पुणे: 8 मनपा स्कूलों में शुरू होगा CBSE सिलेबस, 17 हजार छात्रों को निजी स्कूलों जैसी शिक्षा मिलेगी मुफ्त में?

Pune Municipal Schools CBSE Curriculum: मनपा की 8 स्कूलों को CBSE पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए सरकार से NOC मिल गई है। 2027-28 से चरणबद्ध कक्षाएं शुरू होंगी, करीब 17 हजार विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।
Pune Municipal Schools CBSE Curriculum Eight Schools 2027
पुणे मनपा के स्कूलों में CBSE पाठ्यक्रम(सोर्स: AI)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • पुणे मनपा की आठ स्कूलों को राज्य सरकार से NOC मिली है।

  • शैक्षणिक वर्ष 2027-28 से चरणबद्ध तरीके से कक्षाएं शुरू होंगी।

  • स्कूलों में शिक्षकों की योग्यता और नियुक्ति प्रक्रिया की समीक्षा की जाएगी।

CBSE Curriculum Eight Schools 2027: पुणे महानगरपालिका की आठ स्कूलों में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) का पाठ्यक्रम शुरू होने से शहर के करीब 17 हजार विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा का अवसर मिलेगा। मनपा प्रशासन के अनुसार, इन स्कूलों को सीबीएसई पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए राज्य सरकार से अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC) मिल गया है।

शैक्षणिक वर्ष 2027-28 से इन स्कूलों में चरणबद्ध तरीके से कक्षाएं शुरू की जाएगी, यह जानकारी महापालिका कि अतिरिक्त आयुक्त पवनीत कौरने दि हैं।

आठ स्कूलों के लिए अनुमति मिली

मनपा स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और विद्यार्थियों को निजी स्कूलों के समान शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। मनपा आयुक्त नवल किशोर राम ने कुछ स्कूलों को सीबीएसई पाठ्यक्रम से जोड़ने का निर्णय लिया था।

इसके लिए स्थायी समिति के बजट में भी आर्थिक प्रावधान किया गया था। मनपा प्रशासन ने सीबीएसई पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए महाराष्ट्र सरकार से एनओसी मांगी थी। अतिरिक्त आयुक्त पवनीत कौर ने बताया कि फिलहाल आठ स्कूलों के लिए अनुमति प्राप्त हुई है।

Pune Municipal Schools CBSE Curriculum Eight Schools 2027
छत्रपति संभाजीनगर: संपत्ति कर का बकाया भरने का सुनहरा मौका, 31 दिसंबर तक जमा करें टैक्स और पाएं 100% दंड माफी

स्कूल प्रबंधन की समीक्षा की गई

इस संबंध में कौर की अध्यक्षता में हुई बैठक में शैक्षणिक वर्ष 2027-28 से कक्षाएं चरणबद्ध तरीके से शुरू करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए शिक्षकों की नियुक्ति, शैक्षणिक नीति, बुनियादी सुविधाओं और स्कूल प्रबंधन की समीक्षा की गई।

इन स्कूलों में पढ़ाने के इच्छुक पुणे मनपा के मौजूदा शिक्षकों की जानकारी लेकर उनकी योग्यता का आकलन किया जाएगा। इसके बाद नियुक्तियां की जाएंगी। स्कूलों में आवश्यक बुनियादी सुविधाएं विकसित करने के लिए भी निधि उपलब्ध कराई जाएगी।

Pune Municipal Schools CBSE Curriculum Eight Schools 2027
19 साल के शाश्वत आचार्य बने इंटरनेट सेंसेशन, कोई कह रहा Gen Z बाबा तो कोई Pookie बाबा

स्कूल और प्रभाग

1. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम, कर्वेनगर - वारजे-कर्वेनगर प्रभाग

2. 62 बी, वानवड़ी - प्रभाग क्रमांक 18, वानवड़ी प्रभाग

3. रामचंद्र बनकर - हडपसर-मांजरी प्रभाग

4. लहुजी सालवे, येरवडा - येरवडा-वडगांव शेरी प्रभाग

5. 83 बी, हडपसर - हडपसर-मांजरी प्रभाग

6. 102 जी, धानोरी - नगर रोड-वाघोली प्रभाग

7. 203 बी, वडगांव बु. - सिंहगढ़ रोड प्रभाग

8. नई शाला, कोंढवा - कोंढवा-उंड्री प्रभाग

- नवभारत लाइव के लिए पुणे से समीर सय्यद की रिपोर्ट