ठाणे महानगरपालिका चुनाव के लिए आरक्षित प्रभागों की निकाली गई लॉटरी
- Written By: Virendra Mishra
ठाणे : ठाणे महानगरपालिका (Thane Municipal Corporation) का आगामी आम चुनाव (Elections) तीन सदस्यीय प्रणाली में होंगे। जिसके लिए प्रभागों (Divisions) का आरक्षण लॉटरी (Reservation Lottery) द्वारा निकाला गया। जिसमें चुनाव के लिए महिला अनुसूचित जाति के लिए 5, अनुसूचित जनजाति के लिए 2 और महिलाओं के लिए सामान्य महिला समूह (जनरल ओपन ग्रुप) के लिए 17 सीटें लॉटरी पद्धति द्वारा निकाली गईं। तीन पैनल के कुल 47 प्रभागों (42 प्रभाग चार सदस्यीय को छोड़कर) में से 24 प्रभागों में से प्रत्येक में दो महिला नगरसेवक चुनी जाने वाली है। इस आरक्षण से ऐसा लगता है कि महानगरपालिका में 71 महिलाएं और 71 पुरुष चुने जाएंगे। अर्थात महिलाओं (Women) और पुरुषों (Men) की संख्या समान रहने वाली है।
ठाणे के हीरानंदानी मीडोज स्थित डॉ. काशिनाथ घाणेकर नाट्यगृह में सुबह 11 बजे महानगरपालिका कमिश्नर डॉ. विपिन शर्मा की अध्यक्षता में लॉटरी पद्धति द्वारा आरक्षण की शुरुआत की। इस दौरान महानगरपालिका के स्कूल के एक-एक छात्र से बारी बारी से बॉक्स में डाले गए चिट्ठी को निकालकर आरक्षण की घोषणा की गई।
आपको बता दें, कि इस साल महानगरपालिका चुनाव तीन सदस्यीय पैनल प्रणाली से होंगे और 142 नगरसेवक चुने जाएंगे। 50 प्रतिशत आरक्षण के तहत इन महिलाओं के लिए 71 सीटें आरक्षित हैं। कुल सीटों में से 10 सीटें अनुसूचित जाति और 3 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। पहले और दूसरे चरण में महिला अनुसूचित जाति के लिए 5 सीटों और जनजाति के लिए 2 सीटों के लिए आरक्षण किया गया था. चूंकि चुनाव ओबीसी आरक्षण के बिना होंगे, इसलिए इस ‘कोटा’ को सामान्य वर्ग में बदल दिया गया है। इसलिए तीसरे चरण में 17 महिला सीटों का आरक्षण निकाला गया।
सम्बंधित ख़बरें
तुर्भे और कोपरखैरने के बीच धंसी पटरी के नीचे की जमीन, ट्रांस हार्बर लोकल ट्रेन सेवा बारिश की वजह से प्रभावित
खारघर के हाउसिंग सोसाइटी में बिल्ली को प्लास्टिक बैग में बांधकर अज्ञात जगह फेंका; CCTV फुटेज वायरल
अंबरनाथ में शादी के 48 दिन बाद विशाखा ने की आत्महत्या; डॉक्टर पति घर के अंदर CCTV से रखता था नजर
ठाणे MBMT ने लिया बड़ा फैसला; 74 डीजल बसों के लिए होगा नया कॉन्ट्रैक्ट,खटारा बसों और देरी से मिलेगी राहत
अनुसूचित जाति का आरक्षण
चुनाव आयोग ने प्रभाग 3, 10, 12, 15, 23, 24, 27, 29, 34 और 34 में अनुसूचित जाति के लिए ‘अ’ सीटें आरक्षित की थी। इनमें से 3, 12, 15, 23 और 29 प्रभागों में ‘अ’ सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।
अनुसूचित जनजातियों का आरक्षण
वार्ड 5 अ, 6 अ और 29 ब चुनाव आयोग द्वारा सीधे अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षित किए गए थे। जिसमें से 5 अ और 29 ब दो प्रभाग जनजाति की महिलाओं के लिए लॉटरी निकाल कर सुरक्षित किये गए।
महिलाओं की खुली श्रेणी
142 सीटों में से 71 सीटों पर महिलाओं का चुनाव होगा। सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए 64 सीटें आरक्षित हैं। इनमें से 47 सीटों पर सीधे राज्य चुनाव आयोग ने नियुक्ति की थी। शेष 17 सीटों के लिए सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षण लॉटरी पद्धति द्वारा चिट्ठी द्वारा निर्धारित किया गया था। क्योंकि एकमात्र प्रभाग क्रमांक 42 चार सदस्यीय प्रभाग है। इसलिए प्रभाग क्रमांक 42 सहित 18 प्रभागों में सामान्य वर्ग से दो नगरसेवक चुने जाएंगे। जबकि अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग सहित 6 प्रभागों में दो नगरसेवक चुने जाएंगे।
