कल्याण के दुर्गाडी किले में नवरात्रि पर जुटेंगे 5 लाख भक्त, प्रशासन ने की भव्य तैयारियां

Durgadi Fort Kalyan: कल्याण स्थित दुर्गाडी किले पर 11 से 20 अक्टूबर तक शारदीय नवरात्रि महोत्सव आयोजित होगा। 5 लाख श्रद्धालुओं की सुरक्षा, नागरिक सुविधाओं के लिए प्रशासनिक बैठक पूरी हुई।
Navratri Festival Preparations
नवरात्रि महोत्सव कमेटी के प्रेसिडेंट रवि पाटिलसोर्स- नवभारत
Published on: 
Updated on: 

Navratri Festival Preparations: ठाणे जिले के कल्याण शहर में शारदीय नवरात्रि महोत्सव 11 से 20 अक्टूबर तक दुर्गाडी किला परिसर में बड़े पैमाने पर मनाया जाएगा, और इस महोत्सव की तैयारी और प्लानिंग के लिए मंगलवार को दुर्गाडी किला में एक जरूरी मीटिंग हुई।

मीटिंग में दुर्गाडी किला देवस्थान नवरात्रि महोत्सव कमेटी के प्रेसिडेंट रवि पाटिल, कल्याण-डोंबिवली महानगर पालिका प्रशासन, पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट, पुलिस प्रशासन के साथ-साथ अलग-अलग सरकारी डिपार्टमेंट के अधिकारी और शिवसेना के नगरसेवक और ऑफिस बेयरर मौजूद थे।

5 लाख भक्त दुर्गादेवी मंदिर में करेंगे दर्शन

ठाणे जिले के कल्याण शहर में नवरात्रि महोत्सव के दौरान लगभग पाँच लाख भक्त देवी के दर्शन के लिए दुर्गाडी किला स्थित दुर्गादेवी मंदिर में आते हैं।

इसलिए, मीटिंग में भक्तों की सेफ्टी, ट्रांसपोर्टेशन इंतज़ाम, जिला परिसर में ज़रूरी सिविक फैसिलिटी, बिजली, पानी, सफाई, मेडिकल फैसिलिटी और क्राउड मैनेजमेंट पर डिटेल में चर्चा हुई।

अलग-अलग सरकारी एजेंसियों के साथ कोऑर्डिनेट करके महोत्सव को सहजता से चलाने और  सफलता पूर्वक संपन्न करने का प्लान बनाया गया।

दुर्गाडी किला परिसर में नवरात्रि महोत्सव परंपरा 50 से 55 सालों से

बताया गया कि शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे के द्वारा सरकारी प्रतिबंध को  तोड़ने के बाद से  दुर्गाडी किला परिसर में नवरात्रि महोत्सव मनाने की परंपरा करीब 50 से 55 सालों से चली आ रही है। किले का मरम्मत कार्य भी किया गया है। 

दुर्गाडी किला देवस्थान नवरात्रि उत्सव कमेटी के चेयरमैन और शिवसेना कल्याण शहर प्रमुख रवि पाटिल ने बताया कि इस फेस्टिवल में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे और सभी पार्टियों के रिप्रेजेंटेटिव मौजूद रहेंगे।

महोत्सव को देखते हुए मीटिंग में यह तय किया गया कि प्रशासन सभी ज़रूरी काम समय पर पूरे करे और भक्त सुरक्षित और अनुशासित माहौल में मां दुर्गा  देवी के दर्शन कर सकें।

Navratri Festival Preparations
महाराष्ट्र में सूखे पर भड़की सियासत, शिंदे गुट का उद्धव ठाकरे पर तंज, कार्टून शेयर कर कसा तंज

नवरात्रि उत्सव समिति ने श्रद्धालुओं से अपील

ठाणे जिले के कल्याण शहर में दुर्गाडी किला में बैठक के समापन के बाद समिति के पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने किला परिसर का प्रत्यक्ष मुआयना भी किया, ताकि प्रवेश-निकास द्वार, कतार व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों की स्थिति का जायजा लिया जा सके।

नवरात्रि महोत्सव कमेटी के प्रेसिडेंट रवि पाटिल, ने प्रशासन से आग्रह किया कि त्यौहार के दिनों में ट्रैफिक जाम की समस्या न हो, इसके लिए पार्किंग की उचित और सुव्यवस्थित व्यवस्था की जाए।

साथ ही, नवरात्रि उत्सव समिति ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मंदिर परिसर में स्वच्छता बनाए रखें और दर्शन के दौरान पुलिस तथा स्वयंसेवकों के निर्देशों का पालन करते हुए प्रशासन को पूर्ण सहयोग दें। 

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com