Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मीरारोड: 9 साल बाद सुपारी किलर गिरफ्तार, झारखंड से दबोचा गया हत्या का मुख्य आरोपी

Kashimira Police Action: मीरा रोड के 2017 हत्या मामले में 9 साल से फरार सुपारी किलर को झारखंड के हजारीबाग से गिरफ्तार किया गया, जिससे लंबे समय से लंबित इस सनसनीखेज केस में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Apr 20, 2026 | 09:45 PM

Mira Road Murder Case (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Mira Road Murder Case 2017: मीरा रोड में 2017 में हुई सनसनीखेज हत्या के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए अपराध शाखा ने 9 साल से फरार मुख्य आरोपी को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है।यह गिरफ्तारी झारखंड के हजारीबाग से की गई, जहां आरोपी लंबे समय से छिपकर रह रहा था।

क्या था पूरा मामला?

6 अप्रैल 2017 को दोपहर करीब 2 बजे, काशिमीरा थाना क्षेत्र के मीरा गांव में अज्ञात हमलावरों ने 40 वर्षीय शामू लाहिड़ी गौड़ की उनके घर के दरवाजे पर गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी थी। इस मामले में हत्या, साजिश और शस्त्र अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था।

पैसों के विवाद से रची गई साजिश

जांच में सामने आया कि आरोपी सुनीलकुमार राजक ने 2015 में एक अन्य हत्या मामले में जमानत के लिए मृतक से 5 लाख रुपये उधार लिए थे। जब मृतक बार-बार पैसे वापस मांगने लगा, तो उसने हत्या की साजिश रची। इसके लिए उसने राजेश मुनेश्वर रविदास को 2 लाख रुपये की सुपारी दी। सुपारी लेने के बाद राजेश अपने साथियों के साथ झारखंड से मीरा रोड आया, इलाके की रेकी की और फिर वारदात को अंजाम दिया।

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई लोकल से मिलेगा छुटकारा! 18,000 करोड़ की बदलापुर मेट्रो-14 अब दो चरणों में होगी पूरी, MMRDA का बड़ा फैसला

ठाणे नगर निगम मुख्यालय की चौथी मंजिल पर लगी भीषण आग, सूझबूझ से टला बड़ा हादसा; देखें VIDEO

ठाणे: घोंगड़ी बैठक को मिला शानदार प्रतिसाद, रात में गांव पहुंचे कलेक्टर; ग्रामीणों ने खुलकर रखी बात

चंदन नगर पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, दो शातिर चोर गिरफ्तार, अलीराजपुर में बेचते थे चोरी के वाहन

अदालत ने सुनाई सजा, लेकिन मुख्य आरोपी था फरार

इस मामले में अन्य आरोपियों को मार्च 2026 में आजीवन कारावास और 1 लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई जा चुकी थी, लेकिन मुख्य शूटर राजेश रविदास फरार था। अपराध शाखा कक्ष-1 की टीम को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी झारखंड के हजारीबाग में छिपा हुआ है। इसके बाद टीम ने वहां पहुंचकर निगरानी की और जाल बिछाकर 15 अप्रैल को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़े: मुंबई की लाइफ लाइन पर डबल अटैक, पनवेल स्टेशन पर गिरी लिफ्ट, डोंबिवली में पटरी से उतरा कोच

पहले भी रह चुका है हत्या के मामले में गिरफ्तार

राजेश रविदास पहले भी झारखंड के तलैया थाना क्षेत्र में हत्या और अपहरण जैसे गंभीर मामलों में गिरफ्तार हो चुका है। उसने पहले भी सुपारी लेकर हत्या करने की बात कबूली थी।
गिरफ्तार आरोपी को हजारीबाग की अदालत में पेश करने के बाद काशिमीरा पुलिस के हवाले कर दिया गया है, जहां आगे की जांच जारी है।

यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त निकेत कौशिक, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दत्तात्रेय शिंदे, पुलिस उपायुक्त (अपराध) संदीप डोइफोडे और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में अपराध शाखा प्रकोष्ठ 1 के प्रभारी पुलिस निरीक्षक सुशीलकुमार शिंदे की टीम द्वारा सफलतापूर्वक अंजाम दी गई।

Mira road murder case supari killer arrested jharkhand hazaribagh 2017 case

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 20, 2026 | 09:45 PM

Topics:  

  • Crime
  • Thane News
  • Thane Police

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.