Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

खतरे में ओम शिव जगदंबा अपार्टमेंट के रहवासियों की जान, जानिए क्या है मामला

  • Written By: अशोक वर्मा
Updated On: Nov 16, 2022 | 04:58 PM

File - Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

कल्याण : अति धोखादायक (जर्जर) (Dilapidated) हो चुकी ओम शिव जगदंबा अपार्टमेंट (Om Shiv Jagdamba Apartment) में अपनी जान जोखिम में डाल कर रह रहे रहीवासियों (Residents) की जिंदगी बचाने के लिए कल्याण की सामाजिक संस्था परहित चेरीटेबल सोसायटी के अध्यक्ष विशाल कुमार गुप्ता ने महाराष्ट्र राज्य शासन और प्रशासन से उक्त जर्जर इमारत के निष्कासन की कार्रवाई करने की मांग की हैं। साथ ही स्ट्रक्चर टेस्ट के बाद अति जर्जर घोषित करने और लाईट-पानी कट करने के बाद भी उक्त इमारत के निष्कासन की कार्रवाई नहीं करने वाले महानगरपालिका के जिम्मेदारअधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई करने की मांग की हैं। 

परहित चेरीटेबल सोसायटी के अध्यक्ष विशाल कुमार गुप्ता द्वारा महाराष्ट्र के गृह विभाग और नगरविकास विभाग के मुख्य सचिव के साथ ही कोंकण विभागीय आयुक्त, ठाणे जिला अधिकारी को लिखे पत्र में कहा गया हैं कि सी ब्लॉक गुरु द्वारा के पास उल्हासनगर 1 स्थित ओम शिव जगदंबा अपार्टमेंट के स्टेक्चरल इंजीनियर (आर्किटेक्ट) नितिन नंदवानी द्वारा किए गए आरसीसी स्ट्रक्चर टेस्ट में उक्त इमारत को अति धोखड़ायक (जर्जर) बताया गया हैं और उल्हासनगर महनगरपालिका द्वारा भी जर्जर घोषित किया गया साथ कई बार नोटिस देने के बाद लाईट-पानी कनेक्शन भी काटा गया। लेकिन राजनीतिक लोगों के दखल के बाद फिर लाईट-पानी की लाइन जोड़ ली जाती हैं। जिससे उक्त इमारत में कुछ परिवार रह रहे हैं। जिनमें अधिकतर किरायेदार हैं जिनका जीवन जोखिम में पड़ा हुआ हैं। 

लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए

विशाल कुमार गुप्ता का कहना हैं कि इससे पहले उल्हासनगर में महनगरपालिका प्रशासन द्वारा समय पर कार्रवाई नहीं करने और अधिकारियों की लापरवाही के चलते दर्जनों जर्जर इमारतें धराशायी हो चुकी है और उनमें दब कर कई दर्जन बेगुनाह लोगों की जान जा चुकी है ऐसा और कोई हादसा हो इससे पहले अति धोखादायक ओम शिव जगदंबा अपार्टमेंट सहित उल्हासनगर में अन्य ऐसी जर्जर इमारतों पर समय रहते निष्कासन की कार्रवाई की जानी चाहिए और अपने आर्थिक लाभ के चलते कार्रवाई नहीं करने वाले महानरपालिका के जिम्मेदार लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। जिससे शहर में कोई अन्य जर्जर इमारत गिरने का हादसा नहीं हो और अन्य किसी बेगुनाह की जान नहीं जाए। इस बारे में महानगरपालिका कमिश्नर अजीज शेख से मिलना चाहा लेकिन वह कार्यालय में उपस्थित नहीं थे और उनसे कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया। लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। 

सम्बंधित ख़बरें

वर्धा: सेवाग्राम मार्ग के ROB की हालत जर्जर, 24 घंटे आवाजाही में खतरा; नागरिकों ने की स्थायी मरम्मत की मांग

कोई दुर्घटना होती है तो महानगरपालिका प्रशासन जिम्मेदार होगा

इस बारे में प्रभाग अधिकारी अजीत गोवारी से बात की गई और पूछा गया कि उक्त इमारत के निष्कासन की कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है? अन्य इमारतों की तरह कोई हादसा हुआ तो महानगरपालिका प्रशासन ही जिम्मेदार होगा? तो अजीत गोवारी ने कहा कि उसमें लोग रह रहे है वह खाली नहीं कर रहे हैं उनकी भी जवाबदारी हैं फिर भी हम देखते है।

Life of the residents of om shiv jagdamba apartment in danger know what is the matter

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 16, 2022 | 04:58 PM

Topics:  

  • dilapidated

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.