ठाणे में अवैध रैपिडो बाइक सेवाओं के खिलाफ करें कार्रवाई, वरना भूख हड़ताल करेंगे BJP विंग के विल्सन कल्पुंड!

Illegal Rapido Bike Services Kalyan: बीजेपी ट्रांसपोर्ट विंग के विल्सन कल्पुंड ने ठाणे में कल्याण सहित आसपास के शहरों में कथित अवैध रैपिडो बाइक सेवाओं पर कार्रवाई की मांग की है।
Kalyan Illegal Rapido Bike Taxi Services RTO Action Demand
रैपिडो बाइक(सोर्स: AI)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • BJP ट्रांसपोर्ट विंग के प्रदेश अध्यक्ष विल्सन कल्पुंड ने RTO को ज्ञापन सौंपा।

  • कल्याण, उल्हासनगर, अंबरनाथ, बदलापुर, टिटवाला और डोंबिवली में जांच की मांग की गई।

  • RTO ने अवैध बाइक सेवाओं के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।

RTO Action On Illegal Bike Taxi Services: बीजेपी ट्रांसपोर्ट विंग के प्रदेश अध्यक्ष विल्सन कल्पुंड ने कल्याण और आसपास के शहरों में बिना वैध लाइसेंस के 'रैपिडो' (Rapido) बाइक के जरिए यात्री परिवहन सेवा देने वाले बाइक चालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

इस संबंध में कल्याण के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO) को एक औपचारिक ज्ञापन सौंपा गया है। अपने ज्ञापन में कल्पुंड ने चेतावनी दी है कि अगर कोई कार्रवाई नहीं की गई, तो वे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करेंगे।

विल्सन कल्पुंड का क्या है आरोप?

ज्ञापन में कल्पुंड ने आरोप लगाया है कि कई बाइकें अवैध रूप से यात्री परिवहन सेवा दे रही हैं, जो सरकार द्वारा आधिकारिक तौर पर स्वीकृत सेवाओं के दायरे में नहीं आतीं। उन्होंने बताया कि चूंकि ये ड्राइवर नियमों का पालन नहीं करते हैं, इसलिए इससे यात्रियों, खासकर महिलाओं की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा पैदा हो गया है।

कल्याण में बाइक-टैक्सी की सवारी के दौरान एक युवती के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना का जिक्र करते हुए, उन्होंने संबंधित अधिकारियों से ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह किया।

Kalyan Illegal Rapido Bike Taxi Services RTO Action Demand
19 साल के शाश्वत आचार्य बने इंटरनेट सेंसेशन, कोई कह रहा Gen Z बाबा तो कोई Pookie बाबा

ज्ञापन में कल्याण, डोंबिवली, उल्हासनगर, अंबरनाथ, बदलापुर और टिटवाला क्षेत्रों में बिना लाइसेंस के यात्री परिवहन सेवा देने वाले बाइक ऑपरेटरों की जांच करने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई है। कल्पुंड ने यह भी कहा कि इन अवैध बाइक सेवाओं की वजह से ऑटो-रिक्शा चालकों के कारोबार पर बुरा असर पड़ रहा है, जिससे उनकी आजीविका खतरे में पड़ गई है।

अवैध बाइक सेवाओं के खिलाफ होगी कार्रवाई

इस बीच, ज्ञापन पर संज्ञान लेते हुए क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने अवैध बाइक सेवाओं के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। विल्सन कल्पुंड ने चेतावनी दी है कि अगर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो वे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करेंगे।

Kalyan Illegal Rapido Bike Taxi Services RTO Action Demand
पुणे: 8 मनपा स्कूलों में शुरू होगा CBSE सिलेबस, 17 हजार छात्रों को निजी स्कूलों जैसी शिक्षा मिलेगी मुफ्त में?

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष विल्सन कल्पुंड, उपाध्यक्ष प्रमोद पाटिल, संयुक्त सचिव सतीश मितकारी और प्रदीप सिंह, कल्याण शहर अध्यक्ष चंद्रकांत वटिले, देवकीनंदन यादव और अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।