महाराष्ट्र के सांगली में SUV और ट्रैक्टर में भिडंत, पांच लोगों की मौत, तीन घायल

Accident
File Photo
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: पश्चिमी महाराष्ट्र (Western Maharashtra) के सांगली जिले (Sangli district) में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां बुधवार सुबह एक एसयूवी और ट्रैक्टर  के बीच भिड़ंत (collision between an SUV and a tractor) में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। घटना के बाद से ही मृतकों के परिजनों में मातम का महौल है। 

सांगली जिला पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब 11 बजे रत्नागिरी-पंढरपुर मार्ग (Ratnagiri-Pandharpur road) पर मिराज के पास हुई। उन्होंने बताया कि तेज रफ्तार एसयूवी में सवार तीन पुरुषों, 12 वर्षीय एक लड़के और एक महिला की मौत हो गई, जब तीन अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। 

https://twitter.com/PTI_News/status/1658775330704748545

घायलों को मिराज के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि एसयूवी कोल्हापुर से रत्नागिरी की ओर जा रही थी। उन्होंने बताया कि विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर में ईंटें लदी हुई थीं। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है। (एजेंसी इंटपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com