ठाणे की ट्रैफिक समस्या का 'मेगा प्लान': घोड़बंदर से स्टेशन तक बदलेंगे रास्ते, अब जाम से मिलेगी राहत!

Thane News: ठाणे में बढ़ती आबादी और वाहनों के दबाव के बीच विधायक संजय केलकर ने प्रशासन के साथ मिलकर नई ट्रैफिक योजना तैयार की है। जल्द ही शहर में बड़े बदलाव लागू होंगे।
Thane Traffic Update
विधाय संजय केलकर को जानकारी देते पुलिस अधिकारी (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Thane Traffic Jam Solution: ठाणे शहर की सड़कों पर रेंगते वाहनों और घंटों लगने वाले ट्रैफिक जाम से जूझ रहे ठाणेकरों के लिए एक अच्छी खबर है। ठाणे शहर की बढ़ती आबादी और वाहनों की अनियंत्रित संख्या को देखते हुए प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था को पूरी तरह से री-डिजाइन करने का फैसला किया है।

भाजपा विधायक संजय केलकर की पहल पर तीन हाथ नाका स्थित ट्रैफिक पुलिस कार्यालय में एक उच्च स्तरीय संयुक्त बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में ठाणे नगर निगम (TMC), ट्रैफिक पुलिस, और आरटीओ (RTO) के आला अधिकारियों के साथ स्थानीय नागरिकों ने भी हिस्सा लिया।

पायलट प्रोजेक्ट के तहत होंगे बदलाव

विधायक संजय केलकर ने जानकारी दी कि घोड़बंदर रोड, वर्तकनगर और ठाणे रेलवे स्टेशन परिसर जैसे 'हॉटस्पॉट' पर ट्रैफिक की समस्या को हल करने के लिए समन्वय समिति ने कुछ कड़े फैसले लिए हैं। इन बदलावों को लागू करने के लिए जल्द ही एक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। शुरुआती तौर पर इसे पायलट बेसिस पर लागू किया जाएगा, ताकि यह देखा जा सके कि नए रूट और नियम कितने प्रभावी हैं।

इन समस्याओं पर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि ट्रैफिक जाम का सबसे बड़ा कारण भारी वाहनों का अवैध प्रवेश और निजी बसों की मनमानी है। इसके अलावा सड़कों के किनारे खड़े होने वाले वाहनों पर कड़ी कार्रवाई होगी। शेयरिंग और मीटर वाले ऑटो के लिए निर्धारित पिक-अप पॉइंट बनाए जाएंगे ताकि वे सड़क के बीच में खड़े न हों।

CCTV का उपयोग: शहर में लगे 2,000 सीसीटीवी कैमरों का उपयोग केवल चालान काटने के लिए नहीं, बल्कि रीयल-टाइम ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए किया जाएगा।

विधायक केलकर ने सोशल मीडिया के माध्यम से जनता को आश्वस्त किया कि इन उपायों से सेंट्रल ठाणे और घोड़बंदर क्षेत्र के निवासियों को रोजाना होने वाली मानसिक और शारीरिक परेशानी से मुक्ति मिलेगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com