कल्याण-डोंबिवली में बंद पड़े आपला दवाखाना, गरीब मरीजों की बढ़ी परेशानी, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

Aapla Dawakhana Closed: कल्याण में 1,067 करोड़ रुपये के बकाये के चलते आपला दवाखाना बंद होने से गरीब मरीज परेशान हैं। कांग्रेस गुट नेता कंचन कुलकर्णी ने महायुति सरकार से इन्हें तुरंत खोलने की मांग की।
KDMC Aapla Dawakhana News
कंचन कुलकर्णीसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में ‘आपला दवाखाना’ बंद होने से मरीजों की परेशानी बढ़ी।

  • कांग्रेस गुट नेता कंचन कुलकर्णी ने राज्य सरकार पर वित्तीय उदासीनता का आरोप लगाया।

  • गरीब, मजदूर, महिलाएं और वरिष्ठ नागरिक इससे प्रभावित होने का दावा किया गया है।

  • कांग्रेस ने पूरे महाराष्ट्र में ‘आपला दवाखाना’ दोबारा शुरू करने की मांग की है।

KDMC Aapla Dawakhana News: कल्याण-डोम्बिवली महानगर पालिका क्षेत्र में आम और जरूरतमंद नागरिकों को मुफ्त और आसान स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू किए गए 'आपला दवाखाना' के बंद होने से नागरिकों को भारी असुविधा हो रही है।

कल्याण  डोंबिवली महानगर पालिका में कांग्रेस समूह की गुट नेता कंचन कुलकर्णी ने आरोप लगाया है कि इससे विशेष रूप से गरीब, जरूरतमंद मेहनती मजदूर, महिलाएं और वरिष्ठ नागरिक बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं।

आपला दवानखाना' चलाने वाली कंपनी एचएलएल लाइफकेयर ने कथित तौर पर महाराष्ट्र सरकार को लगभग 1,067 करोड़ रुपये का बकाया न चुकाने के कारण राज्य में अपने अस्पताल बंद कर दिए गए हैं।

KDMC Aapla Dawakhana News
मुंबई के लालबाग की पूनम बिल्डिंग में लगी आग बुझाई गई, चार लोगों को सुरक्षित बचाया गया

BJP सरकार आम जनता को स्वास्थ्य सेवाएँ निभाने में असमर्थ

कल्याण-डोम्बिवली महानगर पालिका की कांग्रेस गुट नेता कंचन कुलकर्णी ने सरकार पर हमला करते हुए कहा है कि भाजपा शिवसेना महायुति की इस सरकार की वित्तीय उदासीनता और अव्यवस्थित प्रबंधन आम नागरिकों के स्वास्थ्य सेवा को सीधे तौर पर प्रभावित कर रहे हैं।

यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि चुनाव के दौरान बड़े-बड़े वादे और प्रलोभन देने वाली शिवसेना-भाजपा सरकार आम जनता को स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने की अपनी ज़िम्मेदारी निभाने में असमर्थ है। स्वास्थ्य जनता की मूलभूत आवश्यकता है और सरकार के बकाया के कारण आम मरीजों को जरूरी  इलाज से वंचित करना अन्यायपूर्ण है।

KDMC Aapla Dawakhana News
बालासाहेब ठाकरे की तस्वीर फाड़ने को लेकर भड़का उद्धव ठाकरे गुट, कल्याण में शायना एनसी के खिलाफ उग्र प्रदर्शन

आपला दवाखाना को फिर से खोलने की जोरदार मांग

कंचन कुलकर्णी ने राज्य सरकार से बकाया भुगतानों के मुद्दे को तुरंत हल करने, कल्याण-डोम्बिवली महानगर पालिका क्षेत्र के  सहित पूरे महाराष्ट्र राज्य में 'आपला दवाखाना' को फिर से खोलने और आम आदमी को पहले की तरह मुफ्त स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने की जोरदार मांग की है।

इसके अलावा, स्थानीय स्तर पर 'आपला दवाखाना' जैसी योजनाओं के बंद होने से बुजुर्गों, महिलाओं और दिहाड़ी मजदूरों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है, जिन्हें छोटे-मोटे उपचार के लिए भी महंगे निजी अस्पतालों या दूर के सरकारी केंद्रों का रुख करना पड़ रहा है। प्रशासन को इस संवेदनशील मुद्दे पर तुरंत ठोस कदम उठाना चाहिए।