-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- St Employees Return To Work By March 31 The Government Has Given A New Deadline
31 मार्च तक काम पर लौटें एसटी कर्मचारी, सरकार ने दी नई डेडलाइन
- Written By: प्रभाकर दुबे

मुंबई: महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एसटी) के हड़ताली (ST Strike) कर्मचारियों को काम पर वापस लौटने के लिए राज्य सरकार (State Govt.) ने 31 मार्च की नई डेडलाइन (New Deadline) दी है। महाराष्ट्र विधान मंडल के बजट सत्र (Maharashtra Budget Session 2022) के आखिरी दिन 25 मार्च को परिवहन मंत्री अनिल परब (Anil Parab) ने विधान परिषद में यह घोषणा की। उन्होंने विपक्ष की मांग पर अपना निवेदन दिया।
अनिल परब ने कहा कि सरकार चाहती है कि एसटी कामगार जल्द से जल्द काम पर वापस लौटें। उन्होंने कहा कि जो कर्मचारी 31 मार्च तक काम पर वापस लौटते हैं उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।
गुडी पाडवा से पहले करें नई शुरुआत
अनिल परब ने कहा कि अगले महीने गुडी पाडवा का त्योहार है। ऐसे में हम सभी को मिल कर एक नई शुरुआत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार ने एसटी कामगारों के वेतन में ऐतिहासिक इजाफा किया है। ऐसे में अब उन्हें अपनी जिद्द को छोड़ कर काम पर वापस लौटना चाहिए। परब ने कहा कि बॉम्बे हाई कोर्ट के निर्देश पर गठित तीन सदस्यीय समिति ने एसटी का सरकार के साथ विलय के प्रस्ताव को खारिज किया है। इसके बावजूद हम कामगारों की अन्य मांगों को आपस में बैठ कर सुलझाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने हड़ताल का हल निकालने के लिए सभापति रामराजे निम्बालकर से भी मदद करने की अपील की।
सम्बंधित ख़बरें
एक मच्छर आदमी को…, धमेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उद्धव ठाकरे की प्रतिक्रिया, फ़िल्मी डायलॉग से कसा तंज
तिरंगा मोर्चा नहीं होगा रद्द, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा आंदोलन, ठाकरे बंधुओं का ऐलान
देवेंद्र फडणवीस होंगे देश के अगले शिक्षा मंत्री? राउत का बड़ा दावा, कौन होगा महाराष्ट्र का नया मुख्यमंत्री?
अहंकार की हार और सत्य की जीत, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मुंबई में जश्न, जानिए क्या बोला पूरा विपक्ष
कामगारों से आत्महत्या न करने की अपील
परिवहन मंत्री परब ने एसटी कामगारों से आत्महत्या न करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अभी तक 48 कामगारों के आत्महत्या करने की रिपोर्ट है। परब ने कहा कि आत्महत्या करने के बाद पड़ोसी और रिश्तेदार कुछ दिनों तक परिवार की मदद कर सकते हैं, लेकिन जिंदगी भर परिजनों को दुःख उठाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि आत्महत्या किसी भी समस्या का समाधान नहीं है।
आम लोगों के साथ छात्रों को परेशानी
विधान परिषद सदस्य कपिल पाटिल ने कहा कि एसटी हड़ताल की वजह से आम लोगों के साथ परीक्षा के लिए जाने वाले छात्रों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि एक छात्र को परीक्षा सेंटर पर जाने के लिए रोजाना 10 किलोमीटर पैदल चलना पड़ रहा है। एक अन्य सदस्य सदाभाऊ खोत ने कहा कि एसटी कामगारों के हड़ताल को जल्द खत्म करवाने के लिए सरकार को तत्काल कदम उठाने की जरुरत है।
St employees return to work by march 31 the government has given a new deadline
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
CWG 2025 Day 4: मीराबाई से लेकर जदुमणि तक, आज भारत के लिए हर मुकाबला होगा खास, जानिए पूरा शेड्यूल
Jul 26, 2026 | 10:20 AMमुंबई पुलिस Viral Video मामले में नया मोड़, हिरासत में लिए युवक ने की सिपाही का निलंबन रद्द करने की मांग
Jul 26, 2026 | 10:15 AMThe Odyssey BO Collection: 10वें दिन द ओडिसी ने कर दिया कमाल, 100 करोड़ में हो गई धमाकेदार एंट्री
Jul 26, 2026 | 10:10 AMCanada Forest Fire: ‘साफ हवा, साफ बॉर्डर’! कनाडा की आग पर भड़के ट्रंप, शेयर की AI ‘एयर फिल्टर’ तस्वीर
Jul 26, 2026 | 10:07 AMमेलघाट में बड़ा हादसा, आश्रमशाला के 60 से अधिक छात्र फूड पॉइजनिंग के शिकार, अस्पताल में भर्ती
Jul 26, 2026 | 10:06 AMPhoto: अगस्त में घूमने का बना रहे हैं प्लान? भारत की इन 8 खूबसूरत जगहों को करें अपनी ट्रैवल लिस्ट में शामिल
Jul 26, 2026 | 10:00 AMएयर इंडिया का बड़ा फैसला: संभाजीनगर-दिल्ली उड़ान के समय में बदलाव, 1 अगस्त से नया शेड्यूल लागू!
Jul 26, 2026 | 10:00 AMवीडियो गैलरी

अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM
Gen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:57 PM
विजेता दहिया का बड़ा खुलासा; फंडिंग और सरकार से बातचीत पर कह दी ऐसी बात कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:25 PM
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर! जंतर-मंतर पर जश्न, बोले- एकजुटता ने सरकार को झुकाया, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:02 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भोपाल में NSUI का जश्न… आखिर क्यों सड़क पर उतर आए छात्र? देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 07:41 PM














