Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नवी मुंबई शहर की सुरक्षा पर NMMC का फोकस, टाटा की कंपनी लगाएगी सीसीटीवी

  • Written By: प्रभाकर दुबे
Updated On: May 14, 2022 | 08:03 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

नवी मुंबई: शहर की सुरक्षा के लिहाज से नवी मुंबई महानगरपालिका (Navi Mumbai Municipal Corporation) द्वारा वर्ष 2012 में 282 सीसीटीवी (CCTV) लगाए गए थे, जिसके माध्यम से विभिन्न अपराधों को सुलझाने और दुर्घटनाओं के कारणों का पता लगाने में मदद मिली। इसी बात को ध्यान में रखते हुए नवी मुंबई महानगरपालिका कमिश्नर द्वारा शहर की सुरक्षा को और अधिक सक्षम बनाने के लिए नवीनतम तकनीक पर आधारित 1,608 विभिन्न प्रकार के सीसीटीवी लगाने का ठेका (Contract) टाटा एडवांस सिस्टम्स लिमिटेड ( Tata Advance Systems Limited) कंपनी को दिया है।

गौरतलब है कि नवी मुंबई महानगरपालिका द्वारा सीसीटीवी लगाने का ठेका टाटा एडवांस सिस्टम्स लिमिटेड कंपनी को दिया गया है। जिसने स्थल के सर्वेक्षण का कार्य पूर्ण कर के उसका विवरण नवी मुंबई पुलिस विभाग को सौंपा है। पुलिस विभाग की स्वीकृति प्राप्त करने के बाद नवी मुंबई महानगरपालिका क्षेत्र में सीसीटीवी लगाने का काम उक्त कंपनी द्वारा शुरू किया जाएगा। इस संबंध में नवी मुंबई महानगरपालिका कमिश्नर अभिजीत बांगर द्वारा संबंधित कंपनी के प्रतिनिधियों और नवी मुंबई महानगरपालिका के विद्युत अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। यह काम जल्द से जल्द शुरू हो, इसके लिए नवी मुंबई महानगरपालिका कमिश्नर बांगर ने नवी मुंबई महानगरपालिका के विद्युत विभाग के अधिकारी को समन्वयक भूमिका निभाते हुए स्वीकृति के कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।

सम्बंधित ख़बरें

Mumbai: नवी मुंबई मनपा का एक्शन मोड, प्रदूषण फैलाने वाले बिल्डरों पर कार्रवाई

Budget 2026 से आम आदमी की उम्मीदें: क्या सस्ता होगा स्मार्टफोन और मिलेगी टेक सेक्टर को नई रफ्तार?

DB Patil Airport Proposal: लोकसभा में पुष्टि, नवी मुंबई एयरपोर्ट नामकरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी

महाराष्ट्र में देश का पहला एडवोकेट ट्रेनिंग एंड रिसर्च सेंटर शुरू, CM फडणवीस और पूर्व CJI गवई ने किया उद्घाटन

पुलिस द्वारा भी सुझाए गए है कुछ स्थान

नवी मुंबई महानगरपालिका क्षेत्र में सीसीटीवी लगाने के लिए नवी मुंबई पुलिस विभाग द्वारा कुछ जगहों का सुझाव दिया गया है। जहां पर प्राथमिकता के साथ सीसीटीवी लगाने के निर्देश नवी मुंबई महानगरपालिका कमिश्नर द्वारा संबंधित कंपनी और नवी मुंबई महानगरपालिका के विद्युत विभाग के अधिकारियों को दिया है। सीसीटीवी लगाने के काम में किसी तरह की रुकावट नहीं आने पाए इसके लिए नवी मुंबई महानगरपालिका कमिश्नर ने संबंधित विभाग को आवश्यक उपकरण और सामग्री की खरीद में तेजी लाने का निर्देश दिया है। परियोजना के समुचित क्रियान्वयन की आवश्यकता बताते हुए कमिश्नर बांगर ने कामकाज के निर्धारण में उचित सावधानी बरतने और गुणवत्ता ध्यान देने का निर्देश संबंधित विभाग को दिया है।

नवी मुंबई महानगरपालिका मुख्यालय में बनाया जा रहा कमांड केयर सेंटर

नवी मुंबई महानगरपालिका कमिश्नर बांगर के अनुसार, शहर में लगने वाले सीसीटीवी कैमरे अत्याधुनिक तकनीक पर आधारित हैं। इनका उपयोग वाहनों के नंबर प्लेट का पता लगाने और सिग्नल तोड़ने वालों की निगरानी के लिए किया जा सकता है। कमिश्नर ने यह कि यह सिस्टम पूरी तरह से स्वचालित होगा। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी के लिए सीबीडी स्थित नवी मुंबई महानगरपालिका मुख्यालय में एक विशेष एकीकृत कमांड केयर सेंटर स्थापित किया जा रहा है। जहां से निकट भविष्य में नवी मुंबई महानगरपालिका के आपदा प्रबंधन विभाग के समन्वय में स्मार्ट पार्किंग, स्काडा और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली पर नियंत्रण करने का काम किया जाएगा।

[blockquote content=”नवी मुंबई शहर की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी लगवाने का काम कराया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर इन सीसीटीवी की फुटेज नवी मुंबई पुलिस आयुक्तालय को उपलब्ध कराने की सुविधा इसमें की गई है। इस काम की गति और गुणवत्ता की जानकारी लेने के लिए नियमित रूप से समीक्षा बैठक की जा रही है। ” pic=”” name=”-अभिजीत बांगर, कमिश्नर, नवी मुंबई महानगरपालिका”]

Nmmc focus on the security of navi mumbai city tata company will install cctv

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 14, 2022 | 08:03 PM

Topics:  

  • Latest Technology
  • Navi Mumbai

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.