सोलापुर के MIDC इलाके में लगी भीषण आग, 3 की मौत, 6 महीने के बच्चे समेत 5 लोग फंसे

Solapur MIDC Fire News: सोलापुर के एमआईडीसी इलाके में देर रात एक इमारत में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि इसे अभी तक बुझाया नहीं जा सका है। घटनास्थल पर बचाव कार्य में दमकल विभाग तैनात है।
सोलापुर के एमआईडीसी इलाके में देर रात एक इमारत में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि इसे अभी तक बुझाया नहीं जा सका है। घटनास्थल पर बचाव कार्य में दमकल विभाग तैनात है।
सोलापुर में भीषण आग (सौजन्य-एक्स)
Published on: 
Updated on: 

सोलापुर: महाराष्ट्र में सोलापुर के अक्कलकोट रोड MIDC इलाके में सेंट्रल इंडस्ट्रीज में सुबह करीब 3 बजे भीषण आग लग गई। 6 महीने के बच्चे के फंसे होने की आशंका है। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को बचा लिया गया, जबकि 5-6 अन्य अभी भी फंसे हुए हैं। बचाव कार्य जारी है।

आग की खबर लगते ही दमकल विभाग की गाड़ियां तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। दमकल विभाग पूरी मशक्कत से आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। हालांकि, तीन लोग आग की चपेट में आ गए और उनकी जलकर मौत हो गई। इमारत में अभी कुछ लोग फंसे है। जानकारी के अनुसार, इमारत में फैक्ट्री के मालिक और उनका परिवार फंसे हुए है। फैक्ट्री में फंसे लोगों में सेंट्रल इंडस्ट्री के मालिक 78 वर्षीय उस्मानभाई मंसूरी, 23 वर्षीय शिफा मंसूरी, 24 वर्षीय अनस मंसूरी और उनके साथ एक 6 महीने का बच्चा यूसुफ मंसूरी शामिल है।

एमआईडीसी इलाके में इमारत में लगी आग

देरी से पहुंची अग्निशमन की गाड़ियां

आग से बच निकले रिश्तेदारों ने दमकल विभाग पर आरोप लगाया है। रिश्तेदारों का कहना है कि दमकल विभाग की गाड़िया समय पर नहीं पहुंची। उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि अग्निशमन विभाग के पास आग बुझाने के लिए अत्याधुनित उपकरण और सामान नहीं थे। हालांकि, दमकलकर्मी लगातार आग बुझाने के प्रयास कर रहे है।

इससे पहले हैदराबाद के चारमीनार के पास गूजर हाउस की एक इमारत में रविवार को भीषण आग लग गई, इस हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। अग्निशमन विभाग की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, आग सुबह लगभग 5.30 बजे लगी, जब ज़्यादातर निवासी सो रहे थे। इस हादसे में मौत का आंकड़ा बढ़ने की संभावना बनी हुई है।

Navbharat Live
navbharatlive.com