भिवंडी में बिजली चोरी, दो लोगों पर शिकायत दर्ज

भिवंडी में बिजली चोरी, दो लोगों पर शिकायत दर्ज
Published on
Updated on

भिवंडी: बिजली आपूर्तिकर्ता टोरेंट पावर कंपनी (Torrent Power Company) की विजिलेंस टीम (Vigilance Team) ने दो जगहों पर छापेमारी कर 6 लाख, 17 हजार 888 रुपए की बिजली की चोरी (Electricity Theft) का खुलासा करते हुए दो लोगों के खिलाफ शांति नगर पुलिस स्टेशन (Shanti Nagar Police Station) में बिजली चोरी की शिकायत दर्ज कराई है।

टोरेंट पावर कंपनी द्वारा पुलिस में की शिकायत के अनुसार, पुराने गौरीपाड़ा गांव के मकान नंबर 689/0 के दूसरे मंजिल पर स्थित रूम नंबर-2 के मालिक मोहम्मद अफ्फान मोहम्मद इस्लाम अंसारी ने टोरेंट पावर के बिजली केबल में अवैध कनेक्शन कर  15,108 युनिट बिजली इस्तेमाल करते हुए 4 लाख 25 हजार 851 रुपए की बिजली चोरी की। इसकी जानकारी मिलने पर टोरेंट पावर कंपनी के सहायक व्यवस्थापक हितेश अशोक कुमार सुतार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। 

 केबल से छेड़छाड़ कर 8,346 युनिट बिजली चोरी

इसी तरह मानकोली गांव स्थित देवीकृपा अपार्टमेंट के नजदीक स्थित मकान नंबर 334/डी के मालिक शिरिष राजाराम माली ने 1 साल में टोरेंट के बिजली केबल से छेड़छाड़ कर 8,346 युनिट बिजली इस्तेमाल करते हुए 1 लाख 91 हजार 37 रुपए की बिजली चोरी की। कंपनी के सहायक व्यवस्थापक श्रीकांत राघ ओलूगणा ने उक्त शिकायत शांति नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ बिजली अधिनियम 2003 के कलम 135 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बिजली चोरी मामले की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक राजमाली कर रहे हैं। टोरेंट पावर की विजिलेंस टीम ने बिजली चोरों पर सख्त कार्रवाई किए जाने के संकेत दिए हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com