ठाणे : Instagram से हुई मुलाकात, लड़की को अंतरंग तस्वीरें शेयर करने के लिए उकसाने पर लड़के के खिलाफ मामला दर्ज

अधिकारी ने बताया कि किशोरी की किशोर से जान पहचान सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। अगस्त के आखिर से ही वह कथित तौर पर किशोरी को अपनी अंतरंग तस्वीरें और वीडियो शेयर करने के लिए मजबूर कर रहा था।
अधिकारी ने बताया कि किशोरी की किशोर से जान पहचान सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी।
Crime News | Symbolic Image | Pixabay
Published on
Updated on

ठाणे : महाराष्ट्र में नवी मुंबई पुलिस ने 15 वर्षीय किशोरी से कथित तौर पर दोस्ती कर उसे अपनी अंतरंग तस्वीरें और वीडियो शेयर करने के लिए उकसाने पर 17 वर्षीय एक किशोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एक अधिकारी ने आज यानी बुधवार को यह जानकारी दी।

दोनों की सोशल मीडिया पर हुई थी मुलाकात

अधिकारी ने बताया कि किशोरी की किशोर से जान पहचान सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। अगस्त के आखिर से ही वह कथित तौर पर किशोरी को अपनी अंतरंग तस्वीरें और वीडियो शेयर करने के लिए मजबूर कर रहा था। घटना की जानकारी पाने के बाद किशोरी की मां ने पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज कराई।

ये भी पढ़ें -

पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज

अधिकारी ने और आगे बताया कि पनवेल तालुका पुलिस ने मंगलवार को किशोर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 45(कोई कृत्य करने के लिए उकसाना) , 77 (ताकझांक) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।

एजेंसी इंपुट के साथ। 

ये भी पढ़ें -

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com