-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Jnpa Sez Becomes 100 Green Energy Hub Entire Operation Runs On Wind Power
JNPA SEZ बना 100% ग्रीन एनर्जी हब, रिन्यूएबल पावर से चलेगा पूरा संचालन
- Written By: सोनाली चावरे
Navi Mumbai News: JNPA SEZ ने 100% हरित ऊर्जा अपनाकर देश में मिसाल कायम की। अब पूरा संचालन पवन ऊर्जा से होगा, जिससे उद्योगों को सस्ती बिजली, प्रतिस्पर्धात्मक लाभ और पर्यावरण संरक्षण मिलेगा।

JNPA SEZ बना 100% ग्रीन एनर्जी हब (pic credit; social media)
JNPA SEZ Green Energy Hub: भारत के सबसे बड़े कंटेनर पोर्ट जवाहरलाल नेहरू पत्तन प्राधिकरण (JNPA) ने पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। JNPA के विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) ने अपने संचालन के लिए 100% हरित ऊर्जा का उपयोग शुरू कर दिया है। यह कदम न केवल औद्योगिक दुनिया के लिए प्रेरणादायी है, बल्कि देश के हरित भविष्य की दिशा में भी बड़ा संकेत है।
JNPA SEZ ने 1 सितंबर 2025 से प्रभावी होने वाले 6.0 मेगावाट ग्रिड-कनेक्टेड पवन ऊर्जा की आपूर्ति के लिए एक अल्पकालिक ओपन एक्सेस समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत मात्र 3.12 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। इससे SEZ की बिजली लागत में भारी कमी आएगी, जबकि पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में मदद मिलेगी।
JNPA और वीपीपीएल के चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर उन्मेष शरद वाप ने कहा, “हमारा मानना है कि सतत विकास और औद्योगिक प्रगति को साथ-साथ चलना चाहिए। JNPA SEZ का 100% हरित ऊर्जा की ओर कदम, एक जिम्मेदार और भविष्य केंद्रित औद्योगिक इकोसिस्टम की नींव रखता है।”
सम्बंधित ख़बरें
Rain Update: ठाणे में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल, ट्रैफिक जाम और जलभराव के बीच 4 जुलाई तक अलर्ट जारी
36 करोड़ खर्च किए फिर भी कई गांवों में जल संकट, वर्धा में 906 उपाययोजनाएं कागजों पर मंजूर
Pune Airport Metro कॉरिडोर को अंतिम मंजूरी, कल्याणीनगर से मिलेगी सीधी मेट्रो कनेक्टिविटी
किसानों को न्याय दो…यवतमाल विधायक ने मुंबई विधानभवन की सीढ़ियों पर किया आंदोलन
इसे भी पढ़ें- देश में जल्द ही ग्रीन एनर्जी से बनेगी बिजली, जानें कब तक पूरा होगा टारगेट
पिछले कुछ सालों से SEZ को पारंपरिक स्रोतों से करीब 6.30 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली मिल रही थी। नई व्यवस्था से न केवल लागत कम होगी, बल्कि उद्योगों को प्रतिस्पर्धात्मक लाभ भी मिलेगा। इसके अलावा, कार्बन उत्सर्जन में उल्लेखनीय कमी होगी, जिससे पर्यावरणीय जिम्मेदारी को मजबूती मिलेगी।
यह बदलाव JNPA को देश के अन्य बंदरगाहों और औद्योगिक क्षेत्रों के लिए एक आदर्श बनाता है। हरित ऊर्जा की ओर यह कदम भारत के सतत औद्योगिक विकास की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर है। विशेषज्ञों का मानना है कि JNPA SEZ का यह निर्णय आने वाले वर्षों में पर्यावरण अनुकूल निवेश को आकर्षित करेगा और देश की औद्योगिक छवि को वैश्विक मंच पर और मजबूत बनाएगा। JNPA अब न केवल कंटेनर पोर्ट सेवाओं में अग्रणी है, बल्कि हरित औद्योगिक विकास की दिशा में भी मार्गदर्शक बन चुका है।
Jnpa sez becomes 100 green energy hub entire operation runs on wind power
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
Jul 02, 2026 | 08:11 AMआधी रात अफगानिस्तान में जोरदार भूकंप, 5.5 की तीव्रता से हिली धरती; नींद से जाग उठे लोग
Jul 02, 2026 | 08:06 AMRain Update: ठाणे में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल, ट्रैफिक जाम और जलभराव के बीच 4 जुलाई तक अलर्ट जारी
Jul 02, 2026 | 08:03 AMNavabharat Nishanebaaz: बागियों को बीजेपी का सहारा, विपक्षी दलों में फूट का नजारा
Jul 02, 2026 | 08:01 AMडिंडौरी में लापरवाही पर प्रशासन सख्त: चार सीएचओ का सात दिन का वेतन रोका, तीन स्वास्थ्यकर्मियों को नोटिस जारी
Jul 02, 2026 | 07:57 AM36 करोड़ खर्च किए फिर भी कई गांवों में जल संकट, वर्धा में 906 उपाययोजनाएं कागजों पर मंजूर
Jul 02, 2026 | 07:55 AMइंदौर में बारिश बनी आफत: सड़कें बनीं तालाब, जल निकासी की व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल
Jul 02, 2026 | 07:48 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM












