- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Ncp Workers Thrashed Thane Municipal Corporation Official Mahesh Aher This Is The Reason Being Told
एनसीपी कार्यकर्ताओं ने ठाणे महानगरपालिका के अधिकारी महेश आहेर की पिटाई की, बताई जा रही ये वजह
- Written By: Virendra Mishra

ठाणे : ठाणे महानगरपालिका (Thane Municipal Corporation) अतिक्रमण विभाग के दबंग सहायक आयुक्त महेश आहेर (Mahesh Aher) को बुधवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Nationalist Congress Party) कार्यकर्ताओं (Workers) ने पीट दिया। यह घटना महानगरपालिका मुख्यालय भवन के प्रवेश द्वार पर हुई। महानगरपालिका के सुरक्षा गार्डों के सामने हुई इस घटना ने महानगरपालिका की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है।
ठाणे महानगरपालिका अतिक्रमण विभाग के सहायक आयुक्त महेश अहेर शाम को काम खत्म कर घर जा रहे थे। उस वक्त उनके साथ महानगरपालिका का एक और एक रिवाल्वर धारी पुलिस का एक सुरक्षाकर्मी भी था। महानगरपालिका मुख्यालय भवन के प्रवेश द्वार पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के चार कार्यकर्ता आए और उनके साथ मारपीट की। राज्य के पूर्व मंत्री और विधायक जितेंद्र आव्हाड के कार्यकर्ताओं ने यह पूछकर मारपीट की कि क्यों वह आव्हाड की बेटी और दामाद को जान से मारने की धमकी तो नहीं दे रहा है। हलांकि, सुरक्षाकर्मी आहेर को बचाने के लिए दौड़े और उनमें से उनके सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मी ने बंदूक निकाल ली। फिर भी वे कार्यकर्ता उसी स्थान पर डटे रहे। कुछ देर बाद महानगरपालिका और नौपाड़ा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी महानगरपालिका मुख्यालय पहुंचे और आहेर को पुलिस सुरक्षा में इलाज के लिए जिला सरकारी अस्पताल ले गए।
सम्बंधित ख़बरें
पडलकर की जीभ काटने वाले को 5 लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा, राकांपा (एसपी) आक्रामक
पडलकर के माफ़ी मांगने तक इस्लामपुर में विरोध प्रदर्शन जारी, शरद चंद्र पवार गुट की चेतावनी
लोकशाही, न्याय और समानता की वैचारिक नींव की मजबूती, राकांपा के चिंतन शिविर में होगा मंथन
गोंदिया जिला बैंक पर सहकार पैनल का कब्जा, भाजपा-राष्ट्रवादी गठबंधन की शानदार जीत
ऑडियो टेप प्रसारित होने के बाद यह हमला हुआ
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि उनके नेता जितेंद्र आव्हाड और उनके परिवार को मारने के लिए तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर बाबाजी उर्फ सुभाष सिंह ठाकुर की मदद से शूटरों की तैनाती के बारे में बातचीत का एक ऑडियो टेप प्रसारित किया गया है और इस ऑडियो में बातचीत टेप महानगरपालिका के असिस्टेंट कमिश्नर महेश आहेर का है। ऑडियो टेप प्रसारित होने के बाद यह हमला हुआ।
Ncp workers thrashed thane municipal corporation official mahesh aher this is the reason being told
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सिंगरौली में इंसानियत शर्मसार: आदिवासी को बेरहमी से पीटा, पैर तोड़ने के लिए उकसाते रहे लोग; VIDEO हुआ वायरल
May 03, 2026 | 03:45 PMDhurandhar 2 Vs Baahubali 2: ‘धुरंधर 2’ ने रचा इतिहास, ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड तोड़ा, जानें 45वें दिन की कमाई
May 03, 2026 | 03:40 PMSRH vs KKR: सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, केकेआर की टीम में मनीष पांडे की वापसी
May 03, 2026 | 03:37 PMनसीहत देने से पहले अपना दामन देखें, कैश फॉर ट्रांसफर को लेकर CM फडणवीस का विपक्ष पर प्रहार
May 03, 2026 | 03:36 PMहोर्मुज से निकला भारत का ‘सर्व शक्ति’, ईरान की नाकेबंदी के बीच 45,000 टन LPG लेकर आ रहा विशाखापत्तनम
May 03, 2026 | 03:35 PMसिद्धार्थनगर में 16 घंटे पानी की टंकी पर फंसे रहे दो किशोर, फिर आसमान से फरिश्ता बनकर आई सेना, देखें VIDEO
May 03, 2026 | 03:17 PMजालना में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: 3.25 किलो गांजा जब्त, कैकाड़ी मोहल्ले से आरोपी गिरफ्तार
May 03, 2026 | 03:09 PMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM














