पार्किंग पर फेरीवालों का डेरा, मीरारोड पोस्ट ऑफिस के बाहर वाहन खड़े करने की जगह नहीं, यात्री और नागरिक परेशान

Mira Road Hawkers Encroachment: मीरा रोड रेलवे स्टेशन के पास स्थित मुख्य पोस्ट ऑफिस और रेलवे रिजर्वेशन केंद्र के बाहर पार्किंग स्थल पर फेरीवालों का कब्जा हो गया है।
mira road post office parking hawkers encroachment
मीरा रोड फेरीवाला अतिक्रमण(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Mira Road Post Office Parking: मीरारोड रेलवे स्टेशन के पास स्थित मुख्य पोस्ट ऑफिस और रेलवे टिकट रिजर्वेशन केंद्र के बाहर पार्किंग की जगह पर फेरीवालों के कब्जे से नागरिकों और यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। पार्किंग के लिए निर्धारित स्थान पर दुकानें लगने से पोस्ट ऑफिस और रेलवे रिजर्वेशन केंद्र आने वाले लोगों को दोपहिया व चारपहिया वाहन खड़े करने के लिए जगह नहीं मिल रही है।

स्थानीय नागरिकों के अनुसार यह परिसर बेहद व्यस्त रहता है। पोस्ट ऑफिस और रेलवे रिजर्वेशन काउंटर पास-पास होने के कारण रोजाना बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचते हैं। पार्किंग स्थल पर फेरीवालों के बैठने और आसपास की दुकानों के सामने वाहन खड़े करने की मनाही के कारण लोगों को वाहन पार्क करने में काफी दिक्कत होती है। इससे परिसर में यातायात व्यवस्था प्रभावित होने के साथ नागरिकों और फेरीवालों के बीच विवाद की स्थिति भी बनती है।

mira road post office parking hawkers encroachment
नागपुर में टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हड़कंप, 2.5 घंटे रेस्क्यू के बाद उतरा, फिर थाने से हुआ फरार

वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं को अधिक परेशानी

स्थानीय नागरिक डीसूजा ने मीरा- भाईंदर महानगरपालिका और पुलिस प्रशासन से पार्किंग स्थल को अतिक्रमण व फेरीवालों से मुक्त कराने की मांग की है। नागरिकों का कहना है कि पार्किंग की जगह खाली कराए बिना समस्या का स्थायी समाधान संभव नहीं है।

1996 में शुरू हुआ था कार्यालय

मीरारोड स्थित इस इमारत में वर्ष 1996 में पालघर डाक मंडल अधीक्षक कार्यालय शुरू हुआ था। दो मंजिला इमारत के भूतल पर डाकघर और पहली मंजिल पर डाक विभाग के प्रशासनिक कार्यालय संचालित हैं। यहां करीब 70 कर्मचारी कार्यरत हैं। कार्यालय का कार्यक्षेत्र मीरारोड से लेकर डहाणू और जव्हार तक फैला हुआ है। जिससे यहां डाक के कार्य हेतु नागरिकों का दूर दूर से आना जाना लगा रहता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com