एमएसएमई ऋण जागरूकता कार्यक्रम, छोटे व्यवसायों को वित्तीय सहायता तक पहुंच बढ़ाने का प्रयास

Financial Assistance: बैंक ऑफ महाराष्ट्र ठाणे अंचल कार्यालय द्वारा आयोजित एमएसएमई ऋण जागरूकता कार्यक्रम में उद्यमियों को ऋण योजनाओं और वित्तीय सहायता की जानकारी दी गई।
GST credit scheme
Financial Assistance:बैंक ऑफ महाराष्ट्र ठाणे (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Thane News : सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत, बैंक ऑफ महाराष्ट्र ठाणे अंचल कार्यालय द्वारा शनिवार को स्थानीय एम्पायर इंडस्ट्रियल एस्टेट में एमएसएमई ऋण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छोटे व्यवसायों और उद्यमियों को संस्थागत ऋण और वित्तीय सेवाओं तक बेहतर पहुंच प्रदान करना था।

कार्यक्रम के संदर्भ में बैंक ऑफ महाराष्ट्र अंबरनाथ ब्रांच के प्रबंधक अजिंक्य देशपांडे, बदलापुर पूर्व के प्रशांत हजारे, बदलापुर पश्चिम के अंकुर कुमार तथा एमआईडीसी शाखा के अनूप कुमार ने नवभारत को बताया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में एमएसएमई उद्यमियों, स्टार्ट-अप्स, स्व-रोज़गार पेशेवरों और उद्योग संघों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैंकों, वित्तीय संस्थानों और सरकारी विभागों के अधिकारियों ने विभिन्न ऋण योजनाओं, पात्रता मानदंडों और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी।

एमएसएमई की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उप महाप्रबंधक और ठाणे अंचल प्रबंधक राजकिशोर रंजीत और सीपीसी कमर्शियल हेड आशुतोष सेंगर (बैंक ऑफ महाराष्ट्र) ने रोजगार सृजन और आर्थिक विकास में एमएसएमई की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।

राजकिशोर रंजीत ने कहा, "एमएसएमई की निरंतरता और विस्तार के लिए समय पर और सुलभ ऋण अत्यंत आवश्यक है। यह जागरूकता कार्यक्रम उद्यमियों और वित्तीय संस्थानों के बीच सूचना के अंतर को कम करने और वित्तीय सेवाओं को उद्यमियों के निकट लाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है।"

स्वयं को तैयार करने में सहायता

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को महाबैंक जीएसटी क्रेडिट योजना, महाबैंक महास्वागतम योजना, महालैप, कृषि ऋण योजनाएं आदि सहित विभिन्न सरकारी समर्थित ऋण योजनाओं और बैंकों द्वारा कार्यशील पूंजी, टर्म लोन और व्यवसाय विस्तार के लिए उपलब्ध अनुकूलित ऋण उत्पादों की जानकारी दी गई। प्रत्यक्ष संवाद सत्रों के माध्यम से उद्यमियों को ऋण मूल्यांकन प्रक्रिया को समझने और ऋण प्राप्ति के लिए स्वयं को तैयार करने में सहायता मिली।

कई एमएसएमई उद्यमियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बैंकिंग प्रक्रियाओं को सरलता से समझने और छोटे व्यवसायियों में आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायक होते हैं।