- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Credai Mchi Thane Property Exhibition 234 Homes Sold 398 Crore Loan Approved 2026
CREDAI-MCHI की प्रॉपर्टी एग्ज़िबिशन में बिके 234 घर, 398 करोड़ का लोन मंज़ूर
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: आंचल लोखंडे
Real Estate Exhibition Thane: ठाणे में आयोजित CREDAI-MCHI प्रॉपर्टी एग्ज़िबिशन में 234 घर बिके और 398 करोड़ रुपये के लोन मंजूर हुए, जिसमें 3 दिनों में 20 हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया।

Thane Property Exhibition (सोर्सः सोशल मीडिया)
Thane Property Exhibition CREDAI MCHI: `CREDAI-MCHI’ ठाणे शाखा की तरफ़ से बालकुम के दोस्ती वेस्ट काउंटी में आयोजित 3 दिवसीय प्रॉपर्टी प्रदर्शनी को अच्छा प्रतिसाद मिला। आयोजकों की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार 3 दिनों में ठाणे शहर,ज़िले और मुंबई के आस-पास के 20 हज़ार 467 लोगों ने एग्ज़िबिशन का दौरा किया। इनमें से 234 लोगों ने अपने सपनों का घर खरीदा। इस एग्ज़िबिशन में 398 करोड़ के लोन प्रपोज़ल मंज़ूर हुए हैं। क्रेडाई एमसीएचआई प्रेसिडेंट सचिन मिरानी, सेक्रेटरी फ़ैयाज़ विरानी और एग्ज़िबिशन कमिटी के चेयरमैन विभव बोरकर ने इस रिस्पॉन्स जानकारी देते हुए प्रदर्शनी में भेंट देने वालों को धन्यवाद दिया।
बताया गया कि एग्ज़िबिशन में ठाणे के 40 से ज़्यादा बड़े डेवलपर्स के 100 से ज़्यादा RERA-अप्रूव्ड हाउसिंग प्रोजेक्ट्स दिखाए गए। इसमें 55 लाख से शुरू होने वाले 1 BHK से लेकर प्रीमियम क्वालिटी वाले 4 BHK बड़े घर शामिल थे। इस एग्ज़िबिशन में घोड़बंदर रोड, कोलशेत, पोखरण और माजीवडा की प्रॉपर्टीज़ को सबसे ज़्यादा रिस्पॉन्स मिला। पुराने ठाणे शहर में रीडेवलप्ड प्रॉपर्टीज़ में भी कस्टमर्स ने दिलचस्पी दिखाई।
55 लाख से 2.25 करोड़ तक के फ्लैट की डिमांड
कम से कम 55 लाख से लेकर 2 करोड़ 25 लाख तक के घरों की सबसे ज़्यादा डिमांड रही। कुछ यूनिक ऑफ़र की वजह से कई कस्टमर्स ने सीधे अपने घरों का रजिस्ट्रेशन कराया। इस एग्ज़िबिशन में स्टेट बैंक और यूनियन बैंक समेत कुछ बैंकों और फ़ाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन्स के बूथ थे। कई कस्टमर्स के लोन एप्लीकेशन तुरंत प्रोसेस किए गए।
सम्बंधित ख़बरें
बेटे की अंतर-जातीय शादी पर पूरे परिवार का बहिष्कार; जानिए ठाणे के सोहनलाल जैन मामले का पूरा सच
भाईंदर में मर्डर केस का 3 घंटे में खुलासा, सड़ी-गली लाश की पहचान कर तीन आरोपियों को दबोचा
मीरा-भाईंदर: 20 साल पुराने विवादित धार्मिक स्थलों पर चला बुलडोजर, पुलिस बंदोबस्त में मनपा की बड़ी कार्रवाई
मुंबई लोकल से मिलेगा छुटकारा! 18,000 करोड़ की बदलापुर मेट्रो-14 अब दो चरणों में होगी पूरी, MMRDA का बड़ा फैसला
ठाणे की ब्रांडिंग
इस एग्जीबिशन के माध्यम से तेजी से विकसित हो रहे ठाणे शहर की ब्रांडिंग भी हुई। ‘चलो ठाणे’ की चर्चा रही।ठाणे शहर में प्लान किए गए ठाणे-बोरीवली टनल, मेट्रो, कोस्टल रोड और बुलेट ट्रेन स्टेशन के बैकग्राउंड में, इस एग्ज़िबिशन को NRIs और इन्वेस्टर्स से भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। अध्यक्ष सचिन मिरानी ने बताया किमुंबई मेट्रोपॉलिटन एरिया में सबसे ज़्यादा रेजिडेंशियल घर और कमर्शियल प्रॉपर्टी ठाणे शहर में बिकीं। ठाणे शहर में इंफ्रास्ट्रक्चर सुविधाओं का फायदा लोगों को मिल रहा है।
3 दिन में 20 हज़ार 467 लोगों ने किया विजिट
डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे,परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक, विधायक संजय केलकर, निरंजन डावखरे, मेयर डिप्टी मेयर के साथ मनपा आयुक्त सौरभ राव एवं जिलाधिकारी श्रीकृष्ण पांचाल आदि लोग स्वयं इस प्रदर्शनी में पहुंचे और ठाणे के मॉडल को लोगों के समक्ष रखा। ठाणे महाराष्ट्र ही नहीं बल्कि देश में भी एक आइडियल शहर बनकर उभरा है, ऐसा विश्वास सभी ने जताया।
ये भी पढ़े: नागपुर में अवैध खनन का खेल, नियमों की अनदेखी, रात में धड़ल्ले से रेत परिवहन सक्रिय; सरकार को भारी नुकसान
सेक्रेटरी फैयाज विरानी ने कहा कि प्रॉपर्टी एग्जीबिशन में शामिल ट्रांसपेरेंट हाउसिंग प्रोजेक्ट्स, अलग-अलग आसान ऑप्शन और लोन फैसिलिटी को कस्टमर्स से तुरंत रिस्पॉन्स मिला। प्रॉपर्टी एग्ज़िबिशन कमिटी के चेयरमैन विभव बोरकर ने कहा कि जो कस्टमर इस एग्ज़िबिशन के ज़रिए आगे भी घर खरीदना चाहते हैं, उन्हें रजिस्ट्रेशन, छूट और घर का फ़ाइनल पज़ेशन मिलने तक मदद की जाएगी। इस एग्ज़िबिशन में महारेरा और पानी बचाने पर एक सेमिनार भी हुआ। इसमें अभिनेत्री अमृता राव ने भी भाग लिया।
Credai mchi thane property exhibition 234 homes sold 398 crore loan approved 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बैलेंस होने के बाद भी बंद हो सकता है आपका SIM, करोड़ों यूजर्स नहीं जानते ये जरूरी नियम
Jun 09, 2026 | 04:04 AMMahindra का बड़ा दांव, XUV 7XO अब हाइब्रिड अवतार में आ सकती है नजर, Grand Vitara की बढ़ सकती है टेंशन
Jun 09, 2026 | 02:31 AMAaj Ka Rashifal 9 June 2026: मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा मंगलवार? पढ़ें आज का पूरा भाग्यफल
Jun 09, 2026 | 12:10 AMसाइबर क्राइम मामले में ED का एक्शन, पंजाब और राजस्थान में कई ठिकानों पर मारा छापा; करोड़ों के फ्रॉड का खुलासा
Jun 08, 2026 | 11:17 PMबेटी की सगाई से 5 दिन पहले प्रेमी संग भागी मां! WhatsApp स्टेटस पर डाली शादी की तस्वीरें तो मच गया हड़कंप
Jun 08, 2026 | 11:17 PMइडली को पिज्जा की तरह काटकर खा रहा था युवक, शशि थरूर ने देखा तो बोले- ये Idli है, Id-Slice नहीं!
Jun 08, 2026 | 11:13 PMअल्पसंख्यक कल्याण मंत्री की बीमार मां का हालचाल लेने कैमूर पहुंचे नीतीश कुमार, जमा खान हुए भावुक
Jun 08, 2026 | 11:00 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी में मांस-मछली बेचने वालों पर नगर निगम ने चलाया हंटर, सभी दुकानों पर लगा ताला, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:51 PM
TMC टूटेगी या बचेगी? दो-तिहाई बहुमत का वो आंकड़ा…जो तय करेगा कि तृणमूल कांग्रेस का वजूद- VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:48 PM
इतिहास रचने को तैयार एलन मस्क, 1 ट्रिलियन डॉलर की नेटवर्थ का पूरा सच उड़ा देगा आपके होश, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:40 PM
हरिद्वार में ‘बिरयानी’ पर भारी बवाल, सड़कों पर उतरे साधु-संतों ने दी चेतावनी, VIDEO वायरल
Jun 08, 2026 | 10:20 PM
MP की तीसरी राज्यसभा सीट पर मचा सियासी संग्राम! BJP ने जीत का किया दावा, टूटेंगे कांग्रेस के विधायक? VIDEO
Jun 08, 2026 | 09:43 PM
Gold Crash: जंग के बावजूद क्यों सस्ता हो रहा सोना-चांदी? जानिए असली वजह! VIDEO
Jun 08, 2026 | 07:05 PM















