Thane: सोशल मीडिया ‘स्टार’ पुलिस की गिरफ्त में, तीन महिलाओं से 92 लाख की ठगी का खुलासा

Thane Crime News: इंस्टाग्राम पर अमीर जीवनशैली का दिखावा कर तीन महिलाओं से 92 लाख रुपये और सोना ठगने वाले शैलेश रामुगडे को डोंबिवली पुलिस ने गिरफ्तार किया।
Shailesh Ramgude
शेलैश रामगुडे (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Thane News In Hindi: खुद को धनाढ्य होने का दिखावा कर तीन युवतियों को प्रेम जाल में फंसाने एवं उनसे 92 लाख रुपये की नगदी एवं सोने की ठगी के आरोप में डोंबिवली के विष्णुनगर पुलिस ने सोशल मीडिया 'स्टार' शैलेश रामुगडे को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने रामुगडे के पास से 39 तोला सोना, एक बीएमडब्ल्यू कार और चार महंगे मोबाइल फोन जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपी शैलेश रामुगडे रौल बनाता था। वह खुद को बहुत अधिक पैसे वाला साबित करने का प्रयास कर इन्स्टाग्राम के जरिये युवतियों से दोस्ती करता था।

उनका विश्वास अर्जित करता था एवं विवाह का लालच देकर ठगी करता था। शिकायत के बाद विष्णुनगर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया या जानकारी डोंबिवली के सहायक पुलिस आयुक्त सुहास हेमाडे ने शनिवार को पत्रकारों को दी।

दिखावटी जीवनशैली से करता था प्रभावित

सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि आरोपी को शुक्रवार को डोंबिवली के विष्णुनगर पुलिस थाने की एक टीम ने दिवा स्थित मुंबादेवो कॉलोनी रोड से गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि रामगडे अपनी दिखावटी जीवनशैली और सोशल मीडिया पर मौजूदगी का इस्तेमाल करता था। वह बीएमडब्ल्यू कार के साथ अमीर जीवनशैली का दिखावा करता था। हेमाडे ने बताया, "वह युवतियों से दोस्ती करता और उनका विश्वास जीतता था। वह अक्सर उन्हें शादी का झांसा देता था। एक बार जब महिलाएं जाल में फंस जाती थीं, तो वह उनसे तरह-तरह के बहाने से पैसे और सोने के गहने ऐंठ लेता था और फिर उनसे संपर्क तोड़ देता था।

1 महिला से 51 लाख नकद, 41 लाख का गहना ऐंठा

एसीपी ने बताया कि डोंबिवली की एक महिला ने 5 नवंबर को विष्णुनगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया, महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उससे 51 लाख रुपये नकद और 41 लाख रुपये मूल्य का सोना ठग लिया जांच से पता बला है कि उसने इस तरह से कम से कम 3 महिलाओं को ठगा है।

एक पीड़िता ने 43 लाख रुपये और दूसरी ने 29 लाख रुपये गंवाए, इसी तरह की एक शिकायत पहले भी विष्णुनगर पुलिस थाने में दर्ज कराई गई थी। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद उसके पास से 12।15 लाख रुपये मूल्य का 39 तौला सोना, एक बीएमडब्ल्यू कार और चार महंगे मोबाइल फोन जब्त किए गए, हेमाडे ने बताया कि रामुगडे के खिलाफ कपूरबावड़ी पुलिस थाने में वित्तीय धोखाधड़ी के भी मामले दर्ज है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com