-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Mira Bhayandar Development Roadmap Metro9 Sarnaik
Mira Bhayandar के लिए आधुनिक विकास का रोडमैप: मेट्रो-9 फरवरी में शुरू, 25 परियोजनाओं की समीक्षा
- Written By: अपूर्वा नायक
Thane News: मीरा-भाईंदर के समग्र विकास के लिए परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने स्पष्ट रोडमैप पेश किया है। मेट्रो-9 फरवरी में शुरू होगी, सड़कों, महिला सशक्तिकरण और डिजिटल कनेक्टिविटी पर बड़ा फोकस रहेगा।

मेट्रो-9 (सौ. सोशल मीडिया )
Mira Bhayandar News In Hindi: मीरा भाईंदर शहर के समग्र और तेज विकास की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री एवं धाराशिव जिले के पालक मंत्री प्रताप इंदिराबाई बाबूराव सरनाईक ने शहर को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने का स्पष्ट रोडमैप पेश किया है।
इसी कड़ी में सोमवार को मीरा भाईंदर महानगरपालिका आयुक्त राधाबिनोद शर्मा और संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें शहर के 25 प्रमुख विकास कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई।
बैठक में ट्रैफिक जाम, सड़क विकास, जलकिनारा विकास, स्वास्थ्य सेवाएं, महिला सशक्तिकरण और मनपा सेवाओं से जुड़े मुद्दों पर गहन चर्चा हुई। मंत्री सरनाईक ने स्पष्ट किया कि मेट्रो- 9 का पहला चरण फरवरी महीने में नागरिकों की सेवा में समर्पित किया जाएगा, जिससे मीरा-भाईंदरकरों का वर्षों पुराना इंतजार अब खत्म होने जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
प्रताप सरनाईक के प्रयासों को मिली सफलता, ठाणे में बनेगा हाई-टेक शूटिंग रेंज सुविधा भवन, जानें मुख्य विशेषताएं
अवैध संबंध के शक में महिला की हत्या, कोल्हापुर से शव कार में लेकर भिवंडी पहुंचा आरोपी गिरफ्तार
Drugs Seizure: ठाणे में 3.04 करोड़ की एमडी ड्रग्स जब्त, ऑटो से सप्लाई करने आया आरोपी गिरफ्तार
ठाणे में बन रहा 900 बेड का हाईटेक सुपरस्पेशलिटी अस्पताल, एयर एम्बुलेंस से लेकर मुफ्त इलाज तक, जानें खूबियां
‘उमेद’ मॉल और महिला हॉस्टल को मंजूरी
महिला स्व-सहायता समूहों को उनके उत्पादों के लिए उचित बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शहर में एक भव्य ‘उमेद’ मॉल के निर्माण का निर्देश दिया गया है। इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार की ओर से 50 करोड़ रुपये का फंड उपलब्ध कराया जाएगा।
इसके साथ ही, मीरा भाईंदर शहर में महिलाओं के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक महिला हॉस्टल के निर्माण हेतु भी राज्य सरकार की ओर से 50 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं और जल्द ही इसके लिए उपयुक्त स्थान तय किया जाएगा।
हर महीने जनता दरबार और रिव्यू मीटिंग
बैठक के दौरान मंत्री प्रताप सरनाईक ने कहा कि मीरा भाईंदर के नागरिकों का प्रतिनिधि होने के नाते शहर को आधुनिक और सुविधाजनक बनाना मेरा कर्तव्य है। विकास की रफ्तार में कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी। चुनाव से पहले किए गए हर वादे को पूरा किया जाएगा।
नागरिकों की समस्याओं को सीधे सुनने और तुरंत समाधान के लिए हर महीने ‘जनता दरबार’ लगाया जाएगा और मनपा के कामकाज की गति बढ़ाने के लिए नियमित आयुक्त स्तर की समीक्षा बैठक होगी, ‘सपनों का मीरा-भाईंदर साकार करना मेरी जिम्मेदारी है और मैं इसे पूरा करके दिखाऊंगा।
गड्ढामुक्त शहर का संकल्प
- मीरा भाईंदर की सड़कों की बदहाल स्थिति को सुधारने के लिए उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले 1200 करोड़ रुपये के अतिरिक्त फंड को मंजूरी दी है।
- इस राशि से शहर की सड़कों को बड़े पैमाने पर सीमेंट कंक्रीटिंग की जाएगी। मंत्री सरनाईक ने अगले डेढ़ से दो वर्षों में पूरे शहर को गड्ढामुक्त करने का दृढ़ संकल्प दोहराया।
ये भी पढ़ें :- BMC में महिलाओं की मजबूत मौजूदगी, 50% आरक्षण के बावजूद 130 महिला नगरसेवक निर्वाचित
वाई-फाई फ्री बनेगा मीरा-भाईंदर
डिजिटल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए पूरे मीरा-भायंदर शहर को बी ओ टी (बिल्ड-ऑपरेट-ट्रांसफर) मॉडल पर फ्री – वाई-फाई सुविधा से जोड़ने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया अगले 2 से 3 महीनों में पूरी की जाएगी।
Mira bhayandar development roadmap metro9 sarnaik
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेहनत का मिलेगा फल, व्यापार में तेजी के संकेत, पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 30, 2026 | 12:10 AMBirthday Horoscope: आज जन्मे जातकों को बढ़ेगा सौभाग्य, रिश्ते होंगे मजबूत, साल के अंत में धन लाभ के योग
Jul 29, 2026 | 09:55 PMबॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
Jul 29, 2026 | 09:55 PMजबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PMKamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
Jul 29, 2026 | 09:50 PMभोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PMअपराध होने का इंतजार कर रही सरकार? एंटी पेपर लीक बिल पर CJP का बया बयान, पैलेट गन मामले पर भी मांगा जवाब
Jul 29, 2026 | 09:45 PMवीडियो गैलरी

काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM














