Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Dussehra 2025 |
  • Shardiya Navratri |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Thane News: ठाणे में 7 मंजिला इमारत में लगी आग, 95 बिजली मीटर जलकर खाक, इलाके में दहशत

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सात मंजिला आवासीय इमारत के बिजली मीटर कक्ष में गुरुवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। इससे बिजली के 95 मीटर जलकर खाक हो गए। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची।

  • By आकाश मसने
Updated On: Apr 17, 2025 | 10:57 AM

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: Meta AI)

Follow Us
Close
Follow Us:

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में तड़के एक बड़ा हादसा हो गया। सात मंजिला आवासीय बिल्डिंग में अचानक आग लग गई और पूरी इमारत में धुआं ही धुआं हो गया। इसके बाद बिल्डिंग के हड़कप मच गया। तुरंत दमकल विभाग में फोन करके इसकी जानकारी दी गई। जिसके कुछ देर आग पर काबू पालिया गया।

सात मंजिला आवासीय इमारत के बिजली मीटर कक्ष में गुरुवार सुबह भीषण आग लगने से बिजली के 95 मीटर जलकर खाक हो गए। एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि दिवा-अगासन रोड पर धर्मवीर नगर में सावित्रीबाई फुले इमारत में हुई इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

पूरी इमारत में फैला धुआं

उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण पूरी इमारत में धुआं फैल गया, जिससे वहां के लोगों में दहशत फैल गई और उनमें से कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। दिवा अग्निशमन केंद्र के दमकल कर्मियों को तड़के सवा पांच बजे आग लगने की सूचना मिली।

दमकल की गाड़ियों ने बुझाई आग

घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने के कोशिशें शुरू की। मिली जानकारी के मुताबिक दमकल कर्मियों ने सुबह सवा छह बजे तक आग पर काबू पा लिया था। आग लगने के सही कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

95 बिजली मीटर जलकर खाक

अधिकारी ने बताया कि आग इमारत के भूतल पर स्थित मीटर कक्ष में लगी थी। उन्होंने बताया कि आग में बिजली के 95 मीटर जलकर खाक हो गये, जिसके बाद सुरक्षा कारणों से इमारत की बिजली आपूर्ति तुरंत काट दी गई।

महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

बताया गया कि जांच के बाद ही आग लगने के सही कारणों को पता चल सकेगा। अभी फिलहाल सब ठीक है। आग को बुझा लिया गया है। वहीं इसकी जांच भी शुरू कर दी गई है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Maharashtra 95 electricity meters burnt to ashes in fire at thane building

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 17, 2025 | 10:57 AM

Topics:  

  • Fire Brigade
  • Latest News
  • Maharashtra News
  • Thane

सम्बंधित ख़बरें

1

ढह गई बनारस के संगीत घराने की नींव, पंडित छन्नूलाल मिश्र के बाद शास्त्रीय संगीत का अगला वारिस कौन?

2

Navabharat Influencer Summit 2025: नॉमिनेशन की आखिरी तिथि 5 अक्टूबर, आप भी कर सकते हैं अप्लाई

3

BIS Quality Standards: भारत में कैसे तय होता है क्वालिटी स्टैंडर्ड, जानिए पूरी प्रोसेस- VIDEO

4

लाडली बहन योजना में नया नियम लागू, अब पति या पिता का भी होगा KYC, लाडली के कारण अटका 361 MLA का फंड

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.