कोरोना से सहायक पुलिस निरीक्षक की मौत
- Written By: गोविंद आर्य
Updated On:
Sep 21, 2020 | 10:11 PM
नवी मुंबई. नवी मुंबई पुलिस आयुक्तालय से जुड़े एक सहायक पुलिस निरीक्षक की रविवार की देर रात में कोरोना से मौत हुई. जिसके बाद कोरोना पुलिस कर्मियों की मृत्यु होने की संख्या अब 5 हो गई है. मिली जानकारी के अनुसार नवी मुंबई पुलिस आयुक्तालय के सागरी एनआरआई पुलिस स्टेशन में कार्यरत शांतिलाल कोली 55 की रविवार की देर रात में कोरोना से मृत्यु हुई.
बताया जाता है कि जून के महीने से कोली छुट्टी पर थे. 15 सितंबर 2020 को कोली को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी. जिसके बाद उन्हें नेरुल स्थित डी वाई पाटिल अस्पताल में जांच के लिए ले जाया गया था. जहां पर उन्हें कोरोना पॉजिटिव पाया गया था. जिसके उपचार के लिए कोली को उक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां पर उपचार के दौरान कोली ने रविवार को देर रात में अंतिम सांस ली.
सम्बंधित ख़बरें
सोलापुर में नाबालिग का अपहरण: विधायक के दबाव में पुलिस? न्याय के लिए थाने के बाहर भूख हड़ताल पर बैठा परिवार
Pawan Singh को पत्नी ज्योति सिंह का अल्टिमेटम, कहा- ना करूंगी शादी ना ही करने दूंगी!
पुणे मनपा में बढ़ा जनप्रतिनिधियों का दखल: सुरक्षा गार्ड भर्ती में ‘अपने लोगों’ को नौकरी दिलाने का दबाव
Amravati Suicide Case: धमकियों से परेशान महिला ने की खुदकुशी; सुसाइड नोट में दो महिलाओं पर लगाए गंभीर आरोप
Assistant police inspector dies from corona
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Sep 21, 2020 | 10:11 PM
