Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 26 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

31 मार्च तक काम पर लौटें एसटी कर्मचारी, सरकार ने दी नई डेडलाइन

  • Written By: प्रभाकर दुबे
Updated On: Mar 25, 2022 | 05:41 PM
Follow Us
Follow Us:

मुंबई: महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एसटी) के हड़ताली (ST Strike) कर्मचारियों को काम पर वापस लौटने के लिए राज्य सरकार (State Govt.) ने 31 मार्च की नई डेडलाइन (New Deadline) दी है। महाराष्ट्र विधान मंडल के बजट सत्र (Maharashtra Budget Session 2022) के आखिरी दिन 25 मार्च को परिवहन मंत्री अनिल परब (Anil Parab) ने विधान परिषद में यह घोषणा की। उन्होंने विपक्ष की मांग पर अपना निवेदन दिया। 

अनिल परब ने कहा कि सरकार चाहती है कि एसटी कामगार जल्द से जल्द काम पर वापस लौटें। उन्होंने कहा कि जो कर्मचारी 31 मार्च तक काम पर वापस लौटते हैं उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। 

गुडी पाडवा से पहले करें नई शुरुआत 

अनिल परब ने कहा कि अगले महीने गुडी पाडवा का त्योहार है। ऐसे में हम सभी को मिल कर एक नई शुरुआत करनी चाहिए। उन्होंने  कहा कि सरकार ने एसटी कामगारों के वेतन में ऐतिहासिक इजाफा किया है। ऐसे में अब उन्हें अपनी जिद्द को छोड़ कर काम पर वापस लौटना चाहिए। परब ने कहा कि बॉम्बे हाई कोर्ट के निर्देश पर गठित तीन सदस्यीय समिति ने एसटी का सरकार के साथ विलय के प्रस्ताव को खारिज किया है। इसके बावजूद हम कामगारों की अन्य मांगों को आपस में बैठ कर सुलझाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने  हड़ताल का हल निकालने के लिए सभापति रामराजे निम्बालकर से भी मदद करने की अपील की। 

सम्बंधित ख़बरें

एक मच्छर आदमी को…, धमेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उद्धव ठाकरे की प्रतिक्रिया, फ़िल्मी डायलॉग से कसा तंज

तिरंगा मोर्चा नहीं होगा रद्द, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा आंदोलन, ठाकरे बंधुओं का ऐलान

देवेंद्र फडणवीस होंगे देश के अगले शिक्षा मंत्री? राउत का बड़ा दावा, कौन होगा महाराष्ट्र का नया मुख्यमंत्री?

अहंकार की हार और सत्य की जीत, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मुंबई में जश्न, जानिए क्या बोला पूरा विपक्ष

कामगारों से आत्महत्या न करने की अपील 

परिवहन मंत्री परब ने एसटी कामगारों से आत्महत्या न करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अभी तक 48 कामगारों के आत्महत्या करने की रिपोर्ट है। परब ने कहा कि आत्महत्या करने के बाद पड़ोसी और रिश्तेदार कुछ दिनों तक परिवार की मदद कर सकते हैं, लेकिन जिंदगी भर परिजनों को दुःख उठाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि आत्महत्या किसी भी समस्या का समाधान नहीं है। 

आम लोगों के साथ छात्रों को परेशानी 

विधान परिषद सदस्य कपिल पाटिल ने कहा कि एसटी हड़ताल की वजह से आम लोगों के साथ परीक्षा के लिए जाने वाले छात्रों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि एक छात्र को परीक्षा सेंटर पर जाने के लिए रोजाना 10 किलोमीटर पैदल चलना पड़ रहा है। एक अन्य सदस्य सदाभाऊ खोत ने कहा कि एसटी कामगारों के हड़ताल को जल्द खत्म करवाने के लिए सरकार को तत्काल कदम उठाने की जरुरत है। 

St employees return to work by march 31 the government has given a new deadline

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 25, 2022 | 05:41 PM

Topics:  

  • Mumbai
  • ST Strike Update

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.