Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दहिसर-मीरा भाईंदर मेट्रो लाइन 9 शुरू, पहले ही दिन काशीगांव स्टेशन पर उमड़ा जनसैलाब, जानें किराया और टाइम टेबल

Metro Line 9 Timetable: मीरा-भाईंदर के लिए मेट्रो सेवा का ऐतिहासिक आगाज हुआ। पहले दिन काशीगांव स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ दिखी। जानें अंधेरी तक का सफर, टिकट की दरें और फीडर बस की मांग।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Apr 10, 2026 | 11:04 AM

मेट्रो स्टेशन पर टिकट लेते यात्री (सोर्स: साेशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Dahisar-Mira Bhayandar Metro Ticket Price: मुंबई के दहिसर-मीरा भाईंदर मेट्रो लाइन 9 के पहले चरण के शुरू होते ही बुधवार को काशीगांव मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह के ऑफिस आवर में टिकट काउंटर से लेकर एंट्री गेट तक लंबी कतारें देखने को मिली। हालांकि भीड़ के बावजूद यात्रियों के चेहरों पर राहत और उत्साह साफ झलक रहा था। मंगलवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस मेट्रो सेवा को हरी झंडी दिखाई थी, और अगले ही दिन से सेवा शुरू होते ही इसका असर साफ दिखाई दिया। मीरा भाईंदर के लोगों को अब पहली बार मुंबई की ओर सीधे और तेज सफर का विकल्प मिला है।

सफर हुआ तेज, विकल्प बेहतर

अधिकांश यात्रियों का मानना है कि मेट्रो के शुरू होने से न सिर्फ समय की बचत होगी, बल्कि रोजाना की यात्रा भी ज्यादा आरामदायक बनेगी। कई लोगों ने कहा कि वे अब बस और निजी वाहनों की बजाय मेट्रो को प्राथमिकता देंगे। अंधेरी से काशीगांव तक 19.79 किलोमीटर लंबे गुंडावली-काशीगांव मार्ग पर संयुक्त सेवाएं शुरू होने से अब अंधेरी पूर्व से काशीगांव तक सीधी यात्रा संभव हो गई है। यह कनेक्टिविटी मुंबई और मीरा भाईंदर के बीच आवागमन को पूरी तरह बदलने वाली साबित हो सकती है।

स्टेशनों तक पहुंचने कनेक्टिविटी बड़ी चुनौती

मेट्रो सेवा शुरू होने से नागरिकों को आधुनिक और तेज यात्रा का विकल्प तो मिला है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि मेट्रो स्टेशनों तक पहुंचना ही अब सबसे बड़ी परेशानी बन गया है। बस कनेक्टिविटी, पार्किंग सुविधाओं और अव्यवस्थित रिक्शा स्टैंड की कमी के कारण यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

नागपुर बनेगा लॉजिस्टिक्स हब, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बोले- रोजगार के खुलेंगे बड़े अवसर

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव से पहले महायुति में खींचतान, अचानक दिल्ली पहुंच गए एकनाथ शिंदे

NEET पेपर लीक मामले में ‘गॉड’ की एंट्री, आरोपी मनीषा हवलदार के घर से मिले NTA के गोपनीय दस्तावेज

Yavatmal में गोवंश तस्करी विवाद मे बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या, शहर बंद कर जताया आक्रोश

इसी मुद्दे को गंभीरता से उठाते हुए मीरा भाईंदर मनपा के उपमहापौर ध्रुव किशोर मंसाराम पाटील ने आयुक्त राधाबिनोद शर्मा को पत्र लिखकर तत्काल समाधान की मांग की है। उपमहापौर पाटील ने कहा है कि मेट्रो स्टेशनों की उपयोगिता तब तक अधूरी है, जब तक अंतिम मील कनेक्टिविटी मजबूत नहीं की जाती। पाटील ने सुझाव दिया गया है कि मेट्रो स्टेशनों को शहर के आंतरिक इलाकों से जोड़ने के लिए फीडर बस सेवाएं शुरू की जाएं।

टिकट दरें और समय सारिणी

मेट्रो लाइन-9 के प्रथम चरण में चार स्टेशन दहिसर पूर्व, पांडुरंगवाड़ी, मीरागांव और काशीगांव तक की सेवा शुरू की गई है। काशीगांव से मीरा गांव और पांडुरंग वाडी तक टिकट दर 10 रुपए और दहिसर तक 20 रुपए था आगे अंधेरी के गुंडावली तक 50 रुपए टिकट दर है।

ट्रिप्स की संख्या

दिन ट्रिप्स
सप्ताह में 5 दिन 276
शनिवार 223
रविवार 205

गाड़ियों की समय सारणी

विवरण समय/आवृत्ति
पहली ट्रेन सुबह 5:50 बजे
आखिरी ट्रेन रात 11:00 बजे
पीक आवर हर 5–6 मिनट में
अन्य समय हर 8–10 मिनट में

मेट्रो लाइन 9 का यह पहला चरण मीरा भाईंदर के लिए एक बड़ी सौगात माना जा रहा है। रोजाना लंबी दूरी तय करने वाले हजारों यात्रियों को अब तेज, सुलभ और भरोसेमंद विकल्प मिल गया है। कुल मिलाकर, पहले ही दिन की भारी भीड़ इस बात का संकेत है कि यह मेट्रो लाइन आने वाले समय में मुंबई मेट्रो नेटवर्क का एक अहम हिस्सा बनने जा रही है।

यह भी पढ़ें:- मुंबईकरों को मिली 2 नई मेट्रो की सौगात; दहिसर-काशीगांव, डायमंड गार्डन-मंडाले रूट का CM फडणवीस ने किया लोकार्पण

पार्किंग की कमी, सड़कें बन रहीं स्टैंड

मेट्रो का उपयोग करने वाले कई लोग अपने दोपहिया वाहनों से स्टेशन तक पहुंचते हैं, लेकिन स्टेशन परिसर में पार्किंग की समुचित व्यवस्था न होने के कारण उन्हें सड़क किनारे वाहन खड़े करने पड़ते हैं। इससे ट्रैफिक जाम की समस्या बढ़ रही है। उन्होंने मांग की है कि मेट्रो स्टेशनों के नीचे या आसपास “पे एंड पार्क’ सुविधा शुरू की जाए, स्टेशनों के बाहर अवैध रूप से खड़े रिक्शा यात्रियों के लिए रास्ता बाधित करते हैं।

नया लाइफ लाइन कनेक्शन

यात्री मनीष प्रजापति ने कहा कि दहिसर से काशीगांव तक शुरू हुई इस सेवा ने खासकर उन लोगों को बड़ी राहत दी है, जो रोजाना अंधेरी, गोरेगांव और मालाड जैसे इलाकों में काम के लिए जाते हैं। पहले बस में बहुत समय लगता था, ट्रैफिक से परेशान हो जाते थे। अब मेट्रो से आधे समय में पहुंच जाएंगे। प्रीति जायसवाल ने कहा कि पहले मैं स्कूटी से सफर करती थी, 66 लेकिन अब दोपहिया छोड़कर मेट्रो से ही सफर करेंगे, यह ज्यादा सुरक्षित और समय बचाने वाला है।

Mumbai metro line 9 dahisar mira bhayandar kashigaon station fare timetable

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 09, 2026 | 12:13 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Metro Service
  • Metro Trains
  • Mumbai News
  • Thane News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.