-
शनि, 20 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Solapur »
- Wife Murdered After Darshan Husband Himself Reached Police Station 2
“मैंने उसे मार डाला”… दर्शन के बाद पत्नी का कत्लेआम, पति खुद पहुंचा पुलिस थाने
- Written By: आंचल लोखंडे
पति ने पहले अपनी पत्नी के साथ मंदिर में दर्शन किए, फिर लौटते समय सुनसान घाट में ले जाकर चाकू से उसकी नृशंस हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने खुद पुलिस थाने पहुंचकर अपना गुनाह कबूल किया।

दर्शन के बाद पत्नी का कत्लेआम। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
सोलापुर: महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने न केवल पुलिस तंत्र को, बल्कि आम नागरिकों को भी झकझोर कर रख दिया है। यहां एक पति ने पहले अपनी पत्नी के साथ मंदिर में दर्शन किए, फिर लौटते समय सुनसान घाट में ले जाकर चाकू से उसकी नृशंस हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने खुद पुलिस थाने पहुंचकर अपना गुनाह कबूल किया।
इस सनसनीखेज वारदात में मृत महिला की पहचान शुभांगी सचिन राजपूत (29 वर्ष) के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति का नाम सचिन राजपूत (32 वर्ष) है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।
पहले धर्मस्थल की यात्रा, फिर जानलेवा साजिश
गुरुवार को सचिन और शुभांगी ने एक साथ प्रसिद्ध धार्मिक स्थल जोतिबा मंदिर में दर्शन किए थे। श्रद्धा और भक्ति के माहौल में बिताए उस दिन के बाद कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था कि यह यात्रा हत्या जैसी क्रूर वारदात में बदल जाएगी। मंदिर से लौटते समय दोनों ने एक सुनसान घाट क्षेत्र का रास्ता लिया।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती में मंगलसूत्र स्नैचर गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच ने 1.52 लाख का माल किया बरामद
पत्नी को लेने ससुराल पहुंचे पति पर चाकू से हमला, अमरावती में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
पत्नी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले पति को 7 साल की सजा, 5 आरोपी बरी
भंडारा में अवैध रेत तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 45 लाख रुपये से अधिक का माल जब्त
“मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है।”
जैसे ही दोनों घाट के बीचोंबीच पहुंचे, वहां सचिन ने चाकू निकाला और पत्नी शुभांगी पर बेरहमी से वार करने लगा। कई वारों के बाद महिला ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। खून से सना शव सुनसान इलाके में झाड़ियों के बीच पड़ा रहा और आरोपी वहां से निकलकर घर गया, फिर सीधे सोलापुर के एक पुलिस थाने पहुंचा और बोला, “मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है।”
पुलिस सक्रिय हुई, जंगल में मिला शव
सचिन की इस चौंकाने वाली कबूलनामा के बाद पुलिस तत्काल हरकत में आई। शुक्रवार सुबह पुलिस दल ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया और घटनास्थल पर जाकर जांच की। मौके पर पहुंचने पर झाड़ियों के बीच महिला का शव मिला, जो खून से लथपथ था। शव को देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता था कि हमला कितनी क्रूरता से किया गया था।
रिश्तों में थी दरार, लेकिन खून तक बात पहुंचेगी किसी ने न सोचा था
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, सचिन और शुभांगी पिछले कुछ महीनों से एक किराए के मकान में साथ रह रहे थे। पड़ोसियों का कहना है कि उनके बीच अक्सर कहा-सुनी होती रहती थी, लेकिन किसी को यह अंदेशा नहीं था कि घरेलू कलह इतनी भयावह रूप ले लेगी।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
पुलिस अब इस बात की जांच में जुटी है कि हत्या के पीछे वास्तविक कारण क्या था — क्या यह अचानक हुए झगड़े का नतीजा था, या पहले से सोची-समझी साजिश? पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। महिला के शव को सरकारी अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी से गहराई से पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि घटना में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं, और हत्या के पीछे मानसिक, पारिवारिक या आर्थिक कारण क्या रहे होंगे।
सवालों के घेरे में घरेलू हिंसा और महिला सुरक्षा
यह घटना सिर्फ एक हत्या नहीं है, बल्कि समाज के उस कटु सत्य को उजागर करती है जहाँ महिलाएं अपने ही घर में, अपने ही जीवनसाथी के हाथों असुरक्षित हैं। श्रद्धा के नाम पर मंदिर जाने वाले इस दंपत्ति की यात्रा विश्वासघात में बदल गई। यह मामला एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करता है कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए परिवार और समाज को अब और अधिक संवेदनशील और सजग होने की आवश्यकता है।
Wife murdered after darshan husband himself reached police station 2
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नवभारत कार्यालय पहुंचे संभाजीनगर के महापौर समीर राजूरकर; शहर के विकास और मूलभूत सुविधाओं पर की चर्चा
Jun 20, 2026 | 09:36 PM‘वेलकम टू द जंगल’ की स्टार कास्ट ने बिखेरा जलवा, अक्षय कुमार और दिशा पाटनी की केमिस्ट्री ने लूटी महफिल
Jun 20, 2026 | 09:31 PMसरकारी स्कूल में घुसे CM विजय के कार्यकर्ता, क्लास रुकवाकर टांगी फोटो; सिंघम अन्नामलाई ने ऐसे लगाई क्लास
Jun 20, 2026 | 09:18 PMराम चरण और उपासना ने बेटी क्लिनकारा के तीसरे जन्मदिन पर पहली बार दिखाया चेहरा, वायरल हुई प्यारी फैमिली फोटो
Jun 20, 2026 | 09:03 PMHaryana CET Group D 2026: आवेदन शुरू, 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी का मौका
Jun 20, 2026 | 09:03 PMSSC CGL 2026: 12,256 पदों पर आवेदन का आखिरी मौका, जानें योग्यता, फीस और ऑनलाइन अप्लाई करने का तरीका
Jun 20, 2026 | 08:50 PMधर्मेन्द्र प्रधान को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए…अजय राय ने पेपर लीक मामले पर BJP को घेरा, जानें क्या कहा
Jun 20, 2026 | 08:49 PMवीडियो गैलरी

आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM
लद्दाख में खड़े बाइकर्स के उड़े होश! भारत में रहकर चीन के टाइम जोन से कनेक्ट हुआ मोबाइल फोन, Video Viral
Jun 19, 2026 | 01:07 PM














