Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Kalyan Court News: नितीन-रवी पाटिल की मुश्किलें बढ़ीं, गिरफ्तारी की तलवार लटकी

Dombivli में BJP कार्यकर्ता पर जानलेवा हमले के मामले में शिवसेना के पूर्व नगरसेवक नितीन और रवी पाटिल को बड़ा झटका लगा है। कल्याण जिला सत्र न्यायालय ने दोनों की जमानत याचिका दूसरी बार खारिज कर दी है।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Jan 24, 2026 | 03:33 PM

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

Follow Us
Close
Follow Us:

Kalyan Dombivli News In Hindi: डोंबिवली के शिवसेना के पूर्व नगरसेवक नितीन मट्या पाटिल और रवी मट्या पाटिल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं।

भाजपा कार्यकर्ता पर जानलेवा हमले के मामले में कल्याण जिला एवं सत्र न्यायालय ने दोनों की जमानत याचिका दूसरी बार खारिज कर दी है। अब दोनों पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है।

केडीएमसी चुनाव के दौरान डोंबिवली के सुनीलनगर और तुकारामनगर इलाके में वोट के लिए पैसे बांटने के समय भाजपा की नगरसेविका आर्या नाटेकर के पति और भाजपा कार्यकर्ता ओमनाथ नाटेकर पर हमला किया गया था। शिकायत के मुताबिक नितीन पाटिल ने धारदार हथियार से वार किया, जबकि रवी पाटिल ने बांस की लाठी से मारपीट की।

सम्बंधित ख़बरें

ऐरोली में NMMC कमिश्नर का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर 3 अधिकारियों पर गिरी गाज, नवी मुंबई में मचा हड़कंप

कुरखेड़ा में रेत तस्करी का खेल खत्म! 786 ब्रास अवैध रेत पर प्रशासन का कड़ा प्रहार, 5 गुना दंड वसूलने के आदेश

चंद्रपुर मनपा: UBT ने VBA से मिलाया हाथ, BJP-कांग्रेस के बीच फंसा पेंच, छोटे दलों की फिल्डिंग ने बढ़ाया रोमांच

Thane Water Cut: 27 जनवरी से 7 फरवरी तक कम दबाव में जलापूर्ति, क्षेत्रवार पानी बंद

दोनों अस्पताल में भर्ती

इस घटना के बाद ओमनाथ नाटेकर ने रामनगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। हमले के बाद दोनों आरोपी नेताओं ने तबीयत खराब होने की बात कहकर खुद को निजी अस्पताल में भर्ती हो गए। पुलिस जब उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची, तो उनकी हालत और बिगड़ने का दावा किया गया।

ये भी पढ़ें :- Thane Water Cut: 27 जनवरी से 7 फरवरी तक कम दबाव में जलापूर्ति, क्षेत्रवार पानी बंद

इसके बाद उन्हें इलाज के लिए ठाणे सिविल अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया, जहां अभी भी उनका इलाज चल रहा है, यह मामला राजनीतिक होने के कारण पुलिस पर दबाव होने की भी चर्चा है। हालांकि कोर्ट ने साफ कर दिया है कि गंभीर आरोपों के मामले में नरमी नहीं बरती जा सकती, जमानत खारिज होने के बाद अब पुलिस आगे की कार्रवाई की तैयारी में जुटी है।

Dombivli bjp worker attack nitin ravi patil bail rejected

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 24, 2026 | 03:33 PM

Topics:  

  • Hindi News
  • Maharashtra
  • Thane

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.