कल्याण में नाबालिग लड़की से यौन उत्पीड़न करने वाला गिरफ्तार, आरोपी 7 दिन की पुलिस हिरासत में

महाराष्ट्र के बदलापुर में एक स्कूल में बच्चियों के साथ हुए यौन शोषण को लेकर जनता में रोष है। लोग आरोपी को मौत की सजा देने की मांग कर रहे हैं। इसी बीच अब कल्याण पूर्व के आढिवली इलाके में दस साल की एक नाबालिग लड़की के साथ यौन उत्पीड़न की घटना सामने आई है। मानपाड़ा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान धर्मेंद्र यादव के रूप में हुई है।
Man arrested for abusing minor girl in Kalyan
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
Published on
Updated on

कल्याण. महाराष्ट्र के बदलापुर में एक स्कूल में बच्चियों के साथ हुए यौन शोषण को लेकर जनता में रोष है। लोग आरोपी को मौत की सजा देने की मांग कर रहे हैं। इसी बीच अब कल्याण पूर्व के आढिवली इलाके में दस साल की एक नाबालिग लड़की के साथ यौन उत्पीड़न की घटना सामने आई है। मानपाड़ा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान धर्मेंद्र यादव के रूप में हुई है। इस घटना से इलाके में आक्रोश व्यप्त हो गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कल्याण पूर्व के आढिवली इलाके में 10 साल की एक नाबालिग लड़की कुछ दोस्तों के साथ खेल रही थी, तभी नाबालिग लड़की अपने एक दोस्त (लड़के) के घर चली गई। लड़की को देश लड़के का पिता उसे अपने साथ एकांत में ले गया और फिर उसका यौन शोषण किया।

इस घटना से आहात पीड़ित लड़की ने यह बात अपने माता-पिता को बताई। जिसके बाद लड़की के माता-पिता तुरंत बच्ची को लेकर मानपाड़ा पुलिस स्टेशन पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए मानपाड़ा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विजय कादबाने ने तुरंत मामला दर्ज किया और आरोपी धर्मेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी को कल्याण कोर्ट में पेश किया जहां से कोर्ट ने धर्मेंद्र यादव को 7 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया हैं। पुलिस इस संबंध में आगे की जांच कर रही है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। साथ ही नागरिकों में तीव्र आक्रोश है।

बदलापुर की घटना के बाद अंबरनाथ में एक नाबालिग लड़की के साथ यौन उत्पीड़न की घटना हुई। जिसके बाद ये घटना घटी। इसी तरह राज्य भर में नाबालिग बच्चियों के साथ दुराचार की घटनाएं देखने को मिल रही हैं। इससे नागरिकों में तीव्र आक्रोश है, इससे यह लग रहा है कि कानून व्यवस्था खतरे में है, ऐसे में पुलिस क्या एक्शन लेगी यह देखना दिलचस्प होगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com