कल्याण के योगीधाम क्षेत्र में बढ़ा हाईटेंशन तार का खतरा
- Written By: अशोक वर्मा
कल्याण: कल्याण पश्चिम (Kalyan West) के योगीधाम (Yogidham) क्षेत्र में हाईटेंशन बिजली के तार (High Tension Electric Wire) का खतरा बढ़ गया है। इस हाईटेंशन तार की जमीन से कम दूरी होने के कारण जानमाल के नुकसान की आशंका अधिक रहती है। हाल ही में आई बारिश के साथ आंधी और तेज हवा से कुछ खंभों के हाई टेंशन तार टूट गए थे, जिससे कुछ समय के लिए मध्य रेल पर आवागमन बंद करना पड़ा था और तार जोड़ने के बाद सुचारू किया गया था। इस संबंध में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की कल्याण जिला महिला महासचिव पुष्पा रत्नापारखी (Pushpa Ratnaparkhi) ने केडीएमसी कमिश्नर (KDMC Commissioner) को एक ज्ञापन (Memorandum) देकर इस संबंध में ठोस कदम उठाने की मांग की है।
मध्य रेलवे का हाई टेंशन तार शिवमृतधाम, अमृतधाम, स्विस क्लब, नवनिर्मित ब्लिस, गुरु आत्मन और योगीधाम में कुछ अन्य नवनिर्मित और चल रही परियोजनाओं के बहुत करीब है। 16 साल पहले केडीएमसी ने वलाधुनी नदी के किनारे सीआरजेड बाढ़ नियंत्रण रेखा का उल्लंघन कर इस परियोजना के निर्माण की अनुमति दी थी। मिट्टी की भरने होने के कारण हाईटेंशन तार की जमीन से दूरी काफी कम हो गई हैं।
…तो हो सकती है दुर्घटना
6 अक्टूबर को बारिश के साथ तेज आंधी और तेज हवा से भवन पर लगे कुछ खंभों के हाईटेंशन तार उड़ा दिया जिससे मध्य रेलवे को कुछ घंटों के लिए बंद कर दिया गया। सेंट्रल रेलवे हाईटेंशन वायर के अधिकारियों ने आकर तारों को जोड़ा, लेकिन अब सड़क किनारे के मैदान से कुछ ही फीट की दूरी पर है और अगर कोई ट्रक या वाहन इसके नीचे चला जाता है तो यह निश्चित रूप से दुर्घटना का कारण बन सकता हैं। 16 साल पहले महानगरपालिका के निर्माण विभाग ने बिना हाई टेंशन वायर और फ्लड कंट्रोल फाइबर के नियमों का पालन किए बिना इन परियोजनाओं को अनुमति दी और इससे लोगों की जिंदगी दांव पर लग गई। पुष्पा रत्नापारखी ने मांग की है कि स्थानीय बिल्डर और केडीएमसी एक साथ आएं और हाईटेंशन तार की समस्या का समाधान करें।
सम्बंधित ख़बरें
मुरैना में बड़ा हादसा टला: हाईटेंशन लाइन टूटकर सड़क पर गिरी, तार से निकलती चिंगारियों के बीच जारी रही आवाजाही
नितिन नबीन के खास…और संगठन में मजबूत पकड़, कौन हैं अभिषेक कुमार? जिन्हें प्रशांत किशोर के सामने BJP ने उतारा
ओरछा में 18-19 जुलाई को होगी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में पहली मीटिंग
पश्चिम बंगाल में क्लीन स्वीप के लिए BJP तैयार, ममता के अस्तित्व पर मंडराया खतरा, राज्यसभा उपचुनाव में बवाल तय!
