Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 14 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भिवंडी में जमीन विवाद को लेकर बाप बना हैवान, बड़े बेटे संग मिलकर छोटे बेटे को उतारा मौत के घाट, पोते को किया घायल

  • Written By: गुरुप्रसाद सिंह
Updated On: Mar 08, 2022 | 05:33 PM

File Photo

Follow Us
Follow Us:

भिवंडी : भिवंडी तालुका (Bhiwandi Taluka) स्थित कशीवली गांव में जमीन विवाद (Land Dispute) को लेकर पिता द्वारा बेटे की नृशंस हत्या (Brutal Murder) किए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। भिवंडी तालुका पुलिस ने सूचना के उपरांत तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर हत्या में लिप्त पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। उक्त घटना से समूचे क्षेत्र में सनसनी फैली है।

मिली जानकारी के अनुसार, भिवंडी तालुका पुलिस स्टेशन क्षेत्र अंतर्गत धामणगांव कशिवली गांव निवासी काशीनाथ पाटिल और पिता  कचरू पाटिल और भाई गणेश के बीच कुछ समय से जमीन बंटवारे का झगड़ा शुरू था। घटना के अनुसार मृतक काशीनाथ पाटिल और उनका लड़का धनंजय खेत में जलाने के लिए लकड़ी इकट्ठा करने गए थे। खेत पर काशीनाथ के पिता कचरू और भाई गणेश पाटिल वहां पहुंचकर झगड़ा शुरू कर दिया।

झगड़े के दौरान ही काशीनाथ के पिता कचरू पाटिल नें गुस्सा करते हुए काशीनाथ के पुत्र धनंजय पर कुल्हाड़ी से प्रहार किया तभी पुत्र धनंजय के बचाव के लिए आगे आए काशीनाथ पर कुल्हाड़ी का जोरदार प्रहार सिर में लगने से काशीनाथ गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिरकर तड़पने लगे। तदुपरांत पुत्र धनंजय को भी पीट-पीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल काशीनाथ को स्थानीय अस्पताल में एडमिट किया जहां उनकी मौत हो गई और पुत्र धनंजय जीवन मौत के बीच अस्पताल में जूझ रहा है। भिवंडी तालुका पुलिस ने मृतक काशीनाथ के पिता कचरू पाटिल और भाई गणेश पाटिल को गिरफ्तार किया है। मामले की तहकीकात वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दत्तात्रय बारोट कर रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

ठाणे में तहसीलदार ने जमीन पर बैठ सुनीं लोगों की समस्याएं, भिवंडी तालुका में घोंगड़ी बैठक पहल

In bhiwandi the father became a rage over the land dispute together with the elder son brought the younger son to death injured the grandson

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 08, 2022 | 05:33 PM

Topics:  

  • Bhiwandi Taluka

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.