ठाणे जिला परिषद पद पर होगा सामान्य वर्ग का अध्यक्ष, लॉटरी से लिया फैसला
- Written By: Virendra Mishra
ठाणे : ठाणे जिला परिषद (Thane District Council) अध्यक्ष पद (Chairman Post) और पांच पंचायत समिति (Five Panchayat Samiti) अध्यक्ष पद के आरक्षण की लॉटरी जिला अधिकारी अशोक शिंगारे और मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनुज जिंदल की उपस्थिति में जिला योजना हाल में निकाली गई। घोषणा की गई कि राज्य सरकार ने जिला परिषद अध्यक्ष का पद सामान्य वर्ग (General Category) के लिए आरक्षित (Reserved) किया है।
उप जिला अधिकारी (सामान्य प्रशासन) गोपीनाथ ठोंबरे, तहसीलदार राजाराम तावटे सहित जिले के विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस मौके पर सामान्य महिला और सामान्य आरक्षण की लॉटरी निकाली गई। स्कूल के छात्र आकाश सिंह ने चिट्ठी निकाला और लॉटरी खेली।
ग्राम विकास विभाग की अधिसूचना के अनुसार ठाणे जिला परिषद के लिए सामान्य आरक्षण निर्धारित किया गया है। साथ ही जिले के अनुसूचित क्षेत्र में 1 पंचायत समिति के अध्यक्ष पद का आरक्षण अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए निर्धारित किया गया है। तदनुसार, शहापुर पंचायत समिति के अध्यक्ष का पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है क्योंकि यह अनुसूचित क्षेत्र है। साथ ही गैर अनुसूचित क्षेत्रों में चार तालुका के लिए आरक्षण निर्धारित किया गया है। जिसके तहत, एक पंचायत समिति अध्यक्ष का पद अनुसूचित क्षेत्रों के बाहर अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षित किया गया था। जनसंख्या मानदंड के अनुसार यह आरक्षण भिवंडी तालुका पंचायत समिति के लिए आरक्षित किया गया है। अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या के प्रतिशत के अवरोही क्रम के अनुसार 2017 में मुरबाड और 2019 में अंबरनाथ पंचायत समिति के सभापति का पद अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित किया गया था। इस समय यह आरक्षण अवरोही क्रम में भिवंडी पंचायत समिति अध्यक्ष पद के लिए लागू किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Indian Navy SSC Officer Recruitment 2026: 275 पदों पर आवेदन शुरू, इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका
HAL में ITI ट्रेड अप्रेंटिस के 27 पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा मिलेगा मौका; 24 जुलाई को वॉक-इन प्रक्रिया
Indian Army Agniveer CEE Result 2026 जारी, ARO-वाइज मेरिट लिस्ट से ऐसे चेक करें रिजल्ट
S Janaki Death: राजकीय सम्मान के साथ दी गई एस जानकी को अंतिम विदाई, नम आंखों से फैंस ने कहा अलविदा
पंचायत समिति अध्यक्ष पदों का आरक्षण इस प्रकार है
| पंचायत समिति | अध्यक्ष पद का आरक्षण |
| शहापुर | अनुसूचित जनजाति |
| भिवंडी | अनुसूचित जनजाति |
| कल्याण | पिछड़े वर्ग के महिला नागरिक |
| मुरबाड़ | सामान्य स्त्री |
| अंबरनाथ | सामान्य |
