Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

क्रूज मामले में जब्त पदार्थ एनडीपीएस अधिनियम के दायरे में आते हैं: NCB

  • Written By: किर्तेश ढोबले
Updated On: Mar 29, 2022 | 09:04 PM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (NCB) का कहना है कि मुंबई तट के पास क्रूज जहाज पर मादक पदार्थ (Cruse Ship Drugs Case) मामले में जब्त पदार्थ एनडीपीएस अधिनियम के दायरे में आते हैं। इस मामले में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान का बेटा आर्यन खान (Aaryan Khan) भी आरोपी है।

केंद्रीय जांच एजेंसी ने सोमवार को विशेष न्यायाधीश वी वी पाटिल के समक्ष आवेदन दायर कर इस मामले में आरोपपत्र दाखिल करने के लिए 90 दिनों का विस्तार दिए जाने का अनुरोध किया क्योंकि हाई-प्रोफाइल मामले में एजेंसी की जांच अभी जारी है।

एनसीबी ने अपनी अर्जी में दावा किया कि सभी 17 नमूनों की केमिकल जांच रिपोर्ट 12 मार्च को प्राप्त हुई, जिससे साबित होता है कि छापेमारी के दौरान जब्त किए गए प्रतिबंधित पदार्थ नशीले पदार्थ हैं और ये स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के दायरे में आते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

नाइजीरिया में जहाज से 31.5 किलोग्राम कोकीन बरामद, 22 भारतीय क्रू मेंबर गिरफ्तार

क्रिकेट जगत में मचा कोहराम! नशेड़ी निकला ये खिलाड़ी, ड्रग्स के कारण खत्म हुआ करियर, टीम से हुआ बाहर

अर्जी में यह भी दावा किया गया कि कुछ आरोपी बेहद प्रभावशाली लोग हैं और उनकी विदेशी नागरिकों से संदिग्ध ‘चैट’ (बातचीत) की जानकारी मिली है। इसमें कहा गया कि इस चैट को लेकर जांच जारी है क्योंकि इसमें विदेशी नागरिक शामिल हैं।  एजेंसी ने कहा है कि नवंबर 2021 से फरवरी 2022 के बीच देश में कोविड महामारी के गंभीर हालात के कारण विदेशी एजेंसियों से प्रतिक्रिया प्राप्त होने में देरी हुई।

Substances seized in cruz case come under ndps act ncb

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 29, 2022 | 09:04 PM

Topics:  

  • Cruse Ship Drugs Case

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.