कल्याण मैराथन 2026 में दौड़े 2,500 नागरिक: केडीएमसी ने दिया सौर ऊर्जा, बिजली बचत और कचरा वर्गीकरण का संदेश

Kalyan Marathon 2026: बोरगांवकर रोटरी कल्याण मैराथन 2026 में ढाई हजार नागरिकों ने भाग लिया। केडीएमसी ने इस आयोजन के जरिए सौर ऊर्जा, ऊर्जा बचत और कचरा वर्गीकरण पर जागरूकता फैलाई।
KDMC Environment Awareness
रोटरी कल्याण मैराथन सोर्स- नवभारत
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • रोटरी कल्याण मैराथन 2026 में करीब 2,500 नागरिकों ने हिस्सा लिया।

  • रोटरी क्लब ऑफ न्यू कल्याण और केडीएमसी ने संयुक्त रूप से आयोजन किया।

  • सौर ऊर्जा के उपयोग और बिजली बचत को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया।

  • नागरिकों को गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने का संदेश दिया गया।

  • केडीएमसी के 84 अधिकारियों और कर्मचारियों ने मैराथन में भाग लिया।

KDMC Environment Awareness: कल्याण- बोरगाव कर रोटरी कल्याण मैराथन 2026 ' के माध्यम से स्वास्थ्य , फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए, कल्याण-डोंबिवली महानगर पालिका ने सौर ऊर्जा, ऊर्जा बचत और कचरा वर्गीकरण के बारे में जागरूकता फैलाई।

रोटरी क्लब ऑफ न्यू कल्याण और केडीएमसी द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस मैराथन में लगभग ढाई हजार नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मैराथन के दौरान, केडीएमसी के विद्युत एवं ठोस कचरा प्रबंधन विभाग ने एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया। ऊर्जा की बढ़ती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए, नागरिकों को सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ाने, बिजली बचाने और दैनिक कचरे को गीले और सूखे में अलग करने के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।

KDMC Environment Awareness
रोटरी कल्याण मैराथन सोर्स- नवभारत
KDMC Environment Awareness
दिल्ली: बिल्डिंग में लगी आग मामले अब तक 27 मरे, बिल्डिंग मालिक पुलिस की हिरासत में, जानें पूरी खबर

शहर अभियंता प्रशांत भागवत ने विद्युत विभाग के अधिकारी

नगर निगम के अतिरिक्त शहर अभियंता प्रशांत भागवत ने विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मैराथन में भाग लेकर पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली का संदेश दिया।

इस पहल में कार्यकारी अभियंता जितेंद्र शिंदे , उप अभियंता भागवत पाटिल और जितेंद्र पाटिल सहित कुल 84 अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।

KDMC Environment Awareness
रोटरी कल्याण मैराथन सोर्स- नवभारत
KDMC Environment Awareness
पनवेल-कर्जत लोकल कॉरिडोर में बड़ा अपडेट! 15 दिसंबर से बिजली के तारों में दौड़ेगा करंट, 98% काम पूरा

KDMC के विद्युत विभाग द्वारा कार्यान्वित जागरूकता अभियान

मनपा महापौर एडवोकेट हर्षाली चौधरी और मनपा आयुक्त अभिनव गोयल ने केडीएमसी के विद्युत विभाग द्वारा कार्यान्वित इस जागरूकता अभियान की सराहना की। इस मैराथन के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली के साथ-साथ ऊर्जा संरक्षण और उचित कचरा प्रबंधन की जिम्मेदारी भी स्वीकार करनी चाहिए । इसलिए, दौड़ प्रतियोगिता के साथ-साथ इस वर्ष की मैराथन में पर्यावरण संरक्षण के विषय को भी प्रमुखता दी गई।जिसके माध्यम से नागरिकों में जागरूकता फैलाई गई।