- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Arbitrariness Of Rickshaw Drivers Will No Longer Work In Panvel Kamothe Panvel Municipal Corporation Has Put Up Boards
पनवेल, कामोठे में अब नहीं चलेगी रिक्शा चालकों की मनमानी, पनवेल महानगरपालिका ने लगाए बोर्ड
- Written By: प्रभाकर दुबे

नवी मुंबई: पनवेल, कामोठे, खारघर और कलंबोली परिसर में ऑटो रिक्शा चालकों (Auto Rickshaw Drivers) की मनमानी अब नहीं चलेगी। पनवेल आरटीओ (Panvel RTO) को सहयोग करने के लिए पनवेल महानगरपालिका (Panvel Municipal Corporation ) ने भी अपनी तरफ से आवश्यक कदम उठाते हुए जगह-जगह पर सूचना बोर्ड के साथ निर्देश फलक लगाने का काम किया हैं। इसकी वजह से आरटीओ को काम करने में बेहद आसानी होगी। पनवेल महानगरपालिका ने रिक्शा चालकों से नियम का पालन करने की अपील की है और नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि यदि कोई रिक्शा चालक मीटर के आधार पर किराया लेने से मना करता है तो इसकी शिकायत वे सीधे 112 क्रमांक पर दर्ज कर सकते हैं।
गौरतलब है कि पनवेल कामोठे खारघर और कलंबोली परिसर में कोई भी रिक्शा चालक मीटर से चलने के लिए राजी नहीं होता था। आरटीओ के नियमों को ताक पर रखकर वह मनमाने तरीके से यात्रियों से किराया भी वसूल किया जाता था। यदि दूरी कम होती थी तो रिक्शा चालक जाने से भी मना कर देता था।
पनवेल संघर्ष समिति ने किया था आंदोलन
यात्रियों की इन समस्याओं को देखते हुए पनवेल संघर्ष समिति ने आंदोलन किया था। जिसके बाद आरटीओ ने कड़ी कार्रवाई करने की भी शुरुआत की थी। आरटीओ द्वारा कार्रवाई शुरू करने के बाद पनवेल महानगरपालिका ने नागरिकों में जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से जगह-जगह सूचना फलक लगाने का काम किया है और कई जगहों पर रिक्शा स्टैंड भी बना दिए हैं। जिसकी वजह से अब रिक्शा चालक कहीं भी रिक्शा खड़ा नहीं कर पाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
Sambhajinagar: रिक्शा चालकों के लिए मराठी अनिवार्यता पर विवाद, परमिट जांच के आदेश से ड्राइवरों में नाराजगी
Mira Bhayander: मीरा-भायंदर रिक्शा परमिट का फिर होगा सत्यापन, फर्जी धारकों पर चलेगा हथौड़ा
पेट्रोल संकट का असर, छत्रपति संभाजीनगर में ऑटो चालकों का हड़ताल, सिटी बसों में यात्रियों की संख्या 50 हजार पार
बिहार बोर्ड JEE-NEET फ्री कोचिंग 2026: आवेदन शुरू, छात्रों को मिलेगी रहने-खाने की सुविधा और स्कॉलरशिप
पनवेल महानगरपालिका ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
नागरिकों को रिक्शा चालक परेशान न कर सके इसके लिए पनवेल महानगरपालिका की तरफ से भी हेल्पलाइन क्रमांक 900467 0146 जारी किया है और इस क्रमांक पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की। इसके अलावा यात्री अपनी शिकायत 112 पर भी दर्ज करावा सकते हैं। शिकायत दर्ज किए जाने सम्बंधित रिक्शा चालक पर कार्रवाई किए जाने की भी बात कही है।
[blockquote content=”आरटीओ की तरफ से इस तरह के सूचना फलक लगाने की अपील की गयी थी। इसके बाद पनवेल महानगरपालिका ने सूचना फलक लगाया है और उसमें शिकायत क्रमांक का भी उल्लेख किया है। इससे रिक्शा चालकों की मनमानी पर अंकुश लगेगा। ” pic=”” name=”-अनिल पाटिल, उप प्रादेशिक अधिकारी, पनवेल आरटीओ “]
Arbitrariness of rickshaw drivers will no longer work in panvel kamothe panvel municipal corporation has put up boards
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Pune: लोणीकंद में दिखा ‘नायक’ फिल्म जैसा नजारा, मंत्री बावनकुले ने एक ही दिन में निपटाए राजस्व के दर्जनों काम!
Apr 15, 2026 | 09:24 AMNashik City Link Bus Fine: चला सिटी लिंक का हंटर, बिना टिकट यात्रियों और एजेंसियों से वसूले 18 लाख रुपये
Apr 15, 2026 | 09:16 AMईरान के बाद इस छोटे से मुस्लिम देश ने US को दिखाई आंख, ट्रंप के विशेष दूत को घर बुलाकर मिलने से किया इनकार
Apr 15, 2026 | 09:06 AMड्रोन और GPS के बावजूद नहीं थमा अवैध उत्खनन, नागपुर में रेत माफिया हावी; महंगी रेत से जनता परेशान
Apr 15, 2026 | 09:06 AMकोरची में गंभीर जलसंकट; प्रशासन ने निरीक्षण कर मरम्मत और टैंकर आपूर्ति के दिए निर्देश
Apr 15, 2026 | 09:05 AMपहले शिवसेना, फिर NCP और अब JDU की बारी? BJP का सियासी खेल, बिहार में ऐसे बदला पूरा ‘गेम’!
Apr 15, 2026 | 09:00 AMIslamabad Talks: ईरान का दावा- प्लेन पर था हमले का खतरा, आखिरी वक्त में बदला गया उड़ान का रास्ता
Apr 15, 2026 | 09:00 AMवीडियो गैलरी

मैं कहाँ खड़ा हूँ? शराब के नशे में चूर दिखे दरोगा जी, VIDEO हुआ वायरल
Apr 14, 2026 | 10:02 PM
मेरठ में हाई वोल्टेज ड्रामा, बाबा साहेब की प्रतिमा पर दूध चढ़ाने पहुंचे सपा नेताओं को पुलिस ने रोका- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:56 PM
मोदी और ममता एक ही सिक्के के दो पहलू…ओवैसी ने ममता बनर्जी और भाजपा पर साधा निशाना
Apr 14, 2026 | 09:53 PM
क्या आप केवल नाम के हिंदू रह गए हैं? गौ हत्या पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का सवाल
Apr 14, 2026 | 09:47 PM
क्या मुझे इंसाफ मिलेगा? अरविंद केजरीवाल ने जज पर लगाए 7 गंभीर आरोप, सुनवाई से हटने की मांग- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:39 PM
Noida Protest: नोएडा मजदूर आंदोलन के पीछे ‘पाकिस्तानी’ साजिश? यूपी के मंत्री अनिल राजभर के दावे से मचा हड़कंप
Apr 14, 2026 | 09:30 PM














