Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ठाणे में फाड़ा गया सावित्रीबाई फुले की तस्वीर लगा बैनर, मामला हुआ दर्ज

  • By अक्सा अंसारी
Updated On: Jan 07, 2024 | 11:06 AM

सावित्रीबाई फुले

Follow Us
Close
Follow Us:

ठाणे: महाराष्ट्र (Maharashtra) के ठाणे (Thane) जिले में समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले (Savitribai Phule ) की तस्वीर वाला बैनर फाड़ने और इस कृत्य का विरोध करने वाली एक महिला से दुर्व्यवहार करने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह घटना तीन जनवरी को भिवंडी (Bhiwandi) शहर में मितपाडा (Mitpada) क्षेत्र के शेलार गांव में फुले की जयंती पर हुई।

क्षेत्र में कुछ महिलाओं द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में बैनर लगाए गए थे जिसमें सावित्रीबाई फुले, समाज सुधारक नीलेश सांबरे और शेलार सरपंच किरण चन्ने समेत अन्य लोगों की तस्वीरें थीं। भिवंडी तालुक थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मोटरसाइकिल पर आए दो लोग कथित तौर पर जानबूझकर बैनर से टकराए और उसे फाड़ दिया। उन्होंने बताया कि जब 39 वर्षीय एक महिला ने आरोपियों की इस हरकत का विरोध किया तो उन्होंने कथित तौर पर उससे दुर्व्यवहार किया और उसका अपमान किया।

पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत पर चार जनवरी को पांच लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना) और धारा 506 (आपराधिक धमकी) तथा अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति (अत्याचार रोकथाम) कानून के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

नासिक में चीनी उद्योग संकट में, किसानों से गन्ना आपूर्ति की अपील; केजीएस चीनी कारखाने का दौरा

Adani को पीछे छोड़ पावर मेक ने जीता मुंबई मोनोरेल O&M कॉन्ट्रैक्ट, 296.4 करोड़ की सबसे कम बोली

समग्र शिक्षा अभियान में छात्रों को राहत की मांग, कक्षा 9-10 के छात्रों को मुफ्त कॉपियां देने की मांग

कोर्ट कर्मचारियों की चुनाव ड्यूटी पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, BMC आयुक्त को फटकार

(एजेंसी)

Thane savitribai phule banner torn case registered

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 07, 2024 | 11:06 AM

Topics:  

  • Bhiwandi
  • Maharashtra
  • Thane

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.