Thane News: पनवेल में 36 घंटे बंद रहेगी पानी की सप्लाई, 14 गांवों समेत कई इलाके होंगे प्रभावित

Panvel Water Cut: महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण की जलवाहिनी की मरम्मत के चलते पनवेल में मंगलवार सुबह 9 बजे से बुधवार रात 9 बजे तक 36 घंटे जलापूर्ति बंद रहेगी।
panvel water cut 36 hours supply shutdown 14 villages
पनवेल पानी सप्लाई बंद(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण की जलवाहिनी की मरम्मत के चलते मंगलवार सुबह 9 बजे से बुधवार रात 9 बजे तक पनवेल में जलापूर्ति बंद रहेगी।

  • करंजाडे, डेरीवली, वडघर, विचुंबे, उसर्ली, बेलवली, वारदोली, नांदगांव, कुडावे, दापोली, पारगांव, ओवले, कुंडेवाहाल और नानोशी में पानी की आपूर्ति प्रभावित होगी।

  • पनवेल शहर के अलावा सिडको क्षेत्र, जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह प्राधिकरण और पनवेल रेलवे स्टेशन की जलापूर्ति भी बंद रहेगी।

Panvel Water Supply Shutdown: पनवेल शहर को पानी की आपूर्ति करने वाली महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण की जलवाहिनी के रखरखाव और मरम्मत कार्य के कारण मंगलवार सुबह 9 बजे से बुधवार रात 9 बजे तक जलापूर्ति बंद रखी जाएगी। पूरे 36 घंटे के इस शटडाउन की वजह से पनवेल शहर के नागरिकों को जल संकट का सामना करना पड़ेगा।

शटडाउन के बाद अगले दो से तीन दिनों तक कम दबाव से पानी की आपूर्ति होने की संभावना है। इसलिए पनवेल महानगरपालिका ने सार्वजनिक अपील की है कि नागरिक उपलब्ध पानी का संभलकर उपयोग करें। इसके चलते पनवेल शहर सहित अन्य सिडको नोड और 14 गांवों के निवासियों को सोमवार को ही पानी का भंडारण करना होगा।

panvel water cut 36 hours supply shutdown 14 villages
नासिक जिला न्यायालय परिसर में पत्नी को दिया तीन तलाक! कानून के बावजूद शहर में छठा मामला

शहर के ये क्षेत्र होंगे प्रभावित

महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण की न्हावा शेवा उप-क्षेत्रीय जलापूर्ति योजना के चरण- 1 के अंतर्गत ये कार्य किए जाएंगे। इस शटडाउन का असर पनवेल शहर सहित करंजाडे, डेरीवली, वडघर, विचुंबे, उसर्ली, बेलवली वारदोली, नांदगांव, कुडावे, दापोली, पारगांव, ओवले, कुंडेवाहाल और नानोशी गांवों के नागरिकों पर पड़ेगा। इसके अलावा, एमजेपी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में स्पष्ट किया गया है कि सिडको क्षेत्र, जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह प्राधिकरण और पनवेल रेलवे स्टेशन की जलापूर्ति भी प्रभावित होगी।

panvel water cut 36 hours supply shutdown 14 villages
विदर्भ नागपुर के यश ठाकुर का वनडे में धमाकेदार डेब्यू, पहले ही मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ झटका विकेट

आपूर्ति सामान्य होने में समय लगने की संभावना

भोकरपाड़ा जल शोधन केंद्र में विद्युत और निर्माण संबंधी मरम्मत के साथ-साथ वहां की 12 मिलियन लीटर प्रतिदिन (एमएलडी) क्षमता वाली नई मास्टर बैलेंसिंग रिजर्वायर टंकी और 1700 मिलीमीटर व्यास वाली राइजिंग मेन को आंशिक रूप से शुरू किया जाएगा।

एमजेपी ने इन कार्यों के लिए 36 घंटे के नियोजित शटडाउन की घोषणा की है। हांलाकि, पाइपलाइन से उचित दबाव के साथ पानी की आपूर्ति बहाल होने के लिए 20 नवंबर की रात तक इंतजार करना होगा। 19 और 20 नवंबर को कम दबाव से जलापूर्ति होगी और उसके बाद भी कुछ हिस्सों में आपूर्ति सामान्य होने में समय लगने की संभावना जताई जा रही है।