-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Diwali Business Worth Rs 65000 Crore In Mumbai
Dhanteras पर चमकेंगे बाजार, सोना-चांदी की 50 हजार करोड़ की बिक्री का अनुमान
- Written By: अपूर्वा नायक
Thane News: जीएसटी कटौती और टैक्स छूट से दीपावली पर बाजारों में रौनक देखने के लिए मिल रही है। इस बार 5 लाख करोड़ के रिकॉर्ड कारोबार की उम्मीद की जा रही है।

सोना-चांदी, (प्रतीकात्मक तस्वरी)
Thane News In Hindi: जीएसटी दरों में भारी कटौती और आयकर छूट सीमा बढ़ाए जाने के बाद इस साल दीपावली का त्यौहार देश के व्यापार जगत के लिए अपार खुशियां लेकर आया है। देशभर के बाजारों में अभूतपूर्व भीड़ और उत्साह देखने को मिल रहा है।
मुंबई, ठाणे, पुणे, नागपुर, सहित देश भर के व्यापारी भारी बिक्री में व्यस्त हैं। व्यापार महासंघ ‘कैट’ के मुताबिक, इस बार दीपावली सीजन में 5 लाख करोड़ रुपये का रिकॉर्ड कारोबार होने की संभावना है, जबकि पहले यह अनुमान 4.75 लाख करोड़ रुपये का था और पिछले साल दीवाली सीजन में 4।25 लाख करोड़ रुपये का कारोबार हुआ था।
इस साल मुंबई महानगर क्षेत्र में ही 65 हजार करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद है। ‘कैट’ के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जीएसटी दरों में की गई व्यापक कटौती और स्वदेशी उत्पादों के उपयोग की अपील ने व्यापार को नई गति दी है। स्वदेशी उत्पादों की मांग में भारी वृद्धि हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
4 अगस्त का इतिहास : गायकी से अभिनय तक, क्यों आज भी दिलों पर राज करते हैं किशोर कुमार?
ठाणे इंटरनल मेट्रो से आसान होगा सफर, मेट्रो 4, 5 और रेलवे स्टेशनों से जुड़ेगा रूट; DCM शिंदे ने दिए निर्देश
ठाणे में 8,444 किसानों की कर्जमाफी e-KYC सफल! शेष 2,518 किसानों को अब क्या करना होगा? जानें पूरी प्रक्रिया
ठाणे रिंग मेट्रो को लेकर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, कलवा-मुंब्रा-दिवा तक विस्तार को मिली हरी झंडी
जबकि विदेशी और ऑनलाइन बिक्री को बड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है। दीपावली पर्वो की श्रृंखला 18-19 अक्टूबर को धनतेरस, 19 अक्टूबर को नरक चतुर्दशी, 20-21 अक्टूबर को दीपावली, 22 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव, 23 अक्टूबर को भैया दूज, 27-28 अक्टूबर को छठ पूजा और 2 नवंबर को तुलसी विवाह के साथ जारी रहेगी।
बाजारों में भारी भीड़, बिक्री चरम पर
महासंघ के राष्ट्रीय मंत्री शंकर ठक्कर ने कहा कि मुंबई एमएमआर की सड़कों पर पिछले कुछ दिनों में बढ़ा हुआ ट्रैफिक इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि बाजारों में बिक्री चरम पर है। त्योहारी सीजन के बाद देशभर में विवाह सीजन का पहला चरण आरंभ होगा, जो 14 दिसंबर तक चलेगा।
बाजारों में इस बार मिट्टी के दीए, कैंडल्स, रंग-बिरंगी झालरें, पारंपरिक साज-सज्जा की वस्तुएं, सूखे मेवे, उपहार पैक, भारतीय परिधान, सोना-चांदी के आभूषण, घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबाइल, मिठाइयां और नमकीन की बिक्री अपने उच्चतम स्तर पर है। इस दौरान कपड़ा, ज्वैलरी, कैटरिंग, सजावट, यात्रा और होटल उद्योग में भी भारी व्यापार की संभावना है। व्यापारी वर्ग उत्साहपूर्वक प्रधानमंत्री मोदी के “वोकल फॉर लोकल संदेश को साकार कर रहा है।
ये भी पढ़ें :- मासुंदा तालाब किनारे जगमगाएगी Thane की दिवाली, संगीत, रोशनी और भीड़ से सजेगा पूरा इलाका
धनतेरस पर बिकेंगे 50 हजार करोड़ रुपए के सोने-चांदी
सोना-चांदी कीमतों में भारी तेजी के बावजूद इस बार धनतेरस पर कुल 50 हजार करोड़ रुपये की बिक्री होने का अनुमान है। जिसमें से मुंबई महानगर क्षेत्र में भी 5,000 करोड़ रुपये का बुलियन व्यापार होने की उम्मीद है। हालांकि इस साल ऊंची कीमतों के कारण मात्रा के हिसाब से बिक्री में कमी आने की उम्मीद है क्योंकि पिछले एक साल में दोनों कीमती धातुएं 60 से 65 प्रतिशत महंगी हो चुकी हैं। धनतेरस इस साल दो दिन है, जो शनिवार को दोपहर 12.20 बजे से रविवार 2 बजे तक रहेगी और इस दिन सोना-चाँदी, बर्तन, रसोई उपकरण आदि को खरीदना शुभ माना जाता है।
Diwali business worth rs 65000 crore in mumbai
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
उपजाऊ खेत बचाने गडचिरोली के किसान पहुंचे उपराष्ट्रपति के द्वार, जमीन अधिग्रहण का किया साफ विरोध
Aug 04, 2026 | 02:39 PMनागपुर के खापरखेड़ा में गैंगवार से दहशत! नकाबपोश बदमाशों ने तलवारों-चाकुओं से बोला हमला, 3 गंभीर घायल
Aug 04, 2026 | 02:38 PMBen Stokes Statement: बेन स्टोक्स ने कर दिया बड़ा ऐलान, संन्यास के बाद निभाना चाहते हैं यह अहम जिम्मेदारी
Aug 04, 2026 | 02:33 PMरूस के दो बड़े शहरों में यूक्रेन का ड्रोन हमला, धू-धूकर जली रिफाइनरी और वेयरहाउस; 5 लोगों की मौत
Aug 04, 2026 | 02:26 PMपीएम मोदी का जादू हुआ खत्म, जनता ने शुरू किया नकारना, दतिया-बांकीपुर उपचुनाव पर संजय राउत का हमला
Aug 04, 2026 | 02:19 PMवर्धा के 14 देवस्थानों को मिला ‘क’ वर्ग का दर्जा, पालकमंत्री पंकज भोयर की अध्यक्षता में बड़ा निर्णय
Aug 04, 2026 | 02:15 PMFasting Workout: व्रत के दौरान जिम जाना सही है या नहीं? जानें एक्सपर्ट्स की सलाह और किन बातों का रखें ध्यान
Aug 04, 2026 | 02:14 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM














