- Hindi News »
- Maharashtra »
- Sunita Kejriwal And Sharad Pawar Meeting In Pune
सुनीता केजरीवाल और शरद पवार की बंद कमरे में मीटिंग, राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (सपा) प्रमुख शरद पवार से मिलने के लिए पुणे पहुंचीं। दोनों ने बंद कमरे में बातचीत की। बैठक को पुणे में आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं से भी गुप्त रखा गया। मीडिया को भी इससे दूर रखा गया। इस मीटिंग के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गयी है।
- Written By: शुभम सोनडवले

शरद पवार और सुनीता केजरीवाल (फोटो: PTI/ANI)
पुणे. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (सपा) प्रमुख शरद पवार से मिलने के लिए पुणे पहुंचीं। दोनों ने बंद कमरे में बातचीत की। बैठक को पुणे में आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं से भी गुप्त रखा गया। मीडिया को भी इससे दूर रखा गया। इस मीटिंग के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गयी है। दोनों नेताओं के बीच क्या बातचीत हुई इसे लेकर पक्ष-विपक्ष के साथ-साथ लोगों की रूचि बढ़ गयी है।
इस मीटिंग में सुनीता केजरीवाल के साथ आप सांसद संजय सिंह भी मौजूद थे। वे रविवार दोपहर को पुणे पहुंचे और शाम को शहर पवार के साथ उनके कार्यालय में 45 मिनट तक बंद कमरे में बातचीत की। शाम को दिल्ली लौटने से पहले सुनीता केजरीवाल ने मीडिया से बात करने से भी इनकार कर दिया। इसलिए यह बातचीत अब भी गुप्त है। दोनों पार्टियों के नेताओं के बीच क्या बातचीत हुई इससे लेकर अलग-अलग अटकलें लगाए जा रहे है।
पुणे के आप प्रवक्ता मुकुंद किरदत ने मीडिया को बताया कि इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। इससे साफ़ है कि इस मीटिंग को कितना ही गुप्त रखा गया। इस बीच, एक अन्य आप नेता ने कहा कि दोनों ने 23 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में अरविंद केजरीवाल की जमानत की सुनवाई पर चर्चा की होगी। केजरीवाल दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में जेल में बंद हैं। आप नेता ने कहा कि उन्होंने जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनावों की घोषणा और महाराष्ट्र चुनावों को स्थगित करने पर भी चर्चा की होगी।
सम्बंधित ख़बरें
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार) में अध्यक्ष पद को लेकर हलचल तेज, सुनेत्रा पवार के नाम की चर्चा
राकां (एसपी) ने लगाया विलय पर विराम, जयंत पाटिल बोले- जरूरत पड़ी तो करेंगे सुनेत्रा की मदद
राकांपा विलय विवाद: भुजबल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- नई ‘कैप्टन’ सुनेत्रा पवार लेंगी फैसला
राकां के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, सुनेत्रा पवार लेंगी अंतिम फैसला
यह भी पढ़ें: शरद पवार का नरेंद्र मोदी पर हमला, बोले- ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ की बात करने वाले PM और सिस्टम में एक राय नहीं
आप नेता ने कहा- सुनीता केजरीवाल हरियाणा में AAP की मुख्य चुनाव प्रचारक होंगी। हो सकता है कि दोनों ने दोनों राज्यों (हरियाणा और महाराष्ट्र) में संभावित गठबंधन पर चर्चा की हो। लोकसभा चुनाव 2024 में आप और एनसीपी (एसपी) इंडिया गठबंधन का हिस्सा थे। बता दें कि हाल ही में चुनाव आयोग द्वारा हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में चुनाव की घोषणा की गयी है। हालांकि महाराष्ट्र पर सभी नजर थी। यहां भी विधानसभा चुनाव होनी है। लेकिन आयोग ने उत्सव और मानसून के कारण महाराष्ट्र में फ़िलहाल चुनाव की घोषणा नहीं की। लेकिन, राजनीतिक पार्टियों द्वारा इसकी तैयारी शुरू कर दी गयी है। चाहे वो महायुति हो या महाविकास आघाड़ी सबने अपने-अपने स्तर पर चुनाव की तैयारियां पूरी करने में जुट गए है।
यह भी पढ़ें: मराठा आरक्षण को लेकर बवाल, देवेंद्र फडणवीस ने किया राजनीति छोड़ने का ऐलान!
आप प्रवक्ता मुकुंद किरदत ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल के पुणे आने और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (सपा) प्रमुख शरद पवार से मीटिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं है।
Sunita kejriwal and sharad pawar meeting in pune
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
इस नाकाबिल, जाहिल को चेयरमैन बना दिया है…, पाक की हार के बाद मोहसिन नकवी पर भड़के शोएब अख़्तर
Feb 16, 2026 | 09:13 AMनासिक: द्वारका सर्कल के पैदल अंडरपास बेकार, करोड़ों की परियोजना अधर में; पैदल मार्ग की अनदेखी
Feb 16, 2026 | 09:04 AMAI Impact Summit: दिल्ली में AI का महाकुंभ आज से, PM मोदी करेंगे उद्घाटन; पिचाई-ऑल्टमैन समेत जुटेंगे कई दिग्गज
Feb 16, 2026 | 09:03 AMChatGPT का काम तमाम! Google Gemini ले आया अपना नया AI टूल, अब स्केच से सीधे बनेगा 3D प्रिंट मॉडल
Feb 16, 2026 | 08:56 AMRice Water for Hair: बस इस तरह इस्तेमाल करें चावल का पानी, 7 दिनों में रुक जाएगा हेयर फॉल!
Feb 16, 2026 | 08:51 AM2012 में टीपू सुल्तान देशभक्त थे, अब धर्मांध कैसे? कांग्रेस का भाजपा पर तीखा पलटवार; बढ़ी सियासी हलचल
Feb 16, 2026 | 08:50 AMदहिसर में डेढ़ साल की बच्ची से दरिंदगी, एकनाथ शिंदे ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
Feb 16, 2026 | 08:47 AMवीडियो गैलरी

शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO
Feb 15, 2026 | 10:23 PM
आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख
Feb 15, 2026 | 10:13 PM
मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल
Feb 15, 2026 | 10:00 PM
‘शिवाजी की तुलना टीपू सुल्तान से बर्दाश्त नहीं’, महाराष्ट्र में राजनीतिक उबाल; कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने
Feb 15, 2026 | 09:30 PM
कौन है हैरी बॉक्सर? लॉरेंस बिश्नोई का वो गैंगस्टर, जिसने रणवीर सिंह को भेजा वॉयस नोट- VIDEO
Feb 15, 2026 | 09:12 PM
‘ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह देश को बेच रही है सरकार’, ट्रेड डील पर पप्पू यादव का सवाल; PM मोदी पर बोला हमला
Feb 15, 2026 | 06:50 PM














