

Jayant Patil Demands Petrol Diesel Price Cut News: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट के बावजूद देश में पेट्रोल और डीजल के दाम कम नहीं होने पर राकां शरदचंद्र पवार पार्टी के वरिष्ठ नेता जयंत पाटील ने केंद्र सरकार से ईंधन की दरों में तत्काल कटौती करने की मांग की है।
उनका कहना है कि कच्चा तेल सस्ता होने का लाभ आम लोगों तक पहुंचना चाहिए, जयंत पाटील ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पिछले एक महीने में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत लगभग 30 डॉलर प्रति बैरल तक घट गई है।
इसके बावजूद देश के उपभोक्ताओं को इसका प्रत्यक्ष लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि ईंधन की ऊंची कीमतें आम नागरिकों की आर्थिक स्थिति पर अतिरिक्त बोझ डाल रही हैं। उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल के महंगे होने से किसानों, मजदूरों, व्यापारियों और मध्यम वर्गीय परिवारों के खर्च बढ़ गए हैं।
कच्चे तेल की कीमतों और घरेलू ईंधन दरों के बीच अंतर को लेकर समय-समय पर राजनीतिक और आर्थिक बहस होती रही है। जयंत पाटील के इस बयान के बाद एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों और उनसे जुड़े कर ढांचे को लेकर चर्चा तेज होने की संभावना है।