-
बुध, 1 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Mira Road Illegal Orchestra Bar Raid 19 Rescued 12 Arrested Case
मीरारोड में अवैध ऑर्केस्ट्रा बार पर पुलिस की बड़ी रेड, 19 बार गर्ल्स रेस्क्यू, 12 कर्मचारी गिरफ्तार
- Written By: अपूर्वा नायक
Mira Road के रिहायशी बिल्डिंग में अवैध ऑर्केस्ट्रा बार पर पुलिस ने छापा मारकर 19 युवतियों को रेस्क्यू किया। 12 कर्मचारियों को गिरफ्तार और 29 ग्राहकों को हिरासत में लेकर जांच शुरू की गई है।

मीरा रोड ऑर्केस्ट्रा बार रेड (सौ. सोशल मीडिया )
Mira Road Orchestra Bar Raid: मीरारोड क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे ऑर्केस्ट्रा बार पर पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए 19 बार गर्ल्स को रेस्क्यू किया है। वहीं 12 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है और 29 ग्राहकों को हिरासत में लिया गया है।
यह कार्रवाई मीरारोड पुलिस और नवघर पुलिस की संयुक्त टीम ने की। यह कार्रवाई मीरारोड पूर्व के सिल्वर पार्क नाका स्थित एक रिहायशी बिल्डिंग, चंद्रेश एकॉर्ड में की गई, जहां फ्लैट को मिलाकर कथित रूप से ‘व्हाइट हाउस उर्फ खुशी ऑर्केस्ट्रा बार’ और ‘बैड हाउस ऑर्केस्ट्रा बार’ चलाया जा रहा था।
पुलिस उपायुक्त के मार्गदर्शन में रेड
सूचना मिलने के बाद पुलिस उपायुक्त राहुल चव्हाण के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो बार संचालकों ने घंटी बजाकर अंदर मौजूद लड़कियों को पीछे के रास्ते से दूसरी मंजिल पर बने फ्लैट में भगाने की कोशिश के की। हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी रास्ते बंद कर दिए और 19 युवतियों को सुरक्षित बाहर निकाला।
सम्बंधित ख़बरें
कोपरी-पांचपाखाडी में SIR अभियान को मिली रफ्तार, जिलाधिकारी ने खुद घर-घर जाकर बांटे गणना फॉर्म
महाराष्ट्र TET पेपर लीक: बिहार के बाद UP कनेक्शन आया सामने, 25 साल से आगरा की एक ही प्रेस से छपते थे पेपर
Weather Update: ठाणे में मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित, जलभराव, पेड़ गिरने और ट्रैफिक जाम से बढ़ी परेशानी
ठाणे में 238 करोड़ के ड्रग्स हुए राख, MBVV पुलिस ने 67 मामलों में जब्त मादक पदार्थ किए नष्ट
छापेमारी दौरान पुलिस ने 28,000 रुपए नकद, लगभग 20,000 रुपए मूल्य की बीयर और व्हिस्की और बार संचालन से जुड़े दस्तावेज जब्त किए। गिरफ्तार किए गए 12 लोगों में मैनेजर, कैशियर और वेटर शामिल हैं, जबकि ड्राइवर, मालिक और पार्टनर समेत 5 आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।
29 ग्राहक हिरासत में 12 कर्मचारी गिरफ्तार
स्थानीय नागरिकों ने इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा है कि रिहायशी क्षेत्रों में इस प्रकार की गतिविधियों पर सख्ती जरूरी है, ताकि कानून व्यवस्था और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
ये भी पढ़ें :- ठाणे के राबोडी में पानी संकट गहराया, दो नई जल टंकियां बनाने की मांग तेज
रिहायशी बिल्डिंग में अवैध निर्माण का आरोप
- जांच में सामने आया है कि उक्त्त बिल्डिंग के फ्लैट नंबर 102, 103 और 104 को मिलाकर बिना अनुमति संरचनात्मक बदलाव किए गए थे।
- स्थानीय सोसाइटी सदस्यों का आरोप है कि बार की तेज आवाज से बिल्डिंग में कंपन महसूस होता था। देर रात तक हंगामे से निवासियों को परेशानी होती थी।
- महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आई थी। पहले भी पुलिस और मनपा को शिकायतें दी गई थीं।
- सोसाइटी ने अवैध निर्माण और सुरक्षा खतरे को लेकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
- मीरारोड पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
- पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और अवैध निर्माण के संबंध में संबंधित विभागों को भी सूचना भेजी गई है।
Mira road illegal orchestra bar raid 19 rescued 12 arrested case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp के Username फीचर पर सरकार सख्त, लॉन्च पर लगाई रोक, नोटिस भेजकर तीन दिन में मांगा जवाब
Jul 01, 2026 | 08:58 PMपीलीभीत में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का गौ-रक्षा का आह्वान, बोले- ठोस कदम नहीं उठे तो होगा बड़ा आंदोलन
Jul 01, 2026 | 08:55 PMइंदौर में लव जिहाद का भंडाफोड़, मुस्लिम युवक ने छिपाई पहचान खुद को बताया अश्विन शर्मा; हिंदू संगठन ने दबोचा
Jul 01, 2026 | 08:48 PMकानपुर देहात: कांग्रेस की स्वागत सभा में चले लात-घूंसे, पूर्व और वर्तमान जिलाध्यक्ष के समर्थक आपस में भिड़े
Jul 01, 2026 | 08:47 PM‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PMUrfi Javed Visit: उर्फी जावेद ने किए मां कमाख्या के दर्शन, माथे पर तिलक और सिर पर दुपट्टा लिए नजर आईं एक्ट्रेस
Jul 01, 2026 | 08:41 PMJagannath Temple: पुरी के जगन्नाथ मंदिर का वो रहस्य… जब ‘कड़वे नीम का चूर्ण’ बन गया भगवान का सबसे प्रिय भोग
Jul 01, 2026 | 08:30 PMवीडियो गैलरी

Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM
अखिलेश यादव का जन्मदिन और ‘श्रीकृष्ण’ अवतार! हाथ में संविधान ने गरमाई यूपी की राजनीति; देखें वीडियो
Jul 01, 2026 | 02:07 PM
1 जुलाई से लागू 6 बड़े बदलाव! पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 हुआ सस्ता, ITR फाइलिंग और क्रेडिट कार्ड यूजर्स को लगा झटका
Jul 01, 2026 | 11:21 AM
BJP नेता को जड़ा थप्पड़! IAS रिंकू सिंह राही पर बड़ा एक्शन, 5 सदस्यीय जांच समिति गठित; देखें VIDEO
Jun 30, 2026 | 11:03 PM
MP कांग्रेस में सब ठीक? दिग्विजय-पटवारी की जुगलबंदी पर उठे सवाल, बढ़ रही BJP की ताकत; देखें VIDEO
Jun 30, 2026 | 10:47 PM














