-
रवि, 5 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Ambarnath Municipal Election 2025 Voter Turnout Evm Glitch
Thane: अंबरनाथ नपा चुनाव में पहली बार पैनल पद्धति, 267 उम्मीदवारों का भविष्य ईवीएम में बंद
- Written By: अपूर्वा नायक
Maharashtra Local Body Election: अंबरनाथ नपा चुनाव 10.5 वर्षों बाद शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। 54.55% मतदान दर्ज, कुछ केंद्रों पर ईवीएम गड़बड़ी व नोकझोंक की घटनाएं सामने आईं।

अंबरनाथ नगर परिषद (सोर्स: सोशल मीडिया)
Ambernath News In Hindi: अंबरनाथ नपा के आम चुनाव साढ़े 10 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद शनिवार को हुए छिटपुट नोंकझोंक, धक्का मुक्की, कुछ केंद्रों पर ईवीएम मशीन का बंद होना, मतदान की पूर्व संध्या पर एक मतदान केंद्र में मशीन में गड़बड़ी का मामला प्रकाश में आना जैसे मुद्दों के साथ शहर में 54।55 फीसदी मतदान हुआ।
मतदान केंद्रों सहित शहर में विविध वार्डो में पुलिस का पुख्ता इंतजाम किया गया था, जिससे कोई बड़ी घटना नहीं हुई। मतदान समाप्त होते ही नपा अध्यक्ष पद के 8 तथा नगरसेवक पद के 259 उम्मीदवारों समेत कुल 267 उम्मीदवारों भविष्य ईवीएम में बंद हो गया है।
वोटों की गिनती आज (रविवार) की सुबह शहर के पश्चिम स्थित महात्मा गांधी विद्यालय के हॉल में होगी। शहर के मतदाताओं ने पैनल पद्धति से पहली बार मतदान करने का अनुभव लिया। नपा अध्यक्ष पद उम्मीदवार का चयन भी सीधे मतदाताओं के माध्यम से हो रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे: गर्भवती महिला की जान से खिलवाड़! उल्हासनगर के सरकारी प्रसव अस्पताल की जांच रिपोर्ट ने खोली पोल
ठाणे के मीरा रोड में बारिश बनी विवाद की वजह,कोयता निकालने का वीडियो वायरल, समझौते के बाद नहीं दर्ज हुआ मामला
ठाणे: 150 बालिकाओं का नि:शुल्क सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण पूरा, तीन चरणों में सफल हुआ अभियान
Rekha Style: आखिर क्यों Gen Z को भा रहा है रेखा का 80s ग्लैम? कॉफी डेट्स के लिए बन गया है नया ट्रेंड
मतदान के दिन मतदाताओं ने तीन बोट डाले इसमें दो वोट पैनल के नगरसेवक पद के उम्मीदवारों तथा एक बटन नपा अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के लिए दबाया गया। नपा अध्यक्ष पद इस बार सामान्य वर्ग की महिला उम्मीदवार के लिए आरक्षित था। विविध राजनीतिक दलों से कुला महिलाओं ने पूरी ताकत से चुनाव लड़ा अंबरनाथ नपा में कुल 29 प्रभाग है, सीटों की संख्या 59 है। एक नपा अध्यक्ष तथा नपा मे 59 नगरसेवक होंगे। होगी।
मतदान केंद्रों पर रहा पुलिस का तगड़ा बंदोबस्त
नपा क्षेत्र में कुल मतदाता 2,54,478 पुरुष 1,35,164, महिला 1,19,292 तथा अन्य 22 थे। इतने मतदाताओं के लिए कुल 276 पोलिंग सेंटर बनाए गए थे। 36 जोनल ऑफिसर्स सहित 1621 कर्मचारियों ने चुनाव कराने में अथक परिश्रम किया।
डीएसीपी सचिन गोरे के नेतृत्व में शहर सहित सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस का तगड़ा बंदोबस्त था। रविवार को होने वाली वोटों की गिनती के लिए कुल 29 टेबल पर 29 वार्डों के लिए वोटों की गिनती सुबह 10.00 बजे शुरू होगी। शुक्रवार की शाम अंबरनाथ पश्चिम स्थित साउथ इंडियन कॉलेज मतदान केंद्र में 2 ईवीएम मशीनों से छेड़छाड़ किए जाने का आरोप शिवसेना के नगरसेवक पद के उम्मीदवार शैलेष भोईर ने लगाया।
ये भी पढ़ें :- Maharashtra News: मनपा चुनाव में साथ उतरेंगे भाजपा-शिवसेना? शिंदे के बयान से संकेत
कांग्रेस तथा शिंदे के समर्थकों हुई नोंकझोंक
- उक्त आरोप की गंभीरता को देखते हुए सहायिका चुनाव निर्णय अधिकारी उमाकांत गायकवाड़ ने खुद भी केंद्र का दौरा अपनी टीम के साथ किया। शिवसेना के जिला गोपाल लांडगे, विधायक डॉ। बालाजी किणीकर ने भी विवादित केंद्र का दौरा किया तथा स्थानीय पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि गड़बड़ी जैसी कोई बात नहीं है।
- वडवली तथा शिवनगर स्थित एमएमएम स्कूल में मशीनों के बंद होने से कुछ देर के लिए मतदान प्रभावित हुआ। कोहोज गांव पेनल नंबर 2 में कांग्रेस तथा शिंदे शिवसेना के समर्थकों के बीच जोरदार नोकझोंक होने का समाचार है।
Ambarnath municipal election 2025 voter turnout evm glitch
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
6 किलोमीटर तक पीठ पर बच्ची को उठाकर चलीं वार्डन, इंसानियत की मिसाल बना आंध्र प्रदेश का भावुक वीडियो
Jul 05, 2026 | 05:21 PMपिंपरी मनपा और सोसायटियों में बढ़ा टकराव, STP विवाद में पानी काटने की चेतावनी का हाउसिंग फेडरेशन द्वारा विरोध
Jul 05, 2026 | 05:13 PMचलती ट्रेन में लड़कियों ने किया बॉलीवुड गाने पर धमाकेदार डांस, पैसेंजर्स भी बन गए परफॉर्मेंस का हिस्सा
Jul 05, 2026 | 05:13 PMMorena News: बारिश में डूबा जोरा बाजार, जलभराव के बीच विधायक पंकज उपाध्याय ने CMO को फोन पर लगाई फटकार
Jul 05, 2026 | 05:07 PMठाणे: गर्भवती महिला की जान से खिलवाड़! उल्हासनगर के सरकारी प्रसव अस्पताल की जांच रिपोर्ट ने खोली पोल
Jul 05, 2026 | 05:06 PMहॉर्न बजाने पर भड़का मर्सिडीज सवार! बीच सड़क बाइक सवार को मारा थप्पड़, बेंगलुरु रोड रेज का वीडियो वायरल
Jul 05, 2026 | 05:04 PMपुणे: चाकण इंडस्ट्रियल एरिया में हाहाकार; सुबह कटी बिजली देर रात तक नहीं आई, उद्योगपतियों में भारी आक्रोश
Jul 05, 2026 | 04:58 PMवीडियो गैलरी

Ali Khamenei Funeral: खामेनेई के जनाजे के बीच “3000” कब्रें क्यों खोद रहा ईरान?-VIDEO
Jul 05, 2026 | 04:18 PM
‘अमेरिका में सभ्यता और इतिहास की कमी’, ट्रंप की टिप्पणी पर भड़का ईरान; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 03:07 PM
Khamenei Funeral: ईरान में खामेनेई के जनाजे की भीड़ देख ट्रंप ने किसे दे दी धमकी?, VIDEO
Jul 05, 2026 | 02:43 PM
राम मंदिर में क्यों अचानक लागू हुआ नया रोस्टर सिस्टम? क्या दान गबन कांड के बाद अब बदल जाएगी पूरी व्यवस्था!
Jul 05, 2026 | 02:35 PM
राम मंदिर चोरी कांड पर फट पड़े संतोष दुबे, किया बड़े खुलासे!
Jul 05, 2026 | 02:22 PM
चोरी भी हम करेंगे, जांच भी हम! राम मंदिर मामले में पप्पू यादव ने सरकार को जमकर घेरा, देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 02:09 PM













