मनपा चुनाव से पहले Dombivali को बड़ी सौगात, राज्य का पहला ‘प्रेरणा वॉर मेमोरियल’ आज होगा लोकार्पित
Dombivli में राज्य का पहला प्रेरणा वॉर मेमोरियल और सावित्रीबाई फुले नाट्यगृह के नुतनीकरण का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे करेंगे। मनपा चुनाव से पहले शहर को बड़ी सौगात।
- Written By: अपूर्वा नायक
Updated On:
Dec 06, 2025 | 01:02 PM
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Dombivli News In Hindi: मनपा चुनाव के पहले मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए विकास कार्यों के शिलान्यास एवं उद्घाटन का दौर शुरु हो गया है। डोंबिवली में मनपा की तरफ से महाराष्ट्र का पहला युद्ध स्मारक प्रेरणा वॉर मेमोरियल’ का निर्माण कराया गया है।
जिसका लोकार्पण एवं सावित्रीबाई फुले रंगमंदिर के नुतनीकरण का भूमिपूजन राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शनिवार 6 दिसंबर को शाम 5 बजे आयोजित समारोह में करेंगे। इसके अलावा शहर के अन्य विकास कार्यों का शिलान्यास एवं उद्घाटन उप मुख्यमंत्री शिंदे के हाथों किया जाएगा।
डोंबिवली की सांस्कृतिक पहचान माने जाने वाले सावित्रीबाई फुले नाट्यगृह को कुछ महीने पहले बंद करना पड़ा था, क्योंकि मुख्य सभागार के छत का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसका नवीनीकरण की आवश्यकता पाई गई।
सम्बंधित ख़बरें
बुलढाणा: 4 साल बाद खुला खौफनाक राज, होटल के फर्श के नीचे दफन था ड्राइवर का शव; पत्नी की शिकायत से सुलझी गुत्थी
नागपुर में तेज रफ्तार बस बनी काल, जीरो माइल पर भीषण हादसा, बस की टक्कर से युवक की गई जान
SpiceJet की फ्लाइट में यात्री की हार्ट अटैक से मौत, विमान की नागपुर में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, मचा हड़कंप
नागपुर में कर्मचारियों की हड़ताल, OPS समेत 18 मांगों पर कामकाज ठप; सरकार पर बढ़ा दबाव
- संपूर्ण सभागृह का आधुनिक विद्युतीकरण
- ऑडिटोरियम, साउंड सिस्टम और फायर अलार्म व पब्लिक एड्रेस सिस्टम
- मुख्य छत का नवीनीकरण
- ध्वनि शास्त्रीय पैनलिंग, फॉल्स सीलिंग, ग्रीन रूम और वीआईपी रूम का उन्नतीकरण
- दर्शक दीर्घा की नई कुर्सियां और कारपेट सम्पूर्ण इमारत का संरचनात्मक सुधार किया जाएगा। यह पूरा कार्य 6 महीने में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके लिए प्रशासनिक मान्यता भी प्राप्त हो चुकी है।
ये भी पढ़ें :-
‘प्रेरणा वॉर मेमोरियल’ राज्य का पहला युद्ध स्मारक
- डोंबिवली में भूखंड क्र 49 पर बनाया गया ‘प्रेरणा वॉर मेमोरियल’ केडीएमसी और पद्मश्री गजानन माने की संकल्पना पर आधारित एक अद्वितीय प्रयास है। मनपा आयुक्त, अतिरिक्त आयुक्तों और शहर अभियंताओं के मार्गदर्शन में इस आधुनिक और पर्यावरणस्नेही स्मारक का निर्माण पूरा किया गया है।
- यह स्मारक महाराष्ट्र का पहला वॉर मेमोरियल है, जो शौर्य और त्याग की प्रेरणा देने के उद्देश्य से निर्मित किया गया है। यह युवाओं में देश सेवा की भावना प्रज्वलित करने और नागरिकों को राष्ट्र निर्माण में योगदान हेतु प्रोत्साहित करने वाला एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक-देशभक्ति केंद्र बनेगा।
Dombivli prerna war memorial inauguration savitribai phule auditorium renovation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Dec 06, 2025 | 01:02 PM
