भिवंडी में स्वीकृत नगरसेवक चुनाव पर सियासी बवाल: कांग्रेस-सपा में तनातनी, सुरेश टावरे ने लगाए गंभीर आरोप

Maharashtra Politics: भिवंडी मनपा में स्वीकृत नगरसेवकों के चुनाव के बाद राजनीति गर्मा गई है। कांग्रेस और सपा में आंतरिक कलह खुलकर सामने आ गई है, और पूर्व सांसद सुरेश टावरे ने तीखे आरोप लगाए हैं।
Political uproar over approved municipal councillor elections in Bhiwandi
भिवंडी मनपासोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • भिवंडी में 9 स्वीकृत नगरसेवकों के नामों की घोषणा से सियासी विवाद।

  • सपा ने गुट नेता समेत 6 नगरसेवकों को पार्टी से निकाला।

  • जाति प्रमाणपत्र फर्जी पाए जाने पर कांग्रेस नगरसेविका फरजाना अंसारी का पद रद्द।

Bhivandi Nominated Corporators Clash: पावरलूम नगरी भिवंडी की राजनीति एक बार फिर उफान पर है। महापौर नारायण चौधरी द्वारा स्वीकृत नगरसेवकों के नामों की घोषणा के साथ ही मचे घमासान ने महाविकास आघाड़ी से लेकर क्षेत्रीय दलों तक में भूचाल ला दिया है। एक तरफ जहां सपा और कांग्रेस के गुट नेताओं पर 'बाहरी लोगों' को प्राथमिकता देने के गंभीर आरोप लगे हैं, वहीं सपा शहर अध्यक्ष की ताबड़तोड़ कार्रवाई ने पार्टी के भीतर हड़कंप मचा दिया है।

दूसरी ओर, कांग्रेस के अंदरूनी कलह ने अब खुले संघर्ष का रूप ले लिया है। पूर्व सांसद सुरेश टावरे ने सीधे तौर पर पार्टी को सपा विधायक रईस शेख के पास 'गिरवी' रखे जाने का सनसनीखेज आरोप लगाकर सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। भिवंडी-निजामपुर महानगरपालिका के स्वीकृत नगरसेवकों के चुनाव को लेकर महापौर नारायण चौधरी ने बुधवार को मनपा की विशेष सभा बुलाई थी।

जिसमें मनपा आयुक्त अनमोल सागर एवं अतिरिक्त आयुक्त विठ्ठल डाके मौजूद थे। स्वीकृत नगरसेवकों के लिए अलग-अलग पार्टियों से 37 नाम आये थे लेकिन गुट नेताओं की सिफारिश के तहत मनपा आयुक्त ने 9 के नाम का प्रस्ताव महासभा में पेश किया।

महापौर चौधरी ने कांग्रेस के गुट नेता तारिक अब्दुल बारी मोमिन की सिफारिश पर इमरान अंसारी, अराफात शेख एवं सलीम शेख, भाजपा के गुट नेता संतोष शेट्टी की सिफारिश पर सुगंधा चंद्रकांत टावरे व रविकांत सीताराम सावंत एसपी के गिरीश म्हात्रे समाजवादी पार्टी के कोटे से भरत जयराम जंगलानी एवं कोणार्क विकास आघाड़ी से मयूर पाटिल का नाम स्वीकृत नगरसेवक के रूप में घोषित किया।

सपा गुट नेता ने किया पार्टी के आदेश का उल्लंघन

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी के आदेश पर भिवंडी शहर अध्यक्ष रियाज आजमी ने समाजवादी पार्टी के गुट नेता सहित 6 नगरसेवकों को पार्टी से निकालने की घोषणा की है। शहर अध्यक्ष रियाज आजमी ने कहा कि पार्टी विरोधी काम करने के कारण मनपा में गुट नेता अरीब शेख, नगरसेवक कशफी शाफ मोमिन, मोहमद आजीब जमाल अहमद मोमिन, अंसारी शबाना शमीम, शेख सलमाबानो मोहम्मद अकरम एवं खान अमन ओबैद को पार्टी से खारिज किया गया है।

उन्होंने कहा है कि पार्टी हाईकमान ने साफ निर्देश दिए हैं कि अगर कोई नगरसेवक या पदाधिकारी पार्टी के आधिकारिक फैसले के खिलाफ जाता है या व्हिप का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के गुट नेता की सिफारिश पर नगरसेवक बनने वाले भरत जयराम जंगलानी भाजपा विधायक महेश चौगुले के कट्टर समर्थक हैं।

Political uproar over approved municipal councillor elections in Bhiwandi
एपीजे अब्दुल कलाम जयंती: एक रैंक से टूटा था पायलट बनने का सपना, 74 साल की उम्र में पुणे के आसमान में किया पूरा

कांग्रेस में आतंरिक झगड़ा बढ़ा

कांग्रेस के गुट नेता तारिक अब्दुल बारी मोमिन की सिफारिश पर इमरान अंसारी, अराफात शेख एवं सलीम शेख नगरसेवक बने है। आरोप है, सभी सपा विधायक रईस शेख के करीबी है। पिछले दिनों भिवंडी शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आबिद मुनसफ खान ने इस पूरी चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितता और नियमों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए इसे कम से कम 15 दिनों के लिए स्थगित करने की मांग की थी इस संबंध में जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने भिवंडी-निजामपुर शहर महानगरपालिका के उपमहापौर को एक औपचारिक पत्र सौंपकर तत्काल हस्तक्षेप करने की अपील की थी।

अब कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता आक्रामक हो गए हैं। पूर्व सांसद सुरेश टावरे, वरिष्ठ नेता तारिक फारूकी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष आबिद मुंसफ खान, कांग्रेस प्रदेश महासचिव प्रदीप राका, डॉ नूर अंसारी सहित अन्य ने सपा विधायक रईस शेख द्वारा कांग्रेस पार्टी के खिलाफ किए जा रहे गलत कार्यों की जम कर आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस के निष्ठावान कार्यकर्ता विधायक शेख को कभी माफ नहीं करेंगे मौका मिलने पर सब एकजुट होकर उनकी औकात बताएंगे।

Political uproar over approved municipal councillor elections in Bhiwandi
मुंबई में फर्जी ग्रीन पटाखों की बिक्री पर रोक की मांग, आवाज फाउंडेशन ने CM फडणवीस को लिखा पत्र

कांग्रेस नगरसेविका का पद रद्द

महापौर नारायण चौधरी ने कांग्रेस की नगरसेविका फरजाना मोहम्मद सुलेमान अंसारी का नगरसेवक पद रद्द किए जाने की घोषणा की, फरजाना ने पिछडे वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित वार्ड नंबर 4 (अ) से निर्वाचित हुई थीं। उनके जाति प्रमाण पत्र को सपा उम्मीदवार रहीं इरम अहमद हुसैन अंसारी ने ठाणे जिला जाति प्रमाण पत्र जांच समिति के समक्ष चुनौती दी थी। जांच के बाद फरजाना का प्रमाणपत्र फर्जी पाया गया।

Navbharat Live
navbharatlive.com