-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Kalyan Illegal Hoardings Risk Before Monsoon Kdmc Action
Kalyan Illegal Hoardings: कल्याण में अवैध होर्डिंग्स का जाल, मानसून से पहले बड़े हादसे का खतरा
- Written By: अपूर्वा नायक
Kalyan Illegal Hoardings News: कल्याण-डोंबिवली में सैकड़ों अवैध और जर्जर होर्डिंग्स मानसून से पहले खतरा बन गए हैं। तेज हवाओं में इनके गिरने की आशंका से नागरिकों में डर है।

कल्याण सिटी में अवैध होर्डिंग्स (सौ. सोशल मीडिया )
Kalyan Illegal Hoardings Risk Update: मानसून की दस्तक से पहले शहर में लगे अवैध होर्डिंग्स अब ‘मौत के इंतजार’ जैसे साबित हो सकते हैं।
जमीनी पड़ताल में सामने आया है कि कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका क्षेत्र में सैकड़ों होर्डिंग्स नियमों को ताक पर रखकर लगाए गए हैं, जिनमें से कई की हालत बेहद जर्जर हैं और तेज हवा में कभी भी गिर सकते हैं।
शहर के प्रमुख चौराहों, फुटपाथों और इमारतों की छतों पर बड़े-बड़े होर्डिंग्स खुलेआम दिखाई दे रहे हैं। कई जगहों पर लोहे के ढांचे जंग खा चुके हैं, तो कहीं सपोर्ट कमजोर नजर आता है। बावजूद इसके, इनकी नियमित जांच या हटाने की कोई ठोस कार्रवाई नहीं दिखती।
सम्बंधित ख़बरें
शीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
VIDEO: जब टिकट कलेक्टर ने महिला यात्री को गोद में उठाया! जानें डोम्बिवली स्टेशन की यह भावुक कहानी
दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े 11 विदेशी नागरिक, वीजा खत्म होने के बाद अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी गिरफ्तार
Breastfeeding Guide: ब्रेस्टफीडिंग के दौरान सही नर्सिंग ब्रा कैसे चुनें? जानें आराम और सपोर्ट के जरूरी टिप्स
नियमों के मुताबिक 40 वर्गफुट से बड़े होर्डिंग्स, फुटपाथ या इमारतों की छत पर लगे विज्ञापन बोर्ड प्रतिबंधित हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट है।
किसकी मिलीभगत से बिछाया जा रहा जाल
पिछले साल स्वामी सहजानंद चौक और काटई नाका पर तेज हवाओं में होर्डिंग गिरने की घटनाएं सामने आई थीं। इससे पहले घाटकोपर इलाके में हुए हादसे में 17 लोगों की जान जा चुकी है। इसके बावजूद शहर में अवैध होर्डिंग्स का जाल लगातार फैलता जा रहा है।
सबसे बड़ा सवाल यही है कि इतने बड़े पैमाने पर अवैध होर्डिंग्स आखिर किसकी मिलीभगत से खड़े हो रहे हैं? क्या इनका कोई रिकॉर्ड है? क्या इनका स्ट्रक्चरल ऑडिट हुआ है? या फिर यह सब केवल कमाई का जरिया बनकर रह गया है?
जनता में डर, प्रशासन पर सवाल
स्थानीय नागरिक के पी शर्मा का कहना है कि रोजाना हजारों लोग इन होर्डिंग्स के नीचे से गुजरते हैं। ऐसे में कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। लोगों ने मनपा से तुरंत सर्वे कर सभी अवैध और कमजोर होर्डिंग्स हटाने की मांग की है।
अब देखना यह है कि मानसून से पहले प्रशासन जागता है या फिर किसी बड़े हादसे के बाद ही कार्रवाई होती है। इस मुद्दे पर केडीएमसी की उपायुक्त वंदना गुलवे का कहना है कि अवैध होर्डिंग के खिलाफ मनपा प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई करने की तैयारी की गई है।
ये भी पढ़ें :-
जिम्मेदारी सीधे प्रशासन की होगी
शहर में जो होर्डिंग्स लगे हैं, उनमै से ज्यादातर अवैध हैं। उनकी दिशा, ऊंचाई और – स्ट्रक्चर किसी भी नियम के मुताबिक नहीं है। हर साल – मानसून में तेज हवाएं चलती हैं और ऐसे में ये होर्डिंग्स गिरना तय है। अगर समय रहते इन्हें नहीं हटाया गया, तो – कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इसकी जिम्मेदारी सीधे प्रशासन की होगी।
– भालचंद्र पाटिल, सामाजिक कार्यकर्ता
कल्याण डोंबिवली से नवभारत लाइव के लिए एच पी तिवारी की रिपोर्ट
Kalyan illegal hoardings risk before monsoon kdmc action
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
स्कूल जाने की उम्र में बने करोड़ों के चाइल्ड स्टार, आदित्य नारायण ने बताया भरना पड़ता था इनकम टैक्स
Aug 06, 2026 | 06:30 AMBirthday Horoscope: 6 अगस्त को जन्मे बच्चे होंगे तेज बुद्धि के धनी, तकनीकी क्षेत्र में बनाएंगे खास पहचान
Aug 06, 2026 | 06:15 AMEV सेक्टर में आएगा नौकरी का बंपर धमाका, 2030 तक 4 करोड़ रोजगार का दावा, युवाओं के लिए खुलेंगे नए अवसर
Aug 06, 2026 | 06:00 AMWhatsApp ने ग्रुप चैट्स को बनाया और स्मार्ट, अब @all टैग से मिलेगा इंस्टेंट अलर्ट, Polls में भी आए बड़े बदलाव
Aug 06, 2026 | 04:00 AMAaj Ka Rashifal: सिंह को नौकरी के नए अवसर, कन्या की करियर बाधाएं होंगी दूर, जानें सभी राशियों का राशिफल
Aug 06, 2026 | 12:05 AMसीधी: CMHO के छापे में खुली चुरहट अस्पताल की पोल, डॉक्टर समेत कर्मचारी गायब; दवा संकट और गंदगी पर फूटा गुस्सा
Aug 05, 2026 | 11:44 PMशीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
Aug 05, 2026 | 11:22 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM













