Covid-19: महाराष्ट्र में बढ़े कोरोना मरीज, ठाणे महानगरपालिका हुई अलर्ट, अस्पतालों में तैयार किए आयसोलेशन वार्ड
महाराष्ट्र में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। इन बढ़ते मामलों के बाद अब ठाणे जिले में कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका ने आयसोलेशन के लिए कई बेड का इंतजाम कर दिया है।
- Written By: प्रिया जैस
कोविड के मामलों में बढ़ोतरी (सौजन्य-सोशल मीडिया, कंसेप्ट फोटो)
ठाणे: देश में कोविड के मामले लगातार बढ़ते नजर आ रहे है। इस दौरान सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से सामने आए है। महाराष्ट्र धीरे-धीरे कोविड-19 का कॉटस्पॉट बनता जा रहा है। इससे निपटने के लिए ठाणे अपनी पूरी तैयारी कर रहा है। महाराष्ट्र में कोविड-19 के मामलों में हाल में हुई वृद्धि के बीच ठाणे जिले में कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए महानगरपालिका द्वारा संचालित अस्पतालों में आयसोलेशन के लिए 15 बिस्तर तैयार रखे हैं।
अधिकारियों ने बताया कि सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, महाराष्ट्र में बुधवार को कोविड-19 के 107 नए मामले सामने आए, जिससे इस वर्ष अब तक राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 1,700 हो गई है। वहीं बुधवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि पिछले कुछ दिनों में कोविड-19 के दो और मरीजों की मौत हो गई।
महाराष्ट्र में सामने आए मामले
इस आंकड़े के बाद जनवरी से अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 21 हो गई। राज्य में सक्रिय मामलों की बात करे तो आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, नए मामलों में से मुंबई में 34, ठाणे जिले में 1, ठाणे महानगरपालिका क्षेत्र में 7, नवी मुंबई में 5, कल्याण महानगरपालिका क्षेत्र में 1, पुणे जिले में 4, पुणे महानगरपालिका क्षेत्र में 44, पिंपरी चिंचवड़ में 7, सांगली में 1, सांगली महानगरपालिका में 2 और नागपुर महानगरपालिका क्षेत्र में 1 मामला दर्ज किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे में भारी बारिश का कहर: गड्ढे में डूबने से किशोर और करंट लगने से किशोरी की मौत; शनिवार को रेड अलर्ट
भाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
मुंब्रा में करंट से 17 साल की आलिया की मौत, महाराष्ट्र में मानसून की लापरवाही की बलि चढ़ीं ये मासूम जिंदगियां
अंबरनाथ में बिल्डर से परेशान होकर 192 फ्लैटधारकों ने किया 6 जुलाई से भूख हड़ताल पर बैठने का ऐलान
कल्याण-डोंबिवली में तैयार अस्पताल
कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका के आयुक्त अभिनव गोयल ने संवाददाताओं को बताया कि कोविड-19 की तैयारियों के तहत मरीजों के आयसोलेशन के लिए बाई रुक्मिणीबाई अस्पताल में 10 और शास्त्री नगर अस्पताल में 5 बिस्तर तैयार रखे गए हैं। उन्होंने कहा, “लोगों को लक्षणों के बारे में तुरंत सूचना देनी चाहिए और घबराना नहीं चाहिए।”
उद्धव को छोड़ अब इस पार्टी से जुड़ेंगे राज! चुनाव से पहले मिला निमंत्रण, क्या लेंगे यू-टर्न?
इसके अलावा मानसून भी बड़ी दिक्कतों में से एक है। मानसून से निपटने की तैयारियों को लेकर गोयल ने बताया कि नगर मुख्यालय में सातों दिन, 24 घंटे आपातकालीन नियंत्रण कक्ष सक्रिय है जिसमें उपायुक्त स्तर के अधिकारी रात्रिकालीन ड्यूटी पर तैनात हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
