-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Bribery In Cidco 8 Employees And Officers Were Suspended In 9 Months
सिडको में रिश्वतखोरी का बोलबाला, 9 माह में 8 कर्मचारी-अधिकारी पर गिरी गाज, भ्रष्टाचार से छवी धूमिल
- Written By: सोनाली चावरे
Thane News: सिडको में रिश्वतखोरी का बोलबाला है। 9 माह में 8 कर्मचारी-अधिकारी भ्रष्टाचार निरोधक विभाग के शिकंजे में आए। ताजा मामले में 3.5 लाख की रिश्वत लेते 4 लोग रंगे हाथ पकड़े गए।

सिडको में रिश्वतखोरी (pic credit; social media)
Bribery in CIDCO: हजारों करोड़ की जमीन और एयरपोर्ट-मेट्रो जैसी बड़ी विकास परियोजनाओं से हमेशा सुर्खियों में रहने वाला सिडको इन दिनों रिश्वतखोरी के कारण विवादों में घिर गया है। आम नागरिकों, बिल्डरों और खरीदारों से जुड़े कामकाज देखने वाले इस महत्वपूर्ण विभाग पर भ्रष्टाचार का काला साया गहराता जा रहा है।
ताजा मामले में बुधवार देर रात एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने वाशी स्थित संयुक्त पंजीयक कार्यालय के तीन कर्मचारियों और एक दलाल को 3.5 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा। आरोप है कि एक पुरानी इमारत के पुनर्निर्माण की अनुमति के लिए कुल 5 लाख रुपये की मांग की गई थी। जैसे ही रकम का कुछ हिस्सा लिया गया, एसीबी की टीम ने छापा मारकर चारों को गिरफ्तार कर लिया।
यह पहला मौका नहीं है जब सिडको के किसी कार्यालय में रिश्वत का मामला सामने आया हो। इससे पहले भी कई शिकायतें हुई थीं, लेकिन कड़ी कार्रवाई न होने से भ्रष्टाचारियों के हौसले बुलंद रहे। हालांकि, हाल ही में ठाणे एसीबी विभाग की कमान संभालने वाले अधीक्षक शिवराज पाटिल के आने के बाद अब लगातार छापे मारे जा रहे हैं। चर्चा है कि सिडको के अलग-अलग विभागों पर अब एसीबी की पैनी नजर है।
सम्बंधित ख़बरें
लातूर में दो किसानों ने की खुदकुशी, सरकार चुप क्यों? विजय वडेट्टीवार ने सदन में उठाया कृषि संकट का मुद्दा
ST महामंडल के 11 अधिकारियों का तत्काल निलंबन, कार्य में गंभीर अनियमितताएं और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई
स्कूल की छत से टपक रहा पानी, पढ़ाई छोड़ बकेट थामने को मजबूर हुए बच्चे; इस ZP स्कूल का VIDEO देख खौल जाएगा खून
शालार्थ ID घोटाला: 11 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल, SIT का अब तक का सबसे बड़ा एक्शन, 1100 संशयित घेरे में
इसे भी पढ़ें- नवी मुंबई में सिडको के अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा
सिर्फ संयुक्त पंजीयक ही नहीं बल्कि भूमि अभिलेख विभाग और पुनर्विकास से जुड़े मामलों में भी बड़े पैमाने पर घोटालों की शिकायतें मिल रही हैं। किसानों का आरोप है कि जमीन का सीमांकन कराने के लिए सरकारी शुल्क भरने के बावजूद उनसे लाखों रुपये रिश्वत मांगी जा रही है। कुछ किसानों ने तो खुलकर बताया कि अधिकारी खुलेआम “रेट कार्ड” बताकर पैसों की मांग कर रहे थे।
इतना ही नहीं, श्रमिक संघ के अध्यक्ष तक पर रिश्वत लेने का आरोप लग चुका है। हाल ही में नेरुल क्षेत्रीय कार्यालय की महिला अधिकारी और एक ठेका कर्मचारी को भी 30 हजार रुपये की घूस लेते हुए गिरफ्तार किया गया था।
पिछले 9 माह में कुल 8 कर्मचारी और अधिकारी भ्रष्टाचार के मामलों में एसीबी के शिकंजे में आ चुके हैं। यह आंकड़ा साफ दर्शाता है कि सिडको में रिश्वतखोरी किस हद तक फैल चुकी है। सवाल उठता है कि जिस संस्था पर शहर के विकास की जिम्मेदारी है, अगर वहीं भ्रष्टाचार का अड्डा बन जाए तो आम नागरिकों का भरोसा कैसे कायम रहेगा।
Bribery in cidco 8 employees and officers were suspended in 9 months
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
लातूर में दो किसानों ने की खुदकुशी, सरकार चुप क्यों? विजय वडेट्टीवार ने सदन में उठाया कृषि संकट का मुद्दा
Jul 02, 2026 | 08:10 PMअमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
Jul 02, 2026 | 08:06 PMतय हो गई वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की तारीख… इस स्टार खिलाड़ी की जगह मिलेगा मौका, इंग्लैंड खेमे में दहशत!
Jul 02, 2026 | 07:58 PM30 की उम्र के बाद महिलाएं आखिर क्यों खाने लगी हैं ये ‘चमत्कारी’ देसी लड्डू? वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
Jul 02, 2026 | 07:52 PMST महामंडल के 11 अधिकारियों का तत्काल निलंबन, कार्य में गंभीर अनियमितताएं और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई
Jul 02, 2026 | 07:50 PMशिवांगी जोशी फ्लॉप एक्ट्रेस हैं?’ श्रेया कालरा के बयान पर भड़के राजीव अदातिया, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
Jul 02, 2026 | 07:31 PMLord Shiva : जुलाई में कब रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत? जानिए सही तारीख, पूजा का शुभ समय
Jul 02, 2026 | 07:24 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM












