महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती; सभी कार्यक्रम रद्द
Eknath Shinde Hospitalized: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें ठाणे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शनिवार को होने वाले उनके कार्यक्रम रद्द किए।
- Written By: आकाश मसने
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (सोर्स: सोशल मीडिया)
Eknath Shinde Health Updates: महाराष्ट्र की राजनीति से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें इलाज के लिए ठाणे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि अत्यधिक कार्यभार, लगातार भागदौड़ और वायरल बुखार की वजह से उन्हें भारी कमजोरी महसूस हो रही थी। फिलहाल, डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनकी देखरेख कर रही है और उनकी स्थिति पूरी तरह स्थिर बताई गई है।
काम के अत्यधिक तनाव के कारण बिगड़ी तबीयत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र की व्यस्त राजनीतिक गतिविधियों के कारण उपमुख्यमंत्री शिंदे लगातार दौरों और बैठकों में व्यस्त थे। इसी बीच राज्य विधानमंडल का सत्र भी शुरू हो गया, जिसके कामकाज में वे लगातार सक्रिय थे।
विधानमंडल की कार्यवाही के दौरान ही एकनाथ शिंदे को हल्का बुखार आया था। इसके बाद वे कुछ पूर्व-निर्धारित कार्यक्रमों के सिलसिले में ठाणे गए थे, लेकिन वहां उनकी तबीयत और ज्यादा खराब हो गई। कमजोरी और बुखार को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें घर पर आराम करने के बजाय अस्पताल में भर्ती होकर उचित इलाज कराने की सलाह दी। डॉक्टरों की सलाह पर शुक्रवार रात उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक कुंभ मेला टेंडर में 2,270 करोड़ का महाघोटाला? अनिल परब के आरोपी से मचा हड़कंप, जानें पूरा मामला
महाराष्ट्र महिला आयोग में 11 महीने में 16,608 शिकायतें, मंत्री अदिति तटकरे ने विधान परिषद में पेश किए आंकड़े
संभाजीनगर के लिए राहत की खबर! अगले हफ्ते से फिर शुरू होगी अतिरिक्त जलापूर्ति, मरम्मत कार्य अंतिम चरण में
उद्धव ठाकरे को नितेश राणे ने बताया पाकिस्तानी एजेंट, बोले- उद्धव अल हक होना चाहिए नाम
अब कैसी है एकनाथ शिंदे की तबीयत?
अस्पताल प्रशासन और उनके करीबियों से मिली जानकारी के अनुसार, एकनाथ शिंदे के स्वास्थ्य को लेकर चिंता करने की कोई बड़ी वजह नहीं है। डॉक्टरों का कहना है कि वायरल संक्रमण और लगातार काम के तनाव की वजह से उनके शरीर में कमजोरी आई थी। समय पर इलाज शुरू होने के कारण उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं और जल्द ही उन्हें डिस्चार्ज किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें:- नवभारत विकसित भारत लीडरशिप कॉन्क्लेव 2026: दिल्ली में जुटेंगे दिग्गज, विकसित भारत के रोडमैप पर होगी चर्चा
टले कई राजनीतिक कार्यक्रम
उपमुख्यमंत्री शिंदे की अचानक तबीयत खराब होने के कारण उनके कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम और बैठकें रद्द या स्थगित करनी पड़ीं। ठाणे के गंगूबाई शिंदे सभागार में दोपहर के समय धुले से ठाकरे गुट की शिवसेना उपनेता शुभांगी पाटिल का पार्टी प्रवेश कार्यक्रम होना तय था, जिसे शिंदे की अस्वस्थता के चलते टालना पड़ा। हालांकि, बाद में देर रात करीब 2 बजे एकनाथ शिंदे के बेटे व सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे की मौजूदगी में शुभांगी पाटिल ने आधिकारिक तौर पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
