-
शुक्र, 19 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Complainant Missing In Case Of Grabbing Six Crore Rupees From Businessman In Mumbra
मुंब्रा में व्यवसायी से छह करोड़ रुपए हड़पने के मामले में शिकायतकर्ता गायब
- Written By: Virendra Mishra

ठाणे : मुंब्रा में व्यवसायी (Businessman) के 6 करोड़ रुपए हड़पने के मामले में एक नया मोड़ आया है। इस प्रकरण में शिकायत दर्ज (Complaint Filed) कराने वाले दोनों शख्स का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। हलांकि मुंब्रा पुलिस (Mumbra Police) के अधिकारियों (Officers) और अन्य पुलिस वालों के खिलाफ शुरू जांच में और एक सप्ताह का समय लग सकता है। अब तक की जाँच में 23 लोगों का बयान दर्ज किया गया है। जिन लोगों के बयान दर्ज हुए हैं। उसमे एसीपी (ACP) और सीनियर पीआई (Sr. PI) सहित कुल 17 पुलिस वाले हैं और 6 निजी व्यक्ति का समावेश हैं। पुलिस वालों में 10 निलंबित पुलिस वाले हैं। पुलिस ने इनकम टैक्स (Income Tax) विभाग को पत्र देकर रुपयों के बारे में उन्हें सूचित किया है। जाँच अधिकारी के समक्ष सभी के बयान की वीडियोग्राफी (Videography) किये जाने की बात बताई गयी है। जिससे बाद में कोई अपने बयान से मुकर नहीं सके। पुलिस ने खिलौना व्यवसायी सरफराज मेमन (Sarfaraz Memon) का बयान दर्ज किया है।
मुंब्रा निवासी फैजल मेमन के घर खिलौने के बॉक्स में मिले रुपए सरफराज मेमन के ही थे। सूत्रों के मुताबिक सरफराज ने अपने बयान में मुंबई के तीन अन्य व्यापारियों के नाम का जिक्र किया है। उन्हें जाँच अधिकारी द्वारा बयान के लिए बुलाया गया है। अभी तक वे ठाणे पुलिस के सामने हाजिर नहीं हुए हैं। मुंब्रा पुलिस स्टेशन में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जाँच में पुलिस स्टेशन में खिलौने के 30 नहीं बल्कि 13 से 14 बॉक्स को लाने और ले जाने की बात सामने आयी है। यह भी बताया गया है कि जिन दस पुलिस वालों को निलंबित किया गया है। उसमे से कुछ का उक्त मामले में कोई रोल अभी तक की जांच में साबित नहीं हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
खारघर के हाउसिंग सोसाइटी में बिल्ली को प्लास्टिक बैग में बांधकर अज्ञात जगह फेंका; CCTV फुटेज वायरल
अंबरनाथ में शादी के 48 दिन बाद विशाखा ने की आत्महत्या; डॉक्टर पति घर के अंदर CCTV से रखता था नजर
ठाणे MBMT ने लिया बड़ा फैसला; 74 डीजल बसों के लिए होगा नया कॉन्ट्रैक्ट,खटारा बसों और देरी से मिलेगी राहत
ठाणे: शांतिनगर के जर्जर Parks और Grounds फिर होंगे आबाद, MBMC के अधीन लाने की तैयारी, महापौर ने दिए निर्देश
नगदी वापस मिलते ही उसमे 6 करोड़ रुपए काम
मुंब्रा के बॉम्बे कालोनी निवासी फैजल मेमन के घर पर 12 अप्रैल 2022 की रात साढ़े 12 बजे मुंब्रा पुलिस ने छापा मारा था। आरोप है कि पुलिस टीम ने खिलौने के 30 डिब्बों में रखे 30 करोड़ की राशि को जब्त किया था। 2 करोड़ में मामले को रफा दफा करने की बात निश्चित हुई थी ,लेकिन पुलिस ने मेमन को जब उसकी नगदी वापस दी तो उसमे 6 करोड़ कम थे। इब्राहिम पाशा नामक व्यक्ति ने 25 अप्रैल 2022 को और 29 अप्रैल 2022 को अमरुद्दीन मोहम्मद शेख ने पुलिस कमिश्नर सहित राज्य के गृहमंत्री को पत्र लिख मामले की शिकायत की थी। कमिश्नर जयजीत सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते मुंब्रा के पीआई गीताराम शेवाले, पीएसआई हर्षल काले, पीएसआई रविराज मदने, कांस्टेबल पंकज गायकर, जगदीश गावीत, दिलीप किरपण, प्रवीण कुंभार, अंकुश वैद्य, ललित महाजन, निलेश सालुंखे को निलंबित किया जा चुका है।
Complainant missing in case of grabbing six crore rupees from businessman in mumbra
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Money Plant Vastu Tips: घर में लगा है मनी प्लांट तो भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी
Jun 19, 2026 | 07:21 AMयवतमाल के बाभुलगांव तहसील कार्यालय में घुसा जंगली सूअर, एक व्यक्ति घायल
Jun 19, 2026 | 07:16 AMIndia US Deal आखिरी दौर में: विदेश सचिव विक्रम मिसरी का बड़ा बयान- अगले हफ्ते भारत आएगा अमेरिकी दल
Jun 19, 2026 | 07:16 AMजब डूबते रहे आशीष विद्यार्थी, कैमरे चलते रहे…लोग समझते रहे शूटिंग का हिस्सा, पुलिसकर्मी बने फरिश्ता
Jun 19, 2026 | 07:15 AMShukrawar Ke Upay: आर्थिक तंगी होगी दूर, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, शुक्रवार को करें ये 4 आसान उपाय
Jun 19, 2026 | 06:54 AMLIVEआज की ताजा खबर 19 जून LIVE: दिल्ली के मंगोलपुरी एस-ब्लॉक फर्नीचर मार्केट में लगी आग, 11 दुकानें जलकर खाक
Jun 19, 2026 | 06:51 AMनाइजर के नियामी एयरपोर्ट पर भीषण आतंकी हमला; 11 सैनिकों सहित 13 की मौत, जवाबी कार्रवाई में 22 हमलावर ढेर
Jun 19, 2026 | 06:45 AMवीडियो गैलरी

यकीन नहीं होता, लेकिन यह सच है! लद्दाख में मौजूद फोन में दिखने लगा चीन का टाइम जोन, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
Jun 18, 2026 | 11:09 PM
गर्लफ्रेंड से बात नहीं हुई तो टावर पर चढ़ा प्रेमी, 3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:27 PM
सपा में होने वाली है बड़ी बगावत? ओमप्रकाश राजभर के दावे से मची हलचल, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:18 PM
पेपर नहीं, पूरा आंसर लीक, राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रों को उत्तर पत्र मिलने पर बवाल; VIDEO वायरल
Jun 18, 2026 | 09:54 PM
मॉल नहीं, ये तो पूरा हिंदुस्तान है, महाकाल की नगरी में ₹284 करोड़ से बन रहा अनोखा PM एकता मॉल; देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 09:28 PM
RSS को सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं… खड़गे के बयान पर विश्वास सारंग का पलटवार, कांग्रेस की खोली पोल; देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 09:15 PM














