Thane Mulund New Railway Station: ठाणे में नए रेलवे स्टेशन के लिए 149 घरों पर खतरा, पुनर्वसन की मांग तेज

Thane Mulund New Railway Station Demolition: ठाणे-मुलुंड के बीच नए रेलवे स्टेशन निर्माण के लिए 149 घरों को गिराने का नोटिस जारी हुआ है। वर्षों से रह रहे परिवारों के सामने पुनर्वसन का संकट खड़ा हो गया।
Mira Bhayandar Salt Land Ownership Case
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Published on
Updated on

Thane Mulund New Railway Station: ठाणे व मुलुंड के बीच नए रेलवे स्टेशन का निर्माण किया जा रहा है। जिसको लेकर रेलवे प्रशासन ने नौपाड़ा के बंडल चॉल में 149 घरों को गिराने का नोटिस जारी किया है। रेलवे की नोटिस के बाद चाल में रहने वालों पर बेघर होने का खतरा मंडरा रहा है।

इस संदर्भ में ठाणे शहर जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ नगरसेवक संजय वाघुले ने मनपा प्रशासन से उन सभी परिवारों पर्यायी घर उपलब्ध कराकर पुनर्वसन की मांग की है। जिन लोगों को रेलवे की तरफ से नोटिस जारी किया गया है, वे सभी 50 सालों से वहां रह रहे हैं। वाघुले ने इस मामले में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे व महापौर शर्मिला पिंपलोलकर को भी पत्र भेजा है।

मानसिक अस्पताल परिसर में बनेगा स्टेशन

प्रादेशिक मानसिक अस्पताल परिसर में नए रेलवे स्टेशन का निर्माण किया जाना है। स्टेशन की जगह के पास रेलवे लाइन के किनारे बंडल चॉल कॉलोनी में 149 परिवार रह रहे है। इन घरों में परिवारों की चार से पांच पीढ़ियां रह चुकी है। अब नए रेलवे स्टेशन के निर्माण की वजह से 149 घर गिराए जाएंगे, मध्य रेलवे प्रशासन के संपत्ति विभाग ने इस बारे में संबंधित परिवारों को नोटिस जारी किया है। साथ ही, सुनवाई की तारीख 7 मई तय की गई है।

विकास में और आएगी तेजी

रेलवे के साथ-साथ ठाणे महानगरपालिका भी नए रेलवे स्टेशन प्रोजेक्ट में हिस्सा ले रही है। इस रेलवे स्टेशन के बनने से ठाणे के विकास में और तेजी आएगी। मनपा ने नए स्टेशन के लिए सड़कों और इंफ्रास्ट्रक्चर को जोड़ने की जिम्मेदारी ली है। इसी के तहत, संजय वाघुले ने मांग की है कि मनपा इन परिवारों को घर देकर उनका पुनर्वास करे। इस बारे में, उन्होंने मनपा आयुक्त सौरभ राव से मुलाकात की और उनसे निवासियों को न्याय दिलाने की गुजारिश की।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com