरिक्ष की दुनिया में पहुंचेंगे KDMC के 30 छात्र, ISRO में सीखेंगे विज्ञान के गुर
Pradeep Purnakar Murder Case Dombivli Candle March
कैंडल मार्च(सोर्स: नवभारत)

पुलिस को सबूत दिए, लेकिन नतीजा नहीं निकला

कैंडल मार्च में शामिल राम पूर्णकर ने कहा कि अब उन्हें न्याय का इंतजार है और हत्याकांड के आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कथित मास्टरमाइंड्स की गिरफ्तारी की भी मांग की। राम पूर्णकर ने आरोप लगाया कि उन्होंने पुलिस को कई सबूत सौंपे, लेकिन अब तक इसका कोई नतीजा सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा, हमने पुलिस को सबूत दिए, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। अब हम इन्हें कोर्ट में पेश करेंगे।

Pradeep Purnakar Murder Case Dombivli Candle March
किताबों से निकलकर अंतरिक्ष की दुनिया में पहुंचेंगे KDMC के 30 छात्र, ISRO में सीखेंगे विज्ञान के गुर

19 तारीख से क्रमिक भूख हड़ताल की तैयारी

प्रदीप पूर्णकर के बेटे राम पूर्णकर ने बताया कि न्याय और अपनी मांगों को लेकर 19 तारीख से क्रमिक भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक हत्याकांड में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती और पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलता, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। डोंबिवली में निकाले गए इस कैंडल मार्च के जरिए लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों को सख्त सजा देने की मांग दोहराई।